राखी पर बहनों को 48 घंटे बसों में इंदौर से भोपाल सहित सभी प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर बिना शुल्क चुकाए बहनें कर सकेंगी सफर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक सुविधा रोजाना 150 से ज्यादा फेरे, हजारों महिला यात्रियों को लाभ इंदौर। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर अपने भाई को राखी (Rakhi) बांधने जाने वाली बहनों के लिए अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTCL) की इंदौर (Indore) से प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर संचालित चार्टर बसों (Charter buses) में महिलाओं को 48 घंटे तक मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाओं को बस का किराया नहीं देना होगा। एआईसीटीएसएल की चार्टर बसों में पहली बार रक्षाबंधन पर लगातार 48 घंटे के लिए इंटरसिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है इससे इंदौर से जाने और इंदौर आने वाली बहनों को बड़ी राहत मिलेगी। एक और जहां त्योहार पर निजी बस संचालक किराया बढ़ा देते हैं वहीं दूसरी ओर चार्टर बस द्वारा महिलाओं को मुफ्त सफर देकर एक नई मिसाल पेश की जा रही है। चार्टर की रोजाना 150 से ज्यादा बसों के फेरे होते हैं, जिससे रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में बहनों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इन प्रमुख मार्गों पर मिलेगा लाभ इन चार्टर बसों से इंदौर से भोपाल, सागर, उज्जैन, खरगोन, धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और ब्यावरा सहित प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर यात्रा करने वाली महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। *सिटी बसों में भी मुफ्त सफर* रक्षाबंधन पर एआईसीटीएसएल की ओर से शहर में संचालित सिटी बसों में भी महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी जाती रही है। हालांकि, एआईसीटीएसएल ने अभी तक इस संबंध में औपचारिक घोषणा नहीं की है। औपचारिक आदेश जारी होने के बाद ही इस सुविधा की अवधि और नियम स्पष्ट होंगे। *40 प्रतिशत होती हैं महिलाएं* चार्टर बस के प्रमुख कैलाश चौहान ने बताया कि आम दिनों में इन बसों से रोजाना करीब 5 से 6 हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढक़र 8 से 9 हजार प्रतिदिन तक पहुंच जाती है। इनमें महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत तक रहती है। ऐसे में रक्षाबंधन के 48 घंटे में हजारों महिलाओं को बिना किराया चुकाए अपने भाई-बहनों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। इस पहल से खास तौर पर उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जिन्हें त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा खर्च के बीच अपने मायके जाना होता है।

- विधानसभा क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से रामगढ़,दलीपुरा रपटा पुल डूबा भांडेर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां पहुंज नदी उफान पर है, वहीं रामगढ़-दलीपुरा नाले पर बना रपटा पुल भी पानी में डूब गया है। रपटा पुल के ऊपर से ओवरफ्लो पानी बहने के कारण चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पुल डूबने से रामगढ़, दलीपुरा, बराना, बडेरा आदि गांवों का भांडेर से संपर्क पूरी तरह कट गया है और आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने की अपील - जान जोखिम में न डालें प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि डूबे हुए रपटा पुल से निकलने का प्रयास न करें और अपनी जान जोखिम में न डालें। प्रशासन ने कहा है कि लोग भांडेर आने-जाने के लिए हाईवे का उपयोग करें और चक्कर लगाकर सुरक्षित रास्ते से यात्रा करें। बारिश के इस दौर में पुलिस प्रशासन ने लोगों से सावधानीपूर्वक सफर करने और नदी-नालों के पास न जाने की भी अपील की है।।1
- फिर गर्माया दतिया मामा भांजी का मुद्दा भांजी ने सोशल मीडिया पर कहा पुलिस मामा को बचा रही सीएम ओर दतिया SP से लगाई न्याय की गुहार* *फिर गर्माया दतिया मामा भांजी का मुद्दा भांजी ने सोशल मीडिया पर कहा पुलिस मामा को बचा रही सीएम ओर दतिया SP से लगाई न्याय की गुहार* l1
- थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सराहनी भूमिका निरीक्षक दिनेश राजपूत उप निरीक्षक अजान सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, प्रधान आरक्षक रामजी शरद शुक्ला, आरक्षक मुनेश बघेल, आरक्षक राममिलन गुर्जर, आरक्षक रविंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही!2
- बेरछ में मामूली विवाद को लेकर युवक ने गाली-गलौज कर की मारपीट, भांडेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछ में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक रजक पिता हरजू रजक उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बेरछ ने पुलिस को शिकायत दी कि मुन्ना दोहरे के घर के बाहर आरोपी सोनू यादव ने उसके साथ विवाद करते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना भांडेर पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम 06 बजे भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!" कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!"1
- दतिया में चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, संदेहियों की तलाश और पूछताछ के दौरान प्रकाश नगर निवासी करीम राज और सेट मोंगिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर चोरी की रकम और बाइक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला व एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस की सराहनीय भूमिका: निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह सहित प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, रामजी शरद शुक्ला और आरक्षक मुनेश बघेल, राममिलन गुर्जर व रविंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- नगर परिषद इंद्र की लापरवाही इन वीडियो को देखकर लगाई जा सकती की की स्थानीय प्रशासन कितना सक्रिय है हमारे संवाददाता संवाददाता ने सुबह नगर के विभिन्न वार्डों कस्बा का ग्राउंड जीरो पर जाकर अवलोकन किया नगर के चारों ओर नाली एवंनालेसभी ब्लॉक हैं नगर भी जल निकासी के लिए कोई भी रास्ता नहीं है कि जहां से पानी की निकासी हो सके जगह-जगह कचरो से नालियां और नाले फटे पड़े हैं यह तस्वीर नगर पालिका की भ्रष्टाचारीनीतियों का स्पष्ट उदाहरण है शीतला गंज की इतनी दुर्दशा है की सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार है और लोगों के घरों में पानी भर रहा है ना दुकानदार सुरक्षित है ना घर में आम परिवार के लोग सुरक्षित हैं परंतु नगर परिषद सारे दाबे झूठे निकले इस समय पार्षद से लेकर अध्यक्ष तक अंधेर नगरी चौपट राजा टके से भाजी टके से आप ख्वाजा की कहानी को चरितार्थ करते हैं यह वीडियो बताता है कि नगर परिषद के पार्षद रवि चौरसिया के घर तक में पानी भरा हुआ है प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं मेरा जन्म प्रिया कलेक्टर से निवेदन है की नगर की व्यवस्था को देखते हुए पानी निकासी के समुचित उपाय किए जाने चाहिए जिससे आम नागरिकों को घरों में भर रहे पानी की निकास हो ऐसा नहीं है किसी से पहले पानी निकासी के संसाधन नहीं थे लेकिन जहां से पानी निकलता था वहां कुछ रसूखदारों ने नालों को चौक कर दिया और और नाले अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए3
- भांडेर में उफान पर पहूज नदी, रिपटा पुल डूबने से आवागमन बंद, पुलिस प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने की अपील दतिया जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते भांडेर की पहूज नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिपटा पुल पूरी तरह डूब गया है, जिससे पुल पर आवागमन बंद हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों में भी चिंता बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात है। बुधवार शाम 04 बजे पुलिस प्रशासन ने आमजन से नदी पार न करने और राहगीरों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।1
- ईद मिलादुन्नबी पर दतिया में निकला भव्य शान-ए-जुलूस, बड़ी संख्या में समाजजनों ने लिया हिस्सा दतिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को दतिया शहर में शान-ए-जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। बच्चे, युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। जुलूस की शुरुआत दतिया के किला चौक से हुई, जो दारूगर की पुलिया, तिगेलिया और टाउनहॉल होते हुए निकला। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। डीजे की धुनों के साथ समाजजन उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए, वहीं कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। शान-ए-जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। जुलूस के दौरान बच्चे और युवा विशेष उत्साह में नजर आए, जबकि बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी के इस जुलूस के माध्यम से समाजजनों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।1