logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री ने बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशि मुख्यमंत्री ने बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को परसदा निवास पहुंच कर दी श्रद्धांजलि आज गुरुवार की रात 8:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को परसदा निवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कौशिक का 30 मार्च को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. श्री भुलऊ प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि बड़े भाई श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्री भुलऊ प्रसाद का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, उद्योगमंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, मुंगेली कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, मुंगेली के सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री दीपक सिंह,श्री देवेंद्र कौशिक, ग्रामीण और अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।

2 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • औद्योगिक पार्कों से स्थानीय भाव को मिलेगा रोजगार
    1
    औद्योगिक पार्कों से स्थानीय भाव को मिलेगा रोजगार
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • अटल आवास में दहशत का माहौल: पति-पत्नी की गुंडागर्दी से परेशान रहवासी, सरकंडा पुलिस पर निष्क्रियता और रिश्वत के आरोप
    1
    अटल आवास में दहशत का माहौल: पति-पत्नी की गुंडागर्दी से परेशान रहवासी, सरकंडा पुलिस पर निष्क्रियता और रिश्वत के आरोप
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है मै रहु या ना रहू गौ वंश रहना चाहिए होश मे आव भारती जागो अभी नही तो दुनिया से विदा तय है
    4
    गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है मै रहु या ना रहू गौ वंश रहना चाहिए होश मे आव भारती जागो अभी नही तो दुनिया से विदा तय है
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Animal Protection Organisation बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • Post by Hari Sharma Sharma
    1
    Post by Hari Sharma Sharma
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • पलारी संडी, 9 अप्रैल 2026। संडी गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित देशी कम्पोजिट शराब दुकान का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत संडी मुड़पार के सरपंच प्रतिनिधि मुरली साहू, जनपद सदस्य वीरेंद्र महेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। *पूजा-अर्चना के साथ* *उद्घाटन* कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना, नारियल फोड़ने और फीता काटने के साथ दुकान का उद्घाटन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। *अवैध शराब पर नियंत्रण की* *उम्मीद* जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अधिकृत दुकान के खुलने से क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी। अवैध शराब से जुड़ी स्वास्थ्य और सामाजिक समस्याओं को देखते हुए यह कदम जरूरी बताया गया। दुकान को स्थानीय मांग के आधार पर स्वीकृति दी गई है, ताकि बिक्री को नियंत्रित और कानूनी दायरे में लाया जा सके। *ग्रामीणों को मिली राहत* सरपंच प्रतिनिधि मुरली साहू ने कहा कि पहले अधिकृत दुकान न होने से ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब यह सुविधा गांव में ही उपलब्ध हो गई है। *राजस्व बढ़ेगा, पारदर्शिता* *आएगी* जनपद सदस्य वीरेंद्र महेश्वरी के अनुसार, अधिकृत दुकान से शासन के राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही, नियंत्रित बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता बनी रहेगी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा। *सामाजिक असर को लेकर* *चिंता* हालांकि, इस फैसले को लेकर गांव में मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि शराब की आसान उपलब्धता से सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से युवाओं पर इसके नकारात्मक प्रभाव और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई जा रही है। *समर्थन और विरोध के बीच* *संतुलन की चुनौती* दूसरी ओर, कई ग्रामीण इस पहल का समर्थन भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि अवैध शराब के मुकाबले अधिकृत दुकान बेहतर और सुरक्षित विकल्प है। कुल मिलाकर, यह निर्णय प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसके सामाजिक प्रभाव को संतुलित रखना आने वाले समय में बड़ी चुनौती होगी।
    2
    पलारी  संडी, 9 अप्रैल 2026।
संडी गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित देशी कम्पोजिट शराब दुकान का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत संडी मुड़पार के सरपंच प्रतिनिधि मुरली साहू, जनपद सदस्य वीरेंद्र महेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
*पूजा-अर्चना के साथ* *उद्घाटन* 
कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना, नारियल फोड़ने और फीता काटने के साथ दुकान का उद्घाटन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
*अवैध शराब पर नियंत्रण की* *उम्मीद* 
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अधिकृत दुकान के खुलने से क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी। अवैध शराब से जुड़ी स्वास्थ्य और सामाजिक समस्याओं को देखते हुए यह कदम जरूरी बताया गया।
दुकान को स्थानीय मांग के आधार पर स्वीकृति दी गई है, ताकि बिक्री को नियंत्रित और कानूनी दायरे में लाया जा सके।
*ग्रामीणों को मिली राहत* 
सरपंच प्रतिनिधि मुरली साहू ने कहा कि पहले अधिकृत दुकान न होने से ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब यह सुविधा गांव में ही उपलब्ध हो गई है।
*राजस्व बढ़ेगा, पारदर्शिता* *आएगी* 
जनपद सदस्य वीरेंद्र महेश्वरी के अनुसार, अधिकृत दुकान से शासन के राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही, नियंत्रित बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता बनी रहेगी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा।
*सामाजिक असर को लेकर* *चिंता* 
हालांकि, इस फैसले को लेकर गांव में मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि शराब की आसान उपलब्धता से सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।
विशेष रूप से युवाओं पर इसके नकारात्मक प्रभाव और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई जा रही है।
*समर्थन और विरोध के बीच* *संतुलन की चुनौती* 
दूसरी ओर, कई ग्रामीण इस पहल का समर्थन भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि अवैध शराब के मुकाबले अधिकृत दुकान बेहतर और सुरक्षित विकल्प है।
कुल मिलाकर, यह निर्णय प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसके सामाजिक प्रभाव को संतुलित रखना आने वाले समय में बड़ी चुनौती होगी।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • jai 🙏 chhattisgarh mahtari🙏
    1
    jai 🙏 chhattisgarh mahtari🙏
    user_S k s
    S k s
    Actuary Janjgir-Champa, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सरकार युवाओं के सपने को दिशा देने में प्रतिबद्ध
    1
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सरकार युवाओं के सपने को दिशा देने में प्रतिबद्ध
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • मस्तूरी एनटीपीसी का फ्लाईएस डंप करने के नाम पर चल रहा करोड़ो का खेला ?
    1
    मस्तूरी  एनटीपीसी का फ्लाईएस डंप करने के नाम पर चल रहा करोड़ो का खेला ?
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • Post by Hari Sharma Sharma
    1
    Post by Hari Sharma Sharma
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.