ग्राम निमठोली में हुआ किसान सभा का आयोजन कृषि उत्पादन की लागत कम करने, संतुलित उर्वरक उपयोग की दी जानकारी बदायूँ: 17 फरवरी। विकासखण्ड वजीरगंज अंतर्गत ग्राम निमठोली में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उत्पादन की लागत कम करने व भूमि की उर्वरता संरक्षित रखने तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक, इफको मेरठ ब्रजवीर सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की तथा उपस्थित किसानों से कृषि संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। उप महाप्रबंधक इफको ब्रजवीर सिंह ने रासायनिक उर्वरकों की खपत कम करने एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल देते हुए मक्का एवं गन्ना फसल में इफको नैनो डीएपी तथा इफको तरल कंसोर्टिया के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी के प्रयोग से दानेदार डीएपी की खपत में कमी लाई जा सकती है, जिससे लागत घटेगी और भूमि की उर्वरता भी संरक्षित रहेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र प्रबंधक इफको जितेंद्र कुमार गंगवार ने मक्का फसल में संतुलित उर्वरक उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत नैनो डीएपी का प्रयोग करने वाले किसान होरीलाल के खेत पर आलू की फसल की खुदाई कर परिणामों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर उपस्थित किसानों को प्रत्यक्ष रूप से बेहतर उत्पादन के परिणाम दिखाए गए। किसानों को आगामी मक्का फसल में बीज उपचार हेतु 10 मिली नैनो डीएपी प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार करने तथा लगभग 40 दिन की फसल पर एक स्प्रे करने की सलाह दी गई, जिससे दानेदार डीएपी की खपत आधी की जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों एवं सहकारी बंधुओं ने सहभागिता की।

- बिसौली में किसानों को किया संबोधित1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बदायूं के थाना वजीरगंज में बीती रात एक महिला ने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। थाना क्षेत्र के गांव दुगों की रहने वाली 35 वर्षीय तस्लीम पत्नी निजाकत ने अपने घर में फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति और अन्य परिजन बिहार में रह कर कामधंधा करते है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में अकेले रहने से अपवाद में आई महिला ने कांसी पर लटक कर जान दे दी।1
- आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस के रिस्पांस टाइम की जांच तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दीवानी परिसर में बम की सूचना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।1
- Post by G M W X X X O W R GK1
- इस वीडियो में आप जानिये कि स्वास्थ्य बीमा क्यों ज्यादा जरूरी है, अगर वीडियो अच्छी लगे तो चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें और लोगन तक ये जानकारी अवश्य पाहुंचें1
- एक पुलिसवाला ट्रेन में तकिया और बेडशीट चुरा रहा था, पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे कानपुर स्टेशन पर RPF को सौंप दिया गया. पकड़े जाने पर पुलिस वाला हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है. ट्रेन से अक्सर लोग तकिया और चादर चुराते हैं. इसके लिए 1 साल की सजा और 1 हजार जुर्माने का प्रावधान है.1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1