Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदीकुई : बसवा रोड के गोपाल बगीची में होली के दौरान आपसी हाथापाई, दो लोग हिरासत में बसवा रोड के गोपाल बगीची में होली के दौरान आपसी हाथापाई, दो लोग हिरासत में बसवा रोड स्थित गोपाल बगीची में होली खेलने के दौरान आपसी कहासुनी बढ़कर हाथापाई में बदल गई। जानकारी के अनुसार रंग-गुलाल खेलते समय दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बिगड़ गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
Raj Kumar Chaturvedi
बांदीकुई : बसवा रोड के गोपाल बगीची में होली के दौरान आपसी हाथापाई, दो लोग हिरासत में बसवा रोड के गोपाल बगीची में होली के दौरान आपसी हाथापाई, दो लोग हिरासत में बसवा रोड स्थित गोपाल बगीची में होली खेलने के दौरान आपसी कहासुनी बढ़कर हाथापाई में बदल गई। जानकारी के अनुसार रंग-गुलाल खेलते समय दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बिगड़ गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- दौसा। कुण्डल कोलवा ग्राम पंचायत के तिगडड्डा की ढाणी में एक सांड ( नंदी )मकान की छत पर जा चढ़ा। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत कोलवा सरपंच को सूचना दी गई और सरपंच ने कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर को सूचित किया। जिसको लेकर कोलवा थाना अधिकारी के नेतृत्व में कोलवा थाना पुलिस ASI रामबाबू,धारासिंह सहित कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं उसके बाद रहाको सेवा दल व गौ रक्षक टीम के सदस्यो की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी की सहायता से सांड ( नंदी ) को सुरक्षित नीचे उतारा गया।4
- लालसोट के रालावास की महावर बस्ती का बताया जा रहा है जहां किसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में जमकर लाठी-डंडे-भाटें की और आपस में मारा-कूटी की जंग चल गई! जिसमें किसी का सर फुट गया बताया तो किसी का हाथ टूट गया बताया तो किसी का पैर टुट गया बताया...???🤔1
- देवरों ने बरसाये रंग, भाभियों ने मारे कोड़े डोलची होली देखने उमड़ा जनसैलाब, कैमरी में सात पीढ़ियों ने एक साथ खेली होली नादौती उपखण्ड के समीपवर्ती जगदीश धाम कैमरी के मंदिर प्रांगण में स्थित जगदीश चौक में खेली जाने वाली डोलची होली में बुधवार को रंगों के साथ जमकर कोड़े बरसे, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गुर्जर जाति के बारह गांव खटाना गौत्र की ओर से सैकड़ों वर्षों से चली आ रही यह होली पुरानी परंपरा व संस्कृति को जीवंत किये हुए है। जगदीश चौक में बैंड बाजे की धुन पर 12 गांवो के महिला पुरुषों (देवर-भाभी) ने हर्षोल्लास के साथ डोलची में रंग भरकर रिश्ते में अपनी भाभी लगने वाली महिलाओं पर रंग बरसाया। महिलाओं ने पुरुषों पर कोड़े बरसाए। रंगों की बौछार से माहौल सतरंगी हो गया। डोलची होली देखने के लिए 12 गांव खटाना परिवार सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज सहित करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर सहित अन्य जिलों के हजारों लोग पहुँचे। डोलची होली की शुरुआत दोपहर को कैमरी को बसाने वाले सूडा बाबा के स्थान पर बारह गांवो के पंच पटेलों ने विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट सदस्य एवं पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना ने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम तक डोलची होली खेलने का कार्यक्रम जारी रहा। जिसमें 12 गांव की सात पीढ़ियों के महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। डोलची होली में महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य किया। पंच पटेलों ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। भूपेन्द्र खटाना ने बताया कि डोलची खेलने के बाद नाल प्रतियोगिता सहित घोड़ा घोड़ी दौड़ का आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ो प्रतिभागी भाग लेते है श्रेष्ठ आने वाले प्रतिभागी को जगदीश मंदिर कमेटी अध्यक्ष घनश्याम खटाना सहित अन्य सदस्यों द्वारा भगवान की प्रतिमा, दुपट्टा पहनकर स्वागत किया गया। मंदिर ट्रस्ट व ग्राम पंचायत कैमरी की ओर से होली खेलने वाली महिलाओं को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना, पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना, उपाध्यक्ष कैप्टन राजाराम खटाना, कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना, सचिव रामविलास खटाना, पूर्व कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना सेना मैडल, प्रवक्ता सियाराम वकील, पूर्व सरपंच हंसराज खटाना, पूर्व सरपंच सुग्रीवसिंह अधैत, हवलदार राजबहादुर सिंह नयापुरा, शेर सिंह नेता इब्राहिमपुर, भूपेन्द्र खटाना अधैत, मुरारीलाल नेता, चिरंजीलाल थानेदार, कैप्टन रतन सिंह, दयाराम ठेकेदार, संतराम सरपंच, मेढ़े का पूरा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट कप्तान खटाना, कैमरी सरपंच प्रतिनिधि अतराज खटाना, सुरेन्द्र खटाना, पवन खटाना, राजेश बोटू, भुरया धमाड़ी, जीतराम मेढ़े का पुरा, रौनक शर्मा, करतार इब्राहिमपुर, देवगौड़ा खटाना सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। ऐसे खेलते है डोलची होली - भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि पुरानी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पीढ़ी के अनुसार अलग-अलग खाने बनाकर देवर भाभी डोलची होली खेलते हैं। इसमें कैमरी परिक्षेत्र के गुर्जर जाति के खटाना परिवार के 12 गांवों के महिला-पुरुष भाग लेते है। खेड़ में पानी भरकर रंग खोला जाता है। देवर विशेष प्रकार का पात्र जिसे डोलची कहते है में रंग भरकर भाभी पर डालते है भाभी अपने बचाव के लिए देवर पर प्यार स कोड़े बरसाती है। प्रेम रंग में डूबे देवर मार की परवाह किये बिना रंग डालते है। महिलाएं होली खेलने के साथ साथ नृत्य करती है। देवर भाभी के प्यार का प्रतीक डोलची होली खेलने का लोग वर्षभर इंतजार करते है।3
- Post by Ram Mishra1
- हिंडौन में बुधवार को जोश और उल्लास के साथ रियासत कालीन धमाल निकली। धाकड़ पोठा की अथाई से शुरू हुई धमाल शहर के भाडिया पोठा, खटीक पाड़ा, दिलसुख की टाल, रणजीत पुरा, भायलापुरा, कटरा बाजार होते हुए वापस धाकड़ पोठा पहुंची। धमाल में धाकड़ एवं खटीक समाज के लोगों ने ढोल की थाप पर " हनुमान लंक पै आयो "आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी। शहर के प्रमुख बाजारों से निकली ऐतिहासिक धमाल का लोगों ने जगह-जगह गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया कवरेज... कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार ।2
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- ऐसे होली के उपर से मोटरसाइकिल लेकर जाओगे तो जलना ही था। उड़ता तीर...😅😂1
- दौसा। कुण्डल कोलवा ग्राम पंचायत के तिगडड्डा की ढाणी में एक सांड ( नंदी )मकान की छत पर जा चढ़ा जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत कोलवा सरपंच को सूचना दी गई2
- Post by Ram Mishra1