बाराबंकी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी एंबुलेंस में लगी आगः जैदपुर CHC परिसर में 13 एंबुलेंस जलकर खाक, 30 बचाई गईं बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे खड़ी एंबुलेंस में आग लग गई। इस घटना में 13 एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं, जबकि 30 को बचा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के समय अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। आग की सूचना मिलते ही जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया।करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि संभवतः बाहर से किसी ने कुछ जलाया था, जिसकी लपटें एंबुलेंस तक पहुंच गईं। एंबुलेंस में डीजल होने के कारण आग तेजी से फैली और लगभग एक दर्जन एंबुलेंस जलकर नष्ट हो गईं।
बाराबंकी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी एंबुलेंस में लगी आगः जैदपुर CHC परिसर में 13 एंबुलेंस जलकर खाक, 30 बचाई गईं बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे खड़ी एंबुलेंस में आग लग गई। इस घटना में 13 एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं, जबकि 30 को बचा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के समय अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। आग की सूचना मिलते ही जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया।करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि संभवतः बाहर से किसी ने कुछ जलाया था, जिसकी लपटें एंबुलेंस तक पहुंच गईं। एंबुलेंस में डीजल होने के कारण आग तेजी से फैली और लगभग एक दर्जन एंबुलेंस जलकर नष्ट हो गईं।
- *लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति-पत्र का वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सम्बोधन* विपत्ति के समय मे,कोरोना कालखंड के समय मैंने आंगनबाड़ी, आशा बहनों व एएनएम के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को मैंने नजदीक से देखा है। फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में,जो स्वयं कोरोना महामारी से बचाव कर ही रहीं थीं,लेकिन अन्य को भी बचाने का काम कर रही थीं। उस समय का दृश्य बहुत भावनात्मक था, क्योंकि जब दुनिया पस्त थीं, तो यह हमारे फ्रंटलाइन वर्कर आंगनबाड़ी,आशा वर्कर, एएनएम घर घर जाकर राष्ट्रीय स्तर पर कोविड प्रबंधन के प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर उतारने का काम कर रही थीं.1
- भरतपुर (राजस्थान) से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। खेत में बकरी चराने गई एक विधवा महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना हुई। आरोप है कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। घटना के बाद 12 साल के मासूम बेटे ने अपनी मां के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए कथित आरोपी पुलिस दरोगा पर गोली चला दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव से जूझ रहा था। महिला अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए मेहनत-मजदूरी करती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।1
- *थाना अखण्डनगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी/क्राइम इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी को गोली लगने के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम की बाइट-*1
- गलगोटिया यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर जमकर भिंड़त हो गई। दोनों आपस में दोस्त हैं और एक ही बॉयफ्रेंड को पसंद करने के कारण संघर्ष हो रहा है।1
- chula alge jari jb bibi har din pati se jagra karti hai to pati bolta hai ki chulha alge jari sport karo please Radhe Radhe1
- 🚨 टिकैतनगर आइसक्रीम हत्याकांड में आरोपी शंकर गिरफ्तार 🚨 थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम परसवाल में हुए चर्चित आइसक्रीम विक्रेता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी शंकर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके उपरांत आज उसे बाराबंकी न्यायालय में पेश किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। 📹 आइए देखते हैं हमारी ग्राउंड रिपोर्ट और पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ले जाते हुए एक छोटी सी झलक… Jagdish Prasad Gupta Chief Minister Office Uttar Pradesh Kumar Prashant बाराबंकी पुलिस Rohit Kaushal Rk Sachin Kaushal Kuldeep Sharma Ravi Gupta Balji Ravi Gupta @हाइलाइट #टिकैतनगर #परसवाल #बाराबंकी Government of UP Aman Maurya Akhilesh Jain #आइसक्रीम_हत्याकांड #पुलिस_कार्रवाई #ग्राउंड_रिपोर्ट3
- लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन: ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न पर चला चेकिंग अभियान 🚨टीआई प्रभारी दिनेश पाण्डेय के नेतृत्व में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने विशेष कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के कटे चालान लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में टीआई प्रभारी गोमती नगर दिनेश पाण्डेय के नेतृत्व में जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-6 के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशन में चलाया गया, जिसके तहत उन वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई जिनके शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगी थी या जिनमें प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच के दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। नियम तोड़ने वालों पर नहीं होगी कोई नरमी अभियान के दौरान टीआई प्रभारी दिनेश पाण्डेय ने साफ संदेश दिया कि सड़क पर लापरवाही और नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि यह आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए भी खतरा हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, और जो लोग नियम तोड़कर सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं, उनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जागरूकता के साथ कार्रवाई इस विशेष अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस ने सिर्फ चालान ही नहीं किए, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें बताया गया कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना कितना जरूरी है और छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अभियान में ये रहे मौजूद इस विशेष चेकिंग अभियान में टीआई प्रभारी दिनेश पाण्डेय के साथ हमराही राजमणि यादव और भीष्म नारायण भी मौजूद रहे। लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस का हंटर! जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न पर बड़ी कार्रवाई टीआई दिनेश पाण्डेय के नेतृत्व में चला अभियान, नियम तोड़ने वालों के कटे चालान1
- तहसील फतेहपुर से देवा की और जा रही तेज रफ़्तार कार नाले में गिरी2
- पुलिस अपने ऐक्शन मोड पे है जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर -6...1