रांची में छात्रों का महाधरना | दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कब होगी? झारखंड की राजधानी रांची में छात्र शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि यदि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में पेपर लीक, नौकरी की खरीद-बिक्री या अन्य अनियमितताओं में कोई दोषी पाया गया है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कानून और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू की जाए। छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस वीडियो में देखें: रांची छात्र आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्ट छात्रों की प्रमुख मांगें भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग सरकार से उठाए जा रहे सवाल 👉 यदि आपको यह वीडियो जानकारीपूर्ण लगे, तो Like, Share और Channel Subscribe करें।
रांची में छात्रों का महाधरना | दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कब होगी? झारखंड की राजधानी रांची में छात्र शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि यदि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में पेपर लीक, नौकरी की खरीद-बिक्री या अन्य अनियमितताओं में कोई दोषी पाया गया है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कानून और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू की जाए। छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस वीडियो में देखें: रांची छात्र आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्ट छात्रों की प्रमुख मांगें भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग सरकार से उठाए जा रहे सवाल 👉 यदि आपको यह वीडियो जानकारीपूर्ण लगे, तो Like, Share और Channel Subscribe करें।
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई आठ बाइक से 1550 लीटर महुआ शराब किया जब्त1
- महानायक शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गुरुजी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प कोडरमा/संवाददाता। झारखंड के महानायक एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, कोडरमा के तत्वावधान में सोमवार को लखीवागी स्थित सरना धर्मस्थल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के आदमकद चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने कहा कि "गुरुजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राज्य और समाज का समग्र विकास संभव है।" उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने पूरे जीवन में जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा एक समृद्ध झारखंड का सपना देखा, जिसे साकार करने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरुजी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके संघर्ष, त्याग और विचार सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने एक स्वर में संकल्प लिया कि शिबू सोरेन के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए झारखंड के विकास तथा सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य इस्लाम अंसारी, रामेश्वर मुर्मू, संजय पांडे, तारिणी प्रसाद, कोडरमा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शालिनी गुप्ता, रविंद्र सांडिल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, बाल गोविंद मोदी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मोहम्मद खलील, संगठन सचिव मोहम्मद कुद्दूस, सुधाकर यादव, मोहम्मद सद्दाम, छोटू यादव, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक नवीन चंद्रवंशी, मोहम्मद शाकिर, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष, उमेश यादव, गणेश राय, दिवाकर तिवारी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अशरफ, विश्वनाथ राय, कामेश्वर भारती, प्रदीप चौधरी, धीरज कुमार, बाला, लखनदार पासवान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओणम प्रिया, सचिव गुड़िया देवी, मनीष पांडे, इरफान अंसारी, विवेक गुप्ता, मनोज यादव, संतोष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने तथा समृद्ध, विकसित और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ। महानायक शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गुरुजी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प कोडरमा/संवाददाता। झारखंड के महानायक एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, कोडरमा के तत्वावधान में सोमवार को लखीवागी स्थित सरना धर्मस्थल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के आदमकद चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने कहा कि "गुरुजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राज्य और समाज का समग्र विकास संभव है।" उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने पूरे जीवन में जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा एक समृद्ध झारखंड का सपना देखा, जिसे साकार करने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरुजी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके संघर्ष, त्याग और विचार सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने एक स्वर में संकल्प लिया कि शिबू सोरेन के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए झारखंड के विकास तथा सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य इस्लाम अंसारी, रामेश्वर मुर्मू, संजय पांडे, तारिणी प्रसाद, कोडरमा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शालिनी गुप्ता, रविंद्र सांडिल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, बाल गोविंद मोदी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मोहम्मद खलील, संगठन सचिव मोहम्मद कुद्दूस, सुधाकर यादव, मोहम्मद सद्दाम, छोटू यादव, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक नवीन चंद्रवंशी, मोहम्मद शाकिर, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष, उमेश यादव, गणेश राय, दिवाकर तिवारी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अशरफ, विश्वनाथ राय, कामेश्वर भारती, प्रदीप चौधरी, धीरज कुमार, बाला, लखनदार पासवान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओणम प्रिया, सचिव गुड़िया देवी, मनीष पांडे, इरफान अंसारी, विवेक गुप्ता, मनोज यादव, संतोष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने तथा समृद्ध, विकसित और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ।4
- डोमचांच की महिला की जड़ी-बूटी की दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती डोमचांच प्रखंड के नावाडीह गांव की एक महिला की जड़ी-बूटी की दवा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। मंगलवार को 1 बजे मिली जानकारी अनुसार सोमवार को जमुई से आए श्री साहेब जड़ी-बूटी वैद्य ने कोडरमा शहर स्थित सुधा स्वीट के समीप विशेष शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया था। इसी दौरान नावाडीह निवासी महिला ने भी उनसे दवा ली थी। परिजनों का आरोप है कि दवा खाने के कुछ समय बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं, इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अथवा प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। डोमचांच की महिला की जड़ी-बूटी की दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती डोमचांच प्रखंड के नावाडीह गांव की एक महिला की जड़ी-बूटी की दवा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। मंगलवार को 1 बजे मिली जानकारी अनुसार सोमवार को जमुई से आए श्री साहेब जड़ी-बूटी वैद्य ने कोडरमा शहर स्थित सुधा स्वीट के समीप विशेष शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया था। इसी दौरान नावाडीह निवासी महिला ने भी उनसे दवा ली थी। परिजनों का आरोप है कि दवा खाने के कुछ समय बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं, इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अथवा प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।4
- चंदवारा के दो मोहनी धाम में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा, तैयारियों को लेकर जोगीं में बैठक श्रावण मास की द्वितीय सोमवारी 10 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवड़ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चंदवारा के अरागरों पंचायत के जोगीं में मंगलवार को 12 बजे बैठक हुई। अध्यक्षता मुखिया मुंशी यादव ने तथा संचालन पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि पदयात्रा गौरी नदी, उतरवानी से पवित्र जल लेकर डिग्री कॉलेज मार्ग होते हुए दो मोहानी धाम बैकुंठ मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, शरबत, प्रसाद, डीजे, झांकी एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए 31 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में "बोल बम" के जयघोष के साथ यात्रा को भव्य एवं शांतिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया। चंदवारा के दो मोहनी धाम में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा, तैयारियों को लेकर जोगीं में बैठक श्रावण मास की द्वितीय सोमवारी 10 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवड़ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चंदवारा के अरागरों पंचायत के जोगीं में मंगलवार को 12 बजे बैठक हुई। अध्यक्षता मुखिया मुंशी यादव ने तथा संचालन पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि पदयात्रा गौरी नदी, उतरवानी से पवित्र जल लेकर डिग्री कॉलेज मार्ग होते हुए दो मोहानी धाम बैकुंठ मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, शरबत, प्रसाद, डीजे, झांकी एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए 31 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में "बोल बम" के जयघोष के साथ यात्रा को भव्य एवं शांतिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।4
- गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा का नेमरा में अनावरण, हजारों समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि नेमरा (झारखंड)। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव नेमरा में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक पहुंचे तथा गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए आंदोलनों और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी के विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को समाज और राज्य के विकास के लिए प्रेरित करते रहेंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला और "दिशोम गुरु अमर रहें" के नारों से नेमरा गूंज उठा। यह आयोजन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में गुरुजी के योगदान को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा का नेमरा में अनावरण, हजारों समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि नेमरा (झारखंड)। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव नेमरा में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक पहुंचे तथा गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए आंदोलनों और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी के विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को समाज और राज्य के विकास के लिए प्रेरित करते रहेंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला और "दिशोम गुरु अमर रहें" के नारों से नेमरा गूंज उठा। यह आयोजन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में गुरुजी के योगदान को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।1
- JPSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग को लेकर इचाक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन JPSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग को लेकर इचाक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन हजारीबाग/इचाक: आदर्श युवा संगठन के बैनर तले सोमवार को इचाक बाजार में JPSC परीक्षा रद्द करने तथा कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा एवं प्रतियोगी छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने JPSC परीक्षा को तत्काल रद्द करने तथा पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष CBI जांच कराने की मांग की। उनका आरोप था कि राज्य में लगातार सामने आ रही पेपर लीक और भ्रष्टाचार की घटनाओं से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। युवाओं ने नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की। पुतला दहन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, सचिव कुलदीप कुमार, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष कमल कुमार दास, सलाहकार गजेंद्र प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष सुनील वैद्य, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत मेहता, अर्चना कुमारी, साजन कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार, कपिल कुमार, अंकुश कुमार, करण कुमार, रवि कुमार, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार, अर्जुन कुमार, हिमांशु कुमार, गोलू कुमार, सुनील कुमार, गुड्डू कुमार, किशोरी रविदास, भोला कुमार, रवि यादव, बादल कुमार, विशाल कुमार, प्रवीण कुमार, प्रशांत कुमार, अंशु कुमार, अजीत कुमार सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।1