logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली के कांधला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलीम पुत्र इस्तकार के रूप में हुई है, जो शामली जनपद के कस्बा व थाना कोतवाली के सलैमपुर रोड का निवासी है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में शामली के पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के दिशा-निर्देशों, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में कांधला थाना पुलिस द्वारा की गई। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकिशन, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल सुशील बुटार शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ कांधला थाने में मु0अ0सं0-267/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी के मादक पदार्थों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहनता से जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें और जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान में अपना सहयोग करें।

2 hrs ago
user_Avinash sharma
Avinash sharma
शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
a6b9c942-9eb3-4d7a-acbb-34f10939ba26

शामली के कांधला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलीम पुत्र इस्तकार के रूप में हुई है, जो शामली जनपद के कस्बा व थाना कोतवाली के सलैमपुर रोड का निवासी है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में शामली के पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के दिशा-निर्देशों, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में कांधला थाना पुलिस द्वारा की गई। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकिशन, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल सुशील बुटार शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ कांधला थाने में मु0अ0सं0-267/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी के मादक पदार्थों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहनता से जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें और जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान में अपना सहयोग करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शामली के जलालाबाद में किराए पर रहने वाली महिलाओं ने एक कपड़ा व्यापारी दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिलाओं ने इस पूरे मामले का एक वीडियो वायरल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, दुकानदार की पत्नी ने इन आरोपों को नकार दिया है। पीड़ित महिलाओं द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के बाद से यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    शामली के जलालाबाद में किराए पर रहने वाली महिलाओं ने एक कपड़ा व्यापारी दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिलाओं ने इस पूरे मामले का एक वीडियो वायरल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ, दुकानदार की पत्नी ने इन आरोपों को नकार दिया है। पीड़ित महिलाओं द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के बाद से यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने और उसके परिजनों को धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शामली के पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोनू कुमार, पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम हाथी करौंदा के रूप में हुई है। घटना 9 जुलाई 2026 की है, जब आरोपी मोनू कुमार ने बाबरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जब पीड़िता के परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें भी धमकी दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना बाबरी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने और उसके परिजनों को धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शामली के पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोनू कुमार, पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम हाथी करौंदा के रूप में हुई है।

घटना 9 जुलाई 2026 की है, जब आरोपी मोनू कुमार ने बाबरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जब पीड़िता के परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें भी धमकी दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना बाबरी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शामली जिले के बिड़ौली सादात गांव स्थित एआईएमआईएम (AIMIM) कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 18 जुलाई को सहारनपुर में होने वाली पार्टी की जनसभा की तैयारियों पर मंथन किया गया और उसमें शामली जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 18 जुलाई को सहारनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में सहारनपुर पहुंचने का आह्वान किया। हाफिज मोहम्मद इनाम ने कहा कि एआईएमआईएम दलितों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए कार्य करती है। पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस बैठक में प्रमुख रूप से शाहरुख खान, ग्राम सचिव शौकीन, ग्राम अध्यक्ष अशरफ, ग्राम महासचिव शाहिद, मनव्वर, सुहेल, उवेश, ब्लॉक अध्यक्ष अकरम खान और शाहरुख सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    शामली जिले के बिड़ौली सादात गांव स्थित एआईएमआईएम (AIMIM) कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 18 जुलाई को सहारनपुर में होने वाली पार्टी की जनसभा की तैयारियों पर मंथन किया गया और उसमें शामली जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 18 जुलाई को सहारनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में सहारनपुर पहुंचने का आह्वान किया। हाफिज मोहम्मद इनाम ने कहा कि एआईएमआईएम दलितों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए कार्य करती है। पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस बैठक में प्रमुख रूप से शाहरुख खान, ग्राम सचिव शौकीन, ग्राम अध्यक्ष अशरफ, ग्राम महासचिव शाहिद, मनव्वर, सुहेल, उवेश, ब्लॉक अध्यक्ष अकरम खान और शाहरुख सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Shakir ali
    Shakir ali
    Salesperson ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अलीगढ़ में आयोजित सत्संग में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा है। इस कार्यक्रम में पहुंचे जनपद के हजारों लोग वहां आए महान संत से बेहद प्रभावित हुए हैं।
    1
    अलीगढ़ में आयोजित सत्संग में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा है। इस कार्यक्रम में पहुंचे जनपद के हजारों लोग वहां आए महान संत से बेहद प्रभावित हुए हैं।
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    5 hrs ago
  • बागपत जिले के बड़ौत स्थित बाबा शाहमल स्टेडियम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जिस कार्य से लोगों की भावनाएं जुड़ जाती हैं, वह अभियान निश्चित रूप से सफल होता है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की 'लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट (LIFE)' पहल का भी जिक्र किया, जिसे संयुक्त राष्ट्र और पूरी दुनिया में सराहना मिल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' महज पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, परिवार और समाज को जोड़ने वाला एक जन अभियान है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पौधरोपण को केवल औपचारिकता न बनने दें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी मिलकर निभाएं। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जब जयंत चौधरी से आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सवाल पूछा गया, तो वे इस पर मुस्कुराए और सवाल को टाल गए।
    1
    बागपत जिले के बड़ौत स्थित बाबा शाहमल स्टेडियम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जिस कार्य से लोगों की भावनाएं जुड़ जाती हैं, वह अभियान निश्चित रूप से सफल होता है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की 'लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट (LIFE)' पहल का भी जिक्र किया, जिसे संयुक्त राष्ट्र और पूरी दुनिया में सराहना मिल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' महज पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, परिवार और समाज को जोड़ने वाला एक जन अभियान है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पौधरोपण को केवल औपचारिकता न बनने दें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी मिलकर निभाएं।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जब जयंत चौधरी से आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सवाल पूछा गया, तो वे इस पर मुस्कुराए और सवाल को टाल गए।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा जनपद वासियों को 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने के लिए प्रेरित किया गया है।
    1
    मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा जनपद वासियों को 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने के लिए प्रेरित किया गया है।
    user_KHULASHA NEWS
    KHULASHA NEWS
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • शामली के कैराना शहर में बरसात के दौरान भारी जलभराव के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहाँ हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सड़क पर गाड़ियां तैरती हुई नजर आ रही हैं। इस पूरे मंजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो अब देश भर में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    शामली के कैराना शहर में बरसात के दौरान भारी जलभराव के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहाँ हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सड़क पर गाड़ियां तैरती हुई नजर आ रही हैं। इस पूरे मंजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो अब देश भर में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गज़ब का मामला सामने आया है, जहाँ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक लाख का कुख्यात गैंगस्टर उत्तराखंड में गिरफ्तार हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जो गैंगस्टर हमेशा ऑटोमेटिक हथियार और लग्जरी कार के काफिले के साथ चलने के लिए जाना जाता है, उसे वहां मात्र एक अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया।
    1
    गज़ब का मामला सामने आया है, जहाँ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक लाख का कुख्यात गैंगस्टर उत्तराखंड में गिरफ्तार हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जो गैंगस्टर हमेशा ऑटोमेटिक हथियार और लग्जरी कार के काफिले के साथ चलने के लिए जाना जाता है, उसे वहां मात्र एक अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.