*विशेष प्रगढ़ पुनरीक्षण 2026 समीक्षा बैठक SDM ने दिए निर्देश* उत्तर प्रदेश,बहराइच- तहसील, नानपारा सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं आयोग द्वारा नवनियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की नोटिस जारी और उसकी नोटिस को बीएलओ ऐप के माध्यम से अपलोड करने और प्राप्त होने वाले फॉर्म की जांच कर पोर्टल पर प्रेषित किए जाने के संबंध में सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को तहसील सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /SDM मोनालिसा जौहरी ने लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की वीडियो और पीपीटी के माध्यम से एक एक स्लाइड को दिखाकर समस्त AEROs को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में कौन से प्रमाण कार्यवाही में अपेक्षित है उनकी भी जानकारी सभी संबंधित को दी गई। सभी कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोनालिसा जौहरी ने सभी अधिकारियों की अभी तक किए गए कार्यों की बहुत बारीकी से समीक्षा की साथ ही मा. आयोग के निर्देशानुसार उक्त कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

- बहराइच मटेरा थाना अध्यक्ष पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि कालीन गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि मित्र पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुझे सूचना अवश्य दें,आपकी समस्या का समाधान मेरे व मेरे अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन मटेरा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। मटेरा मटेरा चौराहा शंकरपुर चौराहा में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश या तो भूमिगत हो रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो रहें है। गश्त के दौरान मटेरा पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने कहा कि यह गश्त मटेरा थाना क्षेत्र में नियमित चलती रहेगी। ,आदि क्षेत्रों में जाकर आमजन व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को जांचा। इस मौके पर उनके साथ उप निरीक्षक फूलचंद मौर्य मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी रामगोपाल तिवारी सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।2
- बहराइच में राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को किया सम्बोधित सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल बहराइच। शहर के गल्ला मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकट ने महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को बर्बाद कर देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी नसीहत की और राज्यों के चुनाव में समझौता करना चाहिए।2
- उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा निवासी देश के नाम चीन शायर शारिक रब्बानी ने पडोसी राष्ट्र नेपाल में अपनी शायरी का जलवा बिखेरा.आप भी सुनिए...1
- Post by Ravi Verma Bahraich1
- UP bahraich babaganj kusur1
- *बनियाहारी मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो भाइयों की हुई जमकर पिटाई* बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी गांव में मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों रामकुमार (28) और रामभवन (32) की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई। दोनों का सिर फट गया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।3
- बहराइच -: सरकारी किताबों से भरी ट्रक पकड़ी गई,,,,कबाड़ी की दुकान पर बिकने जा रही थी किताबें,,,,DM अक्षय त्रिपाठी ने लिया मामले का संज्ञान,,,,तत्काल मौके पर पुलिस, प्रशासन पहुंचा,,,,सरकारी किताबों को कब्जे में लिया गया,,,,पुलिस, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच।1
- *टेपरा बगिया के पास में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत* बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा बगिया के पास में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार विनोद (पुत्र रामगोपाल, निवासी मदनजोत दा० रायपुर) को टक्कर मार दी। गंभीर घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर शांति है, यातायात सुचारू है।3