logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर डीएम ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का लें संकल्प : डीएम सत्य प्रकाश रक्षाबंधन पर डीएम ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का लें संकल्प : डीएम सत्य प्रकाश ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने रक्षाबंधन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व है। यह पर्व हमें बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। डीएम ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में आर्थिक एवं शैक्षिक चुनौतियों के कारण कई परिवारों में बेटियों की शिक्षा प्रभावित होती है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां भी बेटियों के भविष्य में बाधा बनती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखकर हर बेटी के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बेटी तक पहुंचाना सभी का सामूहिक दायित्व है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस रक्षाबंधन पर बाल विवाह रोकने, बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनके सम्मान एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बेटियां जब शिक्षित, सुरक्षित और स्वावलंबी होंगी, तभी परिवार सशक्त होगा और समाज विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। डीएम ने कामना की कि रक्षाबंधन का पावन पर्व जनपद के प्रत्येक परिवार में प्रेम, विश्वास, सौहार्द और समरसता का प्रकाश फैलाए तथा बहन-बेटियों के जीवन में खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य लेकर आए। उन्होंने समस्त भाई-बहनों एवं जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

1 hr ago
user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
1 hr ago
48be7840-ed38-4767-ae3a-c73a424d621b

रक्षाबंधन पर डीएम ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का लें संकल्प : डीएम सत्य प्रकाश रक्षाबंधन पर डीएम ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का लें संकल्प : डीएम सत्य प्रकाश ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने रक्षाबंधन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व है। यह पर्व हमें बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। डीएम ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में आर्थिक एवं शैक्षिक चुनौतियों के कारण कई परिवारों में बेटियों की शिक्षा प्रभावित होती है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां भी बेटियों के भविष्य में बाधा बनती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखकर हर बेटी के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बेटी तक पहुंचाना सभी का सामूहिक दायित्व है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस रक्षाबंधन पर बाल विवाह रोकने, बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनके सम्मान एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बेटियां जब शिक्षित, सुरक्षित और स्वावलंबी होंगी, तभी परिवार सशक्त होगा और समाज विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। डीएम ने कामना की कि रक्षाबंधन का पावन पर्व जनपद के प्रत्येक परिवार में प्रेम, विश्वास, सौहार्द और समरसता का प्रकाश फैलाए तथा बहन-बेटियों के जीवन में खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य लेकर आए। उन्होंने समस्त भाई-बहनों एवं जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर उपकेंद्र का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी बैटरी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सीएचओ हेमंत सागर ग्राम प्रधान भगवानदास रजक के साथ मौके पर पहुंचे। उपकेंद्र के अंदर जांच करने पर बैटरी और इनवर्टर गायब मिले, जबकि अन्य सामान यथावत रखा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 और थाना मड़ावरा पुलिस को दी गई। सीएचओ हेमंत सागर ने बताया कि आसपास के लोगों से उपकेंद्र का ताला टूटे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखने पर चोरी की घटना सामने आई। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भगवानदास रजक ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर*
*ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर*
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर उपकेंद्र का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी बैटरी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर सीएचओ हेमंत सागर ग्राम प्रधान भगवानदास रजक के साथ मौके पर पहुंचे। उपकेंद्र के अंदर जांच करने पर बैटरी और इनवर्टर गायब मिले, जबकि अन्य सामान यथावत रखा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 और थाना मड़ावरा पुलिस को दी गई।
सीएचओ हेमंत सागर ने बताया कि आसपास के लोगों से उपकेंद्र का ताला टूटे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखने पर चोरी की घटना सामने आई। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
वहीं ग्राम प्रधान भगवानदास रजक ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्यौहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह बाद नमाज फज्र के सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया एवं जामा मस्जिद की मीनार पर इस्लामी परचम फहराया गया और रसूले खुदा की शान में मकतब के बच्चों द्वारा हमद व नात पढ़ी गई। परचम कुशाई के बाद बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बेरियर चौराहा होते हुये डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पर पहुंची जहां बच्चों द्वारा सुंदर नग़मे सुनाये और फातिहा ख्वानी की गई। इस दौरान समाजसेवी युवाओं द्वारा जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता और मुँह मीठा कराकर त्यौहार की मुबारकबाद दी गई। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे समेत देश दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गई। जलसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा समेत तमाम पुलिसनबल मौजूद रहा। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल, भौंटा, सतवांसा में भी जलसा ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज़्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली आदि मौजूद रहे।
    4
    ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा

बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्यौहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह बाद नमाज फज्र के सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया एवं जामा मस्जिद की मीनार पर इस्लामी परचम फहराया गया और रसूले खुदा की शान में मकतब के बच्चों द्वारा हमद व नात पढ़ी गई। परचम कुशाई के बाद बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बेरियर चौराहा होते हुये डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पर पहुंची जहां बच्चों द्वारा सुंदर नग़मे सुनाये और फातिहा ख्वानी की गई। इस दौरान समाजसेवी युवाओं द्वारा जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता और मुँह मीठा कराकर त्यौहार की मुबारकबाद दी गई। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे समेत देश दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गई। जलसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा समेत तमाम पुलिसनबल मौजूद रहा। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल, भौंटा, सतवांसा में भी जलसा ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज़्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली आदि मौजूद रहे।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले ललितपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 40 किलो दूषित मिल्क केक कराया गया नष्ट रक्षाबंधन से पहले ललितपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 40 किलो दूषित मिल्क केक कराया गया नष्ट
    1
    रक्षाबंधन से पहले ललितपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 40 किलो दूषित मिल्क केक कराया गया नष्ट

रक्षाबंधन से पहले ललितपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 40 किलो दूषित मिल्क केक कराया गया नष्ट
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 🚨 🌊 जेवरा नाला रात से उफान पर, सैकड़ों वाहन फंसे! टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर जेवरा नाला रात से उफान पर है, जिसके चलते दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। ⚠️ सबसे बड़ी चिंता मेडिकल इमरजेंसी को लेकर है। यदि किसी मरीज को तत्काल झांसी ले जाने की जरूरत पड़े, तो नाले में पानी बढ़ने के कारण एंबुलेंस का रास्ता भी रुक सकता है, जिससे मरीज की जान पर खतरा बन सकता है। 📢 स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से बारिश के दौरान यही स्थिति बनती आ रही है, लेकिन स्थायी समाधान की ओर शासन-प्रशासन का पर्याप्त ध्यान नहीं है। ❓ सवाल यह है कि जब बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, तो आखिर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? 📍 जेवरा नाला | टीकमगढ़ #BreakingNews #Tikamgarh #JevraNala #MPNews #Bundelkhand #TikamgarhNews #Jhansi #HindiPanchayat
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 🚨
🌊 जेवरा नाला रात से उफान पर, सैकड़ों वाहन फंसे!
टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर जेवरा नाला रात से उफान पर है, जिसके चलते दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
⚠️ सबसे बड़ी चिंता मेडिकल इमरजेंसी को लेकर है। यदि किसी मरीज को तत्काल झांसी ले जाने की जरूरत पड़े, तो नाले में पानी बढ़ने के कारण एंबुलेंस का रास्ता भी रुक सकता है, जिससे मरीज की जान पर खतरा बन सकता है।
📢 स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से बारिश के दौरान यही स्थिति बनती आ रही है, लेकिन स्थायी समाधान की ओर शासन-प्रशासन का पर्याप्त ध्यान नहीं है।
❓ सवाल यह है कि जब बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, तो आखिर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?
📍 जेवरा नाला | टीकमगढ़
#BreakingNews #Tikamgarh #JevraNala #MPNews #Bundelkhand #TikamgarhNews #Jhansi #HindiPanchayat
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • भारी बारिश व जलभराव को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण टीकमगढ़ 27 अगस्त टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नालों एवं पुलों पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने गुरुवार को हीरानगर बावरी पुल, दिगौड़ा में सरपट नाला व पूनोल नाले सहित विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर व एसपी ने मौके पर पहुंचकर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    भारी बारिश व जलभराव को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

टीकमगढ़ 27 अगस्त

टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नालों एवं पुलों पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने गुरुवार को हीरानगर बावरी पुल, दिगौड़ा में सरपट नाला व पूनोल नाले सहित विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर व एसपी ने मौके पर पहुंचकर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है
    1
    झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है
झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमृत हरित अभियान के तहत आयुष विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को आयुष विभाग परिसर में “अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिषेक रानू खरे, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, सुश्री आयुषी सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं सिंचाई का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
    1
    अमृत हरित अभियान के तहत आयुष विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण
टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को आयुष विभाग परिसर में “अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिषेक रानू खरे, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, सुश्री आयुषी सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं सिंचाई का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। पति ने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
    1
    जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया।
जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। पति ने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.