logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 20 और 21 जून के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा को देखते हुये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत आदेश जारी डुमना एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थलों के पंद्रह किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, गुब्बारे और पतंग उड़ाना प्रतिबंधित. जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश. जबलपुर - जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 20 और 21 जून के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा को देखते हुये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत आदेश जारी कर डुमना विमानतल, गेरिसन ग्राउंड, सर्किट हाउस क्रमांक-एक, एमईएस रेस्ट हाउस, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एवं आवागमन मार्ग के पंद्रह किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह से ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), गुब्बारे, पतंग आदि को उड़ाने को प्रतिबंधित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जारी किया गया यह प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा अन्य समस्त प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

2 hrs ago
user_Madan  raikwar
Madan raikwar
जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 20 और 21 जून के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा को देखते हुये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत आदेश जारी डुमना एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थलों के पंद्रह किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, गुब्बारे और पतंग उड़ाना प्रतिबंधित. जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश. जबलपुर - जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 20 और 21 जून के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा को देखते हुये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत आदेश जारी कर डुमना विमानतल, गेरिसन ग्राउंड, सर्किट हाउस क्रमांक-एक, एमईएस रेस्ट हाउस, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एवं आवागमन मार्ग के पंद्रह किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह से ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), गुब्बारे, पतंग आदि को उड़ाने को प्रतिबंधित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जारी किया गया यह प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा अन्य समस्त प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में जबलपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई, जहाँ एक ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना के बाद वाहन में एक युवक फंस गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए युवक को वाहन से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
    1
    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में जबलपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई, जहाँ एक ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना के बाद वाहन में एक युवक फंस गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए युवक को वाहन से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिला नरसिंहपुर अंतर्गत करेली में जन कल्याण कारी शिविर का आयोजन प्रदेश के श्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अनेक जनकल्याण कारी योजनाओं का किया संचालन संजय साहू नरसिंहपुर 9424997503 विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियावरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन। नगरी क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी परिसर करेली में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 15 जून 2026 से 17 जून 2026 तक किया गया। जिसमें समस्त विभागों में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियो को लाभ वितरण/ प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस शिविर में फेफड़ों की जांच, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इस योजना में केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी एंव अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाए। स्वास्थ्य का वरदान आयुष्मान, टीवी मुक्त भारत, राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड मध्य प्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड देवारण्य योजना अंतर्गत, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना महिला एवं बाल विकास, पीएम मातृ वंदना योजना पहले बच्चे पर 5000 दूसरी बेटी पर 6000 रुपए आपके बैंक खाते में dbt के माध्यम से पहुंचेंगे। आयोजित तीन दिवसीय जन-कल्याणकारी शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही ने जानकारी लेकर लाभ उठाया। इस समापन कार्यक्रम मां सरस्वती जी का पूजन व दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व श्रम विभाग मंत्री ने सभी हितग्राही को प्रमाण पत्र बाटे। जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र नागेश द्वारा योजनाओं की संपूर्ण विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री, लोकतंत्र सेनानी रमेश चंद्र कोचर, सत्य प्रकाश शाहनी, कृपा शंकर पालीवाल, महंत पीतमपुरी, जालम सिंह पटेल पूर्व मंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, उपाध्यक्ष अनीता नेमा, राहुल सिंह कोरव, कलेक्टर रजनी सिंह मंचासीन थी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही, पार्षद, एल्डरमैन, गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
    1
    जिला नरसिंहपुर अंतर्गत करेली में जन कल्याण कारी शिविर का आयोजन प्रदेश के श्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अनेक जनकल्याण कारी योजनाओं का किया संचालन 
संजय साहू नरसिंहपुर 9424997503
विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियावरण हेतु 
विशेष शिविर का आयोजन।
नगरी क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी परिसर करेली में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 15 जून 2026 से 17 जून 2026 तक किया गया। जिसमें समस्त विभागों में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियो को लाभ वितरण/ प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस शिविर में फेफड़ों की जांच, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इस योजना में केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी एंव अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाए। स्वास्थ्य का वरदान आयुष्मान, टीवी मुक्त भारत, राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड मध्य प्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड देवारण्य योजना अंतर्गत, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना महिला एवं बाल विकास, पीएम मातृ वंदना योजना पहले बच्चे पर 5000 दूसरी बेटी पर 6000 रुपए आपके बैंक खाते में dbt के माध्यम से पहुंचेंगे। आयोजित तीन दिवसीय जन-कल्याणकारी शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही ने जानकारी लेकर लाभ उठाया। इस समापन कार्यक्रम मां सरस्वती जी का पूजन व दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व श्रम विभाग मंत्री ने सभी हितग्राही को प्रमाण पत्र बाटे। जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र नागेश द्वारा योजनाओं की संपूर्ण विस्तार से जानकारी दी गई।  इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री, लोकतंत्र सेनानी रमेश चंद्र कोचर, सत्य प्रकाश शाहनी, कृपा शंकर पालीवाल, महंत पीतमपुरी, जालम सिंह पटेल पूर्व मंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, उपाध्यक्ष अनीता नेमा, राहुल सिंह कोरव, कलेक्टर रजनी सिंह मंचासीन थी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही, पार्षद, एल्डरमैन, गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
    user_Sanjay kumar sahu
    Sanjay kumar sahu
    Farmer गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बचैया में कलेक्टर आशीष तिवारी ने गुरुवार रात शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार भी मौजूद रहे। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस चौपाल में समाचार लिखे जाने तक 52 आवेदनों पर सुनवाई हो चुकी थी, जहाँ कलेक्टर की सहजता और सदाशयता से ग्रामीणजन काफी प्रसन्न दिखे। यह रात्रिकालीन चौपाल ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विश्वास, आत्मीयता और संवेदनशील संवाद का एक सशक्त उदाहरण बन गई। ग्रामीणों ने बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें पेयजल, सड़क, बिजली और जमीन से संबंधित मुद्दे, साथ ही शासकीय योजनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल थे। कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को धैर्य और गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व से जुड़े मामलों में आबादी भूमि का पट्टा, 18 जून गुरुवार को बारिश और तूफान से घरेलू पानी की टंकी के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा, नक्शे में त्रुटि सुधार, खसरे का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज कराना, राजस्व अभिलेखों में सुधार, बीपीएल कार्ड सूची में नाम जोड़ना और वृद्धावस्था पेंशन संबंधी आवेदन शामिल थे। पुलिस से संबंधित मामलों में डराने-धमकाने की शिकायतें मिलीं, जबकि बिजली कटने और ट्रांसफार्मर बदलवाने या खराब होने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, ग्राम बचैया के सरपंच राहुल कोरी ने आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन दिया। प्रशासन का यह मानवीय और संवेदनशील चेहरा ग्रामीणों को विशेष रूप से प्रभावित करता नजर आया। बचैया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध भरत और 70 वर्षीय बेनी प्रसाद जैसे ग्रामीणों ने कहा कि जब अधिकारी स्वयं गाँव आकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, तो समाधान की उम्मीद और भी मजबूत हो जाती है। ग्रामीणों ने पहली बार किसी कलेक्टर को इतनी आत्मीयता और सहजता के साथ अपने बीच बैठकर उनकी बातें सुनते देखा। इसी कारण यह चौपाल केवल शिकायतों का मंच न रहकर, प्रशासन और जनता के बीच भरोसे के रिश्ते को मजबूत करने का माध्यम बन गई। चौपाल के आयोजन से पूर्व, कलेक्टर श्री तिवारी, पुलिस अधीक्षक और वन मंडलाधिकारी ने ग्राम बचैया के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। वैदिक मंत्रों के बीच इन अधिकारियों ने भगवान हनुमान से जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
    4
    कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बचैया में कलेक्टर आशीष तिवारी ने गुरुवार रात शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार भी मौजूद रहे। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस चौपाल में समाचार लिखे जाने तक 52 आवेदनों पर सुनवाई हो चुकी थी, जहाँ कलेक्टर की सहजता और सदाशयता से ग्रामीणजन काफी प्रसन्न दिखे। यह रात्रिकालीन चौपाल ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विश्वास, आत्मीयता और संवेदनशील संवाद का एक सशक्त उदाहरण बन गई।

ग्रामीणों ने बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें पेयजल, सड़क, बिजली और जमीन से संबंधित मुद्दे, साथ ही शासकीय योजनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल थे। कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को धैर्य और गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व से जुड़े मामलों में आबादी भूमि का पट्टा, 18 जून गुरुवार को बारिश और तूफान से घरेलू पानी की टंकी के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा, नक्शे में त्रुटि सुधार, खसरे का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज कराना, राजस्व अभिलेखों में सुधार, बीपीएल कार्ड सूची में नाम जोड़ना और वृद्धावस्था पेंशन संबंधी आवेदन शामिल थे। पुलिस से संबंधित मामलों में डराने-धमकाने की शिकायतें मिलीं, जबकि बिजली कटने और ट्रांसफार्मर बदलवाने या खराब होने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, ग्राम बचैया के सरपंच राहुल कोरी ने आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन दिया।

प्रशासन का यह मानवीय और संवेदनशील चेहरा ग्रामीणों को विशेष रूप से प्रभावित करता नजर आया। बचैया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध भरत और 70 वर्षीय बेनी प्रसाद जैसे ग्रामीणों ने कहा कि जब अधिकारी स्वयं गाँव आकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, तो समाधान की उम्मीद और भी मजबूत हो जाती है। ग्रामीणों ने पहली बार किसी कलेक्टर को इतनी आत्मीयता और सहजता के साथ अपने बीच बैठकर उनकी बातें सुनते देखा। इसी कारण यह चौपाल केवल शिकायतों का मंच न रहकर, प्रशासन और जनता के बीच भरोसे के रिश्ते को मजबूत करने का माध्यम बन गई।

चौपाल के आयोजन से पूर्व, कलेक्टर श्री तिवारी, पुलिस अधीक्षक और वन मंडलाधिकारी ने ग्राम बचैया के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। वैदिक मंत्रों के बीच इन अधिकारियों ने भगवान हनुमान से जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अयोध्या में हुई चंदा चोरी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बयान में उपमुख्यमंत्री ने कथित तौर पर कहा है कि 'बजरंगबली का गदा चलेगा' या 'जांच होगी'। इस टिप्पणी को लेकर अब सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। वायरल हो रहे पोस्ट में यह तीखा प्रश्न किया गया है कि आखिर हमारे देश की सरकार कब तक किस्मत के भरोसे और भगवान के भरोसे चलती रहेगी। साथ ही, यह भी पूछा गया है कि क्या एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति को इस प्रकार की बातें कहना शोभा देता है।
    1
    अयोध्या में हुई चंदा चोरी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बयान में उपमुख्यमंत्री ने कथित तौर पर कहा है कि 'बजरंगबली का गदा चलेगा' या 'जांच होगी'। इस टिप्पणी को लेकर अब सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वायरल हो रहे पोस्ट में यह तीखा प्रश्न किया गया है कि आखिर हमारे देश की सरकार कब तक किस्मत के भरोसे और भगवान के भरोसे चलती रहेगी। साथ ही, यह भी पूछा गया है कि क्या एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति को इस प्रकार की बातें कहना शोभा देता है।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दमोह जिले के बटियागढ़ क्षेत्र में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहाँ एक प्रेमी अपनी प्रेमिका द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद शादी की ज़िद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    दमोह जिले के बटियागढ़ क्षेत्र में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहाँ एक प्रेमी अपनी प्रेमिका द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद शादी की ज़िद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Farmer Jabera, Damoh•
    20 hrs ago
  • मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के टेरीटोरियल जोन में स्थित ग्राम पंचायत राता में, 18 जून 2026 को वन-उदय सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह ग्राम पर्यावरण समिति के सदस्यों को उनकी सामुदायिक भूमि से लांटना कमारा नामक एक अतिक्रमणकारी और विदेशी वनस्पति प्रजाति के सफल उन्मूलन और सैंपलिंग कार्य के लिए सम्मानित करने हेतु था। राता ग्राम पर्यावरण समिति के सदस्यों ने वन-उदय संस्था के अध्यक्ष सौजन्य श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष सैमसन डेविड के मार्गदर्शन में लैंटाना का क्वांटिफिकेशन व सेंपलिंग का कार्य पूरा किया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खराब हो चुकी कृषि और सामुदायिक वन भूमि के पुनरुत्थान के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट के शुरुआती शोध कार्य से जुड़ा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में समिति के सदस्य पंजू पडवार, प्रदीप अमूले, घनश्याम सल्लाम, खूबचंद मरावी, देवेन्द्र कोटे, योगेश पटले, रामगोपाल, दुर्गेश मरकाम, अशोक पनेरिया, हरिजन और नीलेश पटेल ने अपना श्रमदान दिया। वन-उदय संस्था ने सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राता पर्यावरण समिति की एक महत्वपूर्ण पहल को दर्शाता है।
    1
    मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के टेरीटोरियल जोन में स्थित ग्राम पंचायत राता में, 18 जून 2026 को वन-उदय सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह ग्राम पर्यावरण समिति के सदस्यों को उनकी सामुदायिक भूमि से लांटना कमारा नामक एक अतिक्रमणकारी और विदेशी वनस्पति प्रजाति के सफल उन्मूलन और सैंपलिंग कार्य के लिए सम्मानित करने हेतु था।

राता ग्राम पर्यावरण समिति के सदस्यों ने वन-उदय संस्था के अध्यक्ष सौजन्य श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष सैमसन डेविड के मार्गदर्शन में लैंटाना का क्वांटिफिकेशन व सेंपलिंग का कार्य पूरा किया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खराब हो चुकी कृषि और सामुदायिक वन भूमि के पुनरुत्थान के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट के शुरुआती शोध कार्य से जुड़ा है।

इस महत्वपूर्ण कार्य में समिति के सदस्य पंजू पडवार, प्रदीप अमूले, घनश्याम सल्लाम, खूबचंद मरावी, देवेन्द्र कोटे, योगेश पटले, रामगोपाल, दुर्गेश मरकाम, अशोक पनेरिया, हरिजन और नीलेश पटेल ने अपना श्रमदान दिया। वन-उदय संस्था ने सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राता पर्यावरण समिति की एक महत्वपूर्ण पहल को दर्शाता है।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जबलपुर में कैंट विधायक और पार्षद की उपस्थिति में गोपालापुरम से खानदारी नाला तक नाली खुदाई का कार्य किया गया।
    1
    जबलपुर में कैंट विधायक और पार्षद की उपस्थिति में गोपालापुरम से खानदारी नाला तक नाली खुदाई का कार्य किया गया।
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्यप्रदेश दौरे पर पहुंचीं। उनके आगमन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई सी. पटेल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपनी सहभागिता देंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, और उनका यह दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्यप्रदेश दौरे पर पहुंचीं। उनके आगमन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई सी. पटेल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपनी सहभागिता देंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, और उनका यह दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Sanjay kumar sahu
    Sanjay kumar sahu
    Farmer गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोटेगांव में महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह महाराणा प्रताप जी को समर्पित था।
    2
    गोटेगांव में महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह महाराणा प्रताप जी को समर्पित था।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.