logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास का पाठ — समर कैम्प में बच्चों से संवाद करने पहुंचे एसपी मनोहर सिंह मंडलोई सशक्त बेटियों के निर्माण की दिशा में पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल पुलिस अधीक्षक ने जूडो-कराटे सीख रहे बच्चों को दिए आत्मविश्वास और सफलता के टिप्स टीकमगढ़ 11 मई युवाओं एवं विशेष रूप से बालिकाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन ग्राउंड टीकमगढ़ में आयोजित समर कैम्प का दिनांक 10 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जूडो-कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण, अनुभव एवं रुचि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल और मार्शल आर्ट्स न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मानसिक दृढ़ता भी विकसित करते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच एवं कठिन परिश्रम के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं एवं तकनीकी अभ्यासों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षकों को छात्राओं को बेहतर एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए समय प्रबंधन, एकाग्रता एवं निरंतर सीखने की आदत विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बच्चों ने पुलिस अधीक्षक से संवाद के दौरान अपने अनुभव साझा किए तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। 👉 टीकमगढ़ पुलिस — सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं सशक्त बेटियों के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध

1 hr ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
6ba6c293-b582-4329-8d1a-0a6b1b5514bd

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ऊजरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर झगड़े में दो परिवार के बीच मारपीट,अब मिल रही धमकियां,वीडियो वायरल छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊजरा गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दो पक्ष के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जानकारी के मुताबिक गांव में शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान यादव पक्ष की महिलाओं ने कुशवाहा परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गढ़ीमलहरा थाने लाया गया। थाना पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ताकि भविष्य में दोबारा विवाद की स्थिति न बने गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
    1
    ऊजरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर  झगड़े में दो परिवार के बीच मारपीट,अब मिल रही धमकियां,वीडियो वायरल 
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊजरा गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दो पक्ष के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जानकारी के मुताबिक गांव में शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान यादव पक्ष की महिलाओं ने कुशवाहा परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गढ़ीमलहरा थाने लाया गया। थाना पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ताकि भविष्य में दोबारा विवाद की स्थिति न बने गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
    user_सौरभ गंगेले पत्रकार
    सौरभ गंगेले पत्रकार
    Nurse टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • टीकमगढ़ जिले की पलेरा पुलिस ने कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को पकड़ा, केस दर्ज
    1
    टीकमगढ़ जिले की पलेरा पुलिस ने कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को पकड़ा, केस दर्ज
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप* *टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। *परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव* इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। *गांव में पसरा मातम* एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान परिजन
    3
    *टीकमगढ़: दोपहर से लापता दो मासूमों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप*

*टीकमगढ़, - जिले की ग्राम पंचायत डूडा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के कवराटा तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय कृष्णा अपनी मां के साथ डूडा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई 10 वर्षीय देवा और अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गए बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने तालाब के पास कपड़े पड़े होने की बात बताई। 

आशंका होने पर परिजन तुरंत कवराटा तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों मासूमों के शव तालाब से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बड़ागांव धसान थाना प्रभारी जयेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

*परिजनों का आरोप: 15 घंटे शव वाहन में रखे रहे शव*  
इस दुखद घटना के बीच परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन अजय सिंह, वीरेंद्र वंशकार और अनिल वंशकार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद लगभग 15 घंटे तक दोनों मासूमों के शव शव वाहन में ही रखे रहे, जिससे शव खराब हो गए। परिजनों ने कहा कि शवों को फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। यह अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

*गांव में पसरा मातम*  
एक साथ दो मासूमों की मौत से डूडा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
वाईट जयेंद्र गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव धसान 
 परिजन

    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।” टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।”
    1
    टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र कबराटा तालाब में दो भाइयों की डूबने से मौत मृतकों की पहचान 14 वर्षीय कृष्णा वंशकार और 13 वर्षीय देवा वंशकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान दोनों बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी सामने आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।”

    user_दबंग खवर टीकमगढ़
    दबंग खवर टीकमगढ़
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में पूर्व BJP विधायक शिशुपाल यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। कुशवाहा समाज के लोगों ने यह आरोप लगाया, जिसके विरोध में एक किसान 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में पूर्व BJP विधायक शिशुपाल यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। कुशवाहा समाज के लोगों ने यह आरोप लगाया, जिसके विरोध में एक किसान 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है।
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_रामकिशन चौधरी
    रामकिशन चौधरी
    Farmer बड़गाँव धसान, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध दर्शाता है कि उन्हें क्षेत्र का विकास रास नहीं आ रहा, जबकि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर बदली है।
    1
    भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध दर्शाता है कि उन्हें क्षेत्र का विकास रास नहीं आ रहा, जबकि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर बदली है।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छतरपुर शहर की पॉश कॉलोनी कही जाने वाली पेप्टिक टाउन में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी । लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 12 बजे उस समय चोरी की घटना का खुलासा हुआ जब दोनों घरों में काम करने वाली बाई वहां पहुंची। उसने देखा कि घर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत Orchha Police Station को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पेप्टिक टाउन कॉलोनी में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है।
    1
    छतरपुर शहर की पॉश कॉलोनी कही जाने वाली पेप्टिक टाउन में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी
। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 12 बजे उस समय चोरी की घटना का खुलासा हुआ जब दोनों घरों में काम करने वाली बाई वहां पहुंची। उसने देखा कि घर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत Orchha Police Station को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पेप्टिक टाउन कॉलोनी में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है।
    user_सौरभ गंगेले पत्रकार
    सौरभ गंगेले पत्रकार
    Nurse टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.