logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग मझगई-खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला खुर्द के मजरा बेला टॉपर में ब्रहस्पतिवार को शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शादी के लिए जुटाया गया लाखों का सामान, टेंट, गद्दे और कुर्सियां जलकर राख हो गईं। मलबे के ढेर को देख लड़के पक्ष के लोग सुध-बुध खो बैठे और सदमे के कारण बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, बेला टॉपर निवासी मिश्रीलाल के पुत्र राजकुमार की 18 वर्षीय मिश्री की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलते हुए चूल्हे से एक चिंगारी उठी और पास ही लगे टेंट के पर्दे में जा लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा शादी का मंडप आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पीड़ित मिश्रीलाल राजकुमार के साथ-साथ सुनील कुमार और अंकेश का भी भारी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने बेटा की शादी का सामान जलता देख परिवार के लोग बदहवास हो गए और सदमे में बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीएससी भेजा गया।ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिससे सारा सामान जल गया है। पीड़ित परिवार अब शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है ताकि बेटा के हाथ पीले किए जा सकें। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और शादी वाले घर में मातम का माहौल है।

2 hrs ago
user_Firdosh journalist
Firdosh journalist
पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by साइना
    1
    Post by साइना
    user_साइना
    साइना
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • यूपी: विशुद्ध रूप से फिल्मी गुंडागर्दी का सीन है... हापुड: गुंडे कार से आते हैं। कार के रुकते ही लाठी डंडे और पिस्टल से लैस कई गुंडे कार से उतरते हैं। फायरिंग करते हैं, फिर दुकानों का सामान फेंकने लग जाते हैं, दहशत की वजह से सड़क पर भगदड़ मच जाती है, लोग दरवाजे बंद कर घरों में छिप जाते हैं। ऐसे सीन अपने फिल्मों में देखे होंगे, अब आप हापुड के गांव गोहरे से आई इस तस्वीर को देखिये, आपको लगेगा किसी फिल्म से गुंडई की क्लिप काटकर वायरल की गई है।
    1
    यूपी: विशुद्ध रूप से फिल्मी गुंडागर्दी का सीन है...
हापुड: गुंडे कार से आते हैं। कार के रुकते ही लाठी डंडे और पिस्टल से लैस कई गुंडे कार से उतरते हैं। फायरिंग करते हैं, फिर दुकानों का सामान फेंकने लग जाते हैं, 
दहशत की वजह से सड़क पर भगदड़ मच जाती है, लोग दरवाजे बंद कर घरों में छिप जाते हैं। 
ऐसे सीन अपने फिल्मों में देखे होंगे, अब आप हापुड के गांव गोहरे से आई इस तस्वीर को देखिये, आपको लगेगा किसी फिल्म से गुंडई की क्लिप काटकर वायरल की गई है।
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मलिहाबाद में लाखन आर्मी को मिली सफलता लाखन आर्मी जिंदाबाद 🙏 🙏 सूरज पासी जिंदाबाद 🙏
    1
    मलिहाबाद में लाखन आर्मी को मिली सफलता 
लाखन आर्मी जिंदाबाद 🙏 🙏 
सूरज पासी जिंदाबाद 🙏
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • हापुड़ (उत्तर प्रदेश): जनपद हापुड़ के गांव गोहरे से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पूरी घटना किसी फिल्मी सीन जैसी नजर आई, लेकिन यह हकीकत थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार अचानक गांव में आकर रुकी। कार रुकते ही उसमें सवार कई बदमाश लाठी-डंडों और अवैध हथियारों के साथ नीचे उतरे। बदमाशों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ मचानी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं कई लोगों ने डर के मारे अपने घरों और दुकानों के दरवाजे बंद कर लिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे फिल्मी गुंडागर्दी जैसा बता रहे हैं। हालांकि, यह पूरी घटना वास्तविक है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    हापुड़ (उत्तर प्रदेश):
जनपद हापुड़ के गांव गोहरे से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पूरी घटना किसी फिल्मी सीन जैसी नजर आई, लेकिन यह हकीकत थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार अचानक गांव में आकर रुकी। कार रुकते ही उसमें सवार कई बदमाश लाठी-डंडों और अवैध हथियारों के साथ नीचे उतरे। बदमाशों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ मचानी शुरू कर दी।
अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं कई लोगों ने डर के मारे अपने घरों और दुकानों के दरवाजे बंद कर लिए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे फिल्मी गुंडागर्दी जैसा बता रहे हैं। हालांकि, यह पूरी घटना वास्तविक है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_आकाश सिंह
    आकाश सिंह
    Pharmacist गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    1
    Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लाखन आर्मी जिंदाबाद 🚩 हर हर महादेव 🙏 #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत जय पासी समाज
    1
    लाखन आर्मी जिंदाबाद 🚩 
हर हर महादेव 🙏 
#लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत 
जय पासी समाज
    user_लाखन आर्मी जिला संयोजक
    लाखन आर्मी जिला संयोजक
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 39वीं वाहिनी एसएसबी की बनकटी समवाय के तहत सीमा स्तंभ संख्या 745/2 के पास एक संयुक्त 'फायर फाइटिंग मॉक ड्रिल' का आयोजन किया गया। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी माधव चंद्र घोष और सहायक कमांडेंट विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय जवानों ने नेपाली सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग बुझाने का अभ्यास किया। इस विशेष अभ्यास में उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग की टीम भी शामिल रही। फायर सर्विस के विशेषज्ञों ने जवानों और सीमावर्ती ग्रामीणों को डेमो के जरिए दिखाया कि किस तरह आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर कम समय में भीषण आग पर काबू पाया जा सकता है। नेपाल की ओर से एपीएफ के एसपी खुम बहादुर और डीएसपी मोहन जुंग कार्की सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में सीमावर्ती जंगलों में लगने वाली आग एक बड़ी चुनौती होती है, और इस तरह के साझा युद्धाभ्यास से दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल और आपदा प्रबंधन की क्षमता और भी मजबूत होगी। इस मॉक ड्रिल के जरिए न केवल जवानों ने अपनी तकनीकी दक्षता दिखाई, बल्कि सीमा पर रहने वाले नागरिकों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
    4
    लखीमपुर खीरी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 39वीं वाहिनी एसएसबी की बनकटी समवाय के तहत सीमा स्तंभ संख्या 745/2 के पास एक संयुक्त 'फायर फाइटिंग मॉक ड्रिल' का आयोजन किया गया। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी माधव चंद्र घोष और सहायक कमांडेंट विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय जवानों ने नेपाली सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग बुझाने का अभ्यास किया।
इस विशेष अभ्यास में उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग की टीम भी शामिल रही। फायर सर्विस के विशेषज्ञों ने जवानों और सीमावर्ती ग्रामीणों को डेमो के जरिए दिखाया कि किस तरह आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर कम समय में भीषण आग पर काबू पाया जा सकता है।
नेपाल की ओर से एपीएफ के एसपी खुम बहादुर और डीएसपी मोहन जुंग कार्की सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में सीमावर्ती जंगलों में लगने वाली आग एक बड़ी चुनौती होती है, और इस तरह के साझा युद्धाभ्यास से दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल और आपदा प्रबंधन की क्षमता और भी मजबूत होगी।
इस मॉक ड्रिल के जरिए न केवल जवानों ने अपनी तकनीकी दक्षता दिखाई, बल्कि सीमा पर रहने वाले नागरिकों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *जिला खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती में हुए बवाल ! बाकेगंज चौकी के मोतीपुर की घटना पर एडवोकेट रामचन्द्र गौतम जी का बड़ा बयान जारी* ⚖️🔥
    1
    *जिला खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती में हुए बवाल ! बाकेगंज चौकी के मोतीपुर की घटना पर एडवोकेट रामचन्द्र गौतम जी का बड़ा बयान जारी* ⚖️🔥
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #किसी निर्दोष को जेल न भेजा जाय , गांव में पुलिस जाकर लोगों को तंग न करे , पुलिस पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई करे..... #लखीमपुर के #बांकेगंज में अम्बेडकर जयंती के दिन भड़की हिंसा कै लेकर #पलिया विधायक रोमी साहनी का वीडियो आया सामने ... #lakhimpur #news #AmbedkarJayanti #PoliceAction #uppolice
    1
    #किसी निर्दोष को जेल न भेजा जाय , गांव में पुलिस जाकर लोगों को तंग न करे , पुलिस पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई करे.....
#लखीमपुर के #बांकेगंज में अम्बेडकर जयंती के दिन भड़की हिंसा कै लेकर #पलिया विधायक रोमी साहनी का वीडियो आया सामने ...
#lakhimpur #news  #AmbedkarJayanti #PoliceAction #uppolice
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.