जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई जारी चेकिंग के दौरान 9 स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 3 वाहन मानक विहीन मिलने पर तत्काल किया गया सीज गोण्डा । जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एआरटीओ (प्रशासन) श्री आर.सी. भारतीत के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना छपिया क्षेत्र में संचालित किया गया, जिसमें विद्यालय वाहनों की इंश्योरेंस, प्रदूषण, परमिट आदि की गहनता के साथ जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 9 स्कूल वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 3 वाहन मानक विहीन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए गए। जांच के दौरान कई वाहनों में आवश्यक सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया, जैसे फिटनेस प्रमाणपत्र की कमी, ओवरलोडिंग, अग्निशमन यंत्र का न होना, तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का अभाव। परिवहन विभाग गोण्डा ने इस कार्रवाई को बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा बताया है। एआरटीओ (प्रशासन) श्री आर.सी. भारतीत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय वाहन स्वामी शासन द्वारा निर्धारित नियमों इंश्योरेंस, प्रदूषण, परमिट आदि का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी विद्यालय वाहन में मानकों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली बच्चों के जीवन और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है। परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं और सभी आवश्यक मानकों को पूरा करें, जिससे बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- गोंडा जिले के लगभग सभी पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसी पर डीजल पेट्रोल व गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है लोग घंटो घंटो लाइन लगाने के बाद भी गैस व तेल नहीं मिल पा रहा है जबकि पेट्रोल पंप मालिकों की मनमानी से पेट्रोल डिब्बे में 20 लीटर 40 लीटर दिया जा रहा है जिसको लोग ले जाकर के अच्छे दामों में ब्लैक करते हैं वहीं घंटा घंटा लाइन के बाद मोटरसाइकिल व कार सवार वापस चले जाते हैं जबकि गेहूं दवाई गन्ने मक्के की सिंचाई का मौका है लोग परेशान जिम्मेदार केवल यह दावा कर रहे हैं कि जिले में पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल है लेकिन केवल कागजों पर दिखाई दे रहा है क्राइम सच न्यूज़ चैनल ने जब जिला पूर्ति अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला जब जिले के जिम्मेदार ही इस तरह से फोन स्विच ऑफ रखेंगे तो देश की व्यवस्था भगवान भरोसे ही है अगर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डिब्बे में न दिया जाए तो शायद ही कुछ सुधार हो सकता है सांसद विधायक व जिला प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में संज्ञान ले और सुचारू रूप से पेट्रोल पंपों पर तेल व गैस वितरण करवाए2
- Mishra ji1
- विश्व पृथ्वी दिवस पर KGBV विक्रमजोत छावनी बस्ती में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर Save Earth Save Life का दिया गया संदेश1
- अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाका चुंगी स्थित मैरिज लान में आयोजित होने जा रही मेला प्रदर्शनी को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की गई है अयोध्या जिला अधिकारी को स्थानीय निवासियों दुकानदारों ने सामूहिक पत्र सौंप कर तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग उठी, जिसमें दर्जनों हस्ताक्षरों कताओ ने आरोप लगाया कि हर वर्ष लगने वाला मेला प्रदर्शनी अवैध है शिकायती पत्र के अनुसार मेला प्रदर्शनी का लाइसेंस स्थानीय पुलिस मिली भगत कर, मनमाफिक आख्या लगवा कर और नगर मजिस्ट्रेट से तथ्य छिपा कर प्राप्त किया जाता है नाका चुंगी से लेकर फतेहगंज मार्ग तक मकबरा फ्लावर घनी आबादी है मैरिज लोन में आगामी मेला प्रदर्शनी आयोजित होने के कारण मुख मार्ग काफी भीड़ भीषण जमावड़ा हो जाता है जम के कारण आम जनमानस जनता अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस, की गाड़ियों घंटो जाम में फंसे रहते हैं । सभी लोगों ने जनहित सुरक्षा की समस्या को देखते हुए मांग किया है कि मैरिज लाल में मेला प्रदर्शनी की अनुमति न देने की सिफारिश की है और भविष्य में ऐसे आयोजनों को पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाए।3
- फर्जी उम्र, फर्जी जॉब कार्ड, करोड़ों का खेल! सिंघनी का ‘20 साल का प्रधान’ सवालों के घेरे में, कार्रवाई शून्य1
- रुदौली सीएचसी विवाद: पत्रकार को फंसाने की साजिश के आरोप, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप खबरें प्रकाशित होने के बाद लगातार प्रयास किए जाने के दावे अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा में है। एक पत्रकार को कथित रूप से साजिश के तहत फंसाने के आरोप सामने आए हैं। इस बीच सामने आए एक वायरल ऑडियो ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह ऑडियो मार्च 2026 का बताया जा रहा है। इसमें एक नर्स अपने परिजनों से बातचीत के दौरान दबाव और आंतरिक हालात को लेकर गंभीर बातें करती सुनाई दे रही है। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। मामले में सीएचसी रुदौली की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी का नाम चर्चा में है। आरोप है कि खबरें प्रकाशित होने के बाद पत्रकार को फंसाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। यह भी कहा जा रहा है कि उनके कार्यकाल में पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। हाल के एक प्रकरण में, एक संविदा एएनएम द्वारा कथित उत्पीड़न से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास करने की बात सामने आई थी, जिसमें प्रारंभिक जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिए जाने की चर्चा है। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि उसने पूर्व में उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 20 अप्रैल 2026 को रुदौली कोतवाली में अधीक्षक की ओर से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसे वह सुनियोजित कार्रवाई बता रहा है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज बताई जा रही है, हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही संभव होगी। सभी आरोप संबंधित पक्षों के दावों पर आधारित हैं और मामला जांच के अधीन है।)1
- अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड टोल प्लाजा के पास एक खड़ी रेनाल्ट डीजल गाड़ी में अचानक लगी आग।आग का गोला बनी कार।यात्री ने दुकान पर चाय पीने के लिए गाड़ी रोकी थी, वापस लौटते ही गाड़ी आग के गोले में बदल गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही।1
- अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिक रहा डुप्लीकेट फॉर्चून रिफाइंड का तेल, फॉर्च्यून तेल के सेल्स मैनेजर की पुलिस से की शिकायत , शिकायत के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने वजीरगंज मोहल्ला के गोदाम पर फॉर्चून रिफाइंड मारा छापा । लगभग 500 पेटी से अधिक डुप्लीकेट रिफाइंड बरामद हुआ । खबर लिखे जाने तक जारी है छापा मार ।1