अभिभावकों को खो चुके बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से करें आच्छादित-जिलाधिकारी विकासखण्ड कार्यालय अमरिया में ग्राम प्रधानों के साथ गोष्ठी का किया गया आयोजन, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी पीलीभीत सूचना विभाग 07 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा विकासखण्ड अमरिया के हाॅल में ग्राम प्रधानों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। आयोजित गोष्ठी में ग्राम प्रधानों को जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने आभा आईडी, 102 तथा 108 एम्बुलेंस के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मोतियाबिन्द के निःशुल्क इलाज व आने जाने की व्यवस्था की गई है, ग्राम प्रधानों से उन्होंने पात्रों को लाभ दिलाए जाने की अपील की। उप निदेशक कृषि ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समस्त कृषक बन्धु फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवा लें ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता/पिता अथवा दोनों की मृत्यु हो गई है उन बच्चों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना चलाई गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण आदि के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस गोष्ठी का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाएं जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके माता/पिता अथवा दोनों की मृत्यु हो गई है, उन बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाऐं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत यदि माता/पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई है तो 03 लाख रूपये से कम वार्षिक आय का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। माता एवं पिता दोनों की मृत्यु होने की दशा में आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही हैं, इसमें एक बच्चे के लिए 2500/-रू0 तथा दो बच्चों हेतु 5000/- रू0 प्रतिमाह देय है। आयोजित गोष्ठी में मा0 ब्लाक प्रमुख अमरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी अमरिया, उप कृषि निदेशक, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by Pankaj gupta1
- *पलिया रोडवेज बस स्टैंड के पास रोड जगह कम होने के कारण 2:00 बजे एक साथ इधर उधर करने और निकालने की वजह से लगा जाम "जाम में फंसी एम्बुलेंस"* पलिया कला खीरी:- पलिया कला खीरी के नगर के बीचो-बीच पलिया पुलिस चौकी के पास अस्थाई रूप से बने रोडवेज बस स्टैंड के पास आए दिन लगती है जाम। आज तमाम व्यापार मंडल के प्रतिनिधि व पदाधिकारी पलिया समाधान दिवस में जिलाधिकारी को रोडवेज बस स्टैंड स्थापित करने की मांग को लेकर पत्र सोपा है किंतु रोडवेज का आयोजन सड़कों पर खड़ा होना और दो-तीन गाड़ियां एक साथ आगे पीछे करने में लगातार जाम लग रहा है जिसके कारण आम जनमानस के साथ-साथ मरीजों की भी जान जोखिम में डाली जा रही है। दिन के करीब 2:00 बजे पलिया पुलिस चौकी के पास स्थापित स्थाई रूप से बना रोडवेज बस अड्डा जहां पर दो-तीन गाड़ियां एक साथ इधर-उधर करने में जाम लग गया जिसमें सरकारी 108 नंबर की एंबुलेंस फस गई पर काफी मशक्कत के बाद वह एंबुलेंस वहां से निकल जा सकी।3
- मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारम्भ मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अध्यापक/अध्यापिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं ने मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का कराया जाए शत-प्रतिशत नामांकन-जिलाधिकारी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व माला पहनाकर किया स्वागत छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग व पाठ्य पुस्तकें की वितरित पीलीभीत, सूचना विभाग 04 अप्रैल 2026/स्कूल चलो अभियान के पहले चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया। जिसका सजीव प्रसारण गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर, मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, मा0 जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मा0 ब्लाक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बरखेड़ा, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रोशनी सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मा0 मुख्यमंत्री ने सजीव प्रसारण के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि विकसित राज्य बनाना है। इसके लिए केंद्र और राज्य की सरकार संकल्पित है, अधिक से अधिक स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराया जाए। कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की पहल पर नए आयाम स्थापित किए गए हैं। समाज शिक्षित हो इसके लिए सभी बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूल में किया जाए। बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा शिक्षा के बिना समाज का देश का प्रदेश का विकास संभव नहीं है। 2017 के बाद बेसिक शिक्षा की सूरत में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। स्कूल में सभी संसाधनों की व्यवस्था की जा चुकी है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा आज से ही सभी लोग संकल्प लें कि गांव का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे उसे स्कूल में दाखिल किया जाए। इसके लिए शिक्षक अभिभावकों से संपर्क करें। विकसित भारत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। स्कूलों में फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था की जा चुकी है। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक तरीके से अक्षत रोली का तिलक लगाया गया और माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद स्कूल बैग और पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। स्कूल बैग और निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। निपुण विद्यालय के शिक्षकों को भी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की शिक्षा की अलख प्रत्येक व्यक्ति तक अंतिम पायदान तक पहुंचे। शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा की लक्ष्य प्राप्ति तक नामांकन के प्रयास किए जाएं, यदि स्कूल में दाखिला लेने से एक भी बच्चा छूटा तो लक्ष्य हमारा टूटा यह मानकर चलना है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास आईसीटी लैब की स्थापना की जा चुकी है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह, जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, सय्यदा, शबाना बी, नीरजा शुक्ला, डॉली सिंह, अवंती गंगवार, के के सागर, अंजली गंगवार सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कुमार आर्य ने किया।4
- “पलिया में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सुनीं जनसमस्याएं, शीघ्र निस्तारण का भरोसा” संवाददाता आनंद गोस्वामी एसपी, सीडीओ और एसडीएम की मौजूदगी में लगा जनता दरबार, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी पलिया कला (खीरी) तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार तथा उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और उन्होंने सीधे जिलाधिकारी को अपनी शिकायतों से अवगत कराया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में सुनिश्चित करें। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।3
- पलिया कलां खीरी। क्षेत्र में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि आपूर्ति ठप होने से होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर ताले लटकने की नौबत आ गई है। इस गंभीर समस्या से परेशान होकर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पलिया तहसील में समाधान दिवस में पहुंची जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की पुरजोर मांग की। व्यापारियों ने बताया कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा, जिससे आर्थिक संकट गहरा सकता है।नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में व्यापारी पलिया तहसील पहुंचे। जहां चल रहे समाधान दिवस में पहुंची जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में व्यापारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता न के बराबर रह गई है। खान-पान के व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों को कालाबाजारी और किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गौरव गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, लेकिन पलिया क्षेत्र में इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गैस एजेंसियों की मनमानी और आपूर्ति श्रृंखला में आए व्यवधान के कारण छोटे और बड़े सभी स्तर के व्यापारी परेशान हैं।ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने प्रशासन का ध्यान विवाह सीजन की ओर भी आकर्षित किया। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें गैस की मांग और अधिक बढ़ जाएगी। ऐसे में जिन परिवारों में मांगलिक कार्य निर्धारित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो शादियों के आयोजन में भी भारी व्यवधान पैदा होगा और आम जनता को भोजन की किल्लत झेलनी पड़ेगी।इस दौरान जिला महामंत्री अमित महाजन और नगर महामंत्री जसवीर फ्लोरा ने संयुक्त रूप से कहा कि गैस की कमी न केवल व्यापार को प्रभावित कर रही है, बल्कि इससे जुड़े श्रमिकों के रोजगार पर भी संकट मंडरा रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि संबंधित गैस कंपनियों और एजेंसियों को कड़े निर्देश देकर आपूर्ति को नियमित कराया जाए। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, युवा मंत्री आदित्य मौर्य, रघुनाथ राठौर, नीरज गर्ग, राहुल गुप्ता, राजीव कुमार, सुखविंदर सिंह, पप्पू हलवाई, पंकज कुमार, संदीप कुमार, राजेश और मनोहर चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।4

- पीलीभीत में खेत पर गेहूं काटने गए 13 वर्षीय मोहित कुमार को नदी किनारे बैठे मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया1
- पलिया कलां- खीरी।* पलिया नगर क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और एक बार फिर शनिवार शाम एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां चोरों ने एक गैस एजेंसी को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बता दे कि पलिया के मोहल्ला सिंगहिया में स्थित करुणा भारत गैस एजेंसी में शनिवार की शाम चोरों ने धावा बोल दिया। चोर एजेंसी से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। गैस एजेंसी के मालिक अमीश कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि चोर कुल 108 सिलेंडर अपने साथ ले गए, जिनमें 98 भरे हुए और 10 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इस चोरी से एजेंसी को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वही इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।1