logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस: शिक्षक दंपती के बंद मकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नकदी पार हाथरस। शहर की गौतम विहार कॉलोनी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक दंपती के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। इस चोरी के बाद से पूरी कॉलोनी के निवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम विहार निवासी आयुष गौड़ और उनकी पत्नी दोनों ही निजी स्कूल में शिक्षक हैं। वे अपनी बच्ची के साथ इस मकान में रहते हैं। वारदात के समय पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, जिसके कारण घर पर ताला लगा था। मध्य रात्रि का फायदा उठाते हुए दो बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखी अलमारियों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने इंटरलॉकिंग टाइल्स और लोहे की सरिया का इस्तेमाल कर अलमारियों के लॉकर को बेरहमी से तोड़ दिया। बदमाशों ने घर से लगभग 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब पीड़ित परिवार शादी समारोह से वापस घर लौटा, तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली थीं। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात में दो बदमाश शामिल थे, जिनमें से एक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

2 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हाथरस: शिक्षक दंपती के बंद मकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नकदी पार हाथरस। शहर की गौतम विहार कॉलोनी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक दंपती के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। इस चोरी

के बाद से पूरी कॉलोनी के निवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम विहार निवासी आयुष गौड़ और उनकी पत्नी दोनों ही निजी स्कूल में शिक्षक हैं। वे अपनी बच्ची के साथ इस मकान में रहते हैं। वारदात के समय पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, जिसके कारण घर पर ताला लगा था। मध्य रात्रि का फायदा उठाते हुए दो बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। बदमाशों

ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखी अलमारियों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने इंटरलॉकिंग टाइल्स और लोहे की सरिया का इस्तेमाल कर अलमारियों के लॉकर को बेरहमी से तोड़ दिया। बदमाशों ने घर से लगभग 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब पीड़ित परिवार शादी समारोह से वापस घर लौटा, तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था

और अलमारियां खुली थीं। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात में दो बदमाश शामिल थे, जिनमें से एक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚩 गौ माता की सुरक्षा, हमारा संकल्प! 🚩 गौ माता की पुकार, अब हमारी बारी! हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर गौ सम्मान के इस महा-अभियान को सफल बनाएं। आपका एक हस्ताक्षर, एक बड़ा बदलाव ला सकता है। 🙏 अभियान से जुड़ें: 📸 📞 संपर्क करें: +91 9045700518 +919670510094 🌐 विजिट करें: www.gausamman.cloud आप भी इस आह्वान का हिस्सा बनिए! इस वीडियो को शेयर करें और अपने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू करें। #GauSamman #GauSeva #SanatanDharma #GauMata #gsaa #viralreelsfacebook #viralshorts #rammandirayodhya #viralreel #viralreelschallenge #श्रीमच्छङ्कराचार्यो_विजयतेतराम् #पुरी_शंकराचार्य #गोवर्धन_मठ #धर्म_प्रचार_यात्रा #संकल्परामराज्य संकल्प रामराज्य संकल्प रामराज्य #
    1
    🚩 गौ माता की सुरक्षा, हमारा संकल्प! 🚩
गौ माता की पुकार, अब हमारी बारी! 
हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर गौ सम्मान के इस महा-अभियान को सफल बनाएं। आपका एक हस्ताक्षर, एक बड़ा बदलाव ला सकता है। 🙏
अभियान से जुड़ें:
📸 
📞 संपर्क करें: +91 9045700518
+919670510094
🌐 विजिट करें: www.gausamman.cloud
आप भी इस आह्वान का हिस्सा बनिए! इस वीडियो को शेयर करें और अपने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू करें।
#GauSamman #GauSeva #SanatanDharma #GauMata #gsaa
#viralreelsfacebook #viralshorts #rammandirayodhya #viralreel #viralreelschallenge #श्रीमच्छङ्कराचार्यो_विजयतेतराम् #पुरी_शंकराचार्य #गोवर्धन_मठ #धर्म_प्रचार_यात्रा #संकल्परामराज्य संकल्प रामराज्य संकल्प रामराज्य #
    user_स्वामी दीपेशानन्द सरस्वती
    स्वामी दीपेशानन्द सरस्वती
    Voice of people इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by MD News ( पत्रकार )
    1
    Post by MD News ( पत्रकार )
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने दी जन गणना की जानकारी #dmhathras #highlightseveryone #sosialmediamarketing
    1
    हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने दी  जन गणना की जानकारी 
#dmhathras 
#highlightseveryone 
#sosialmediamarketing
    user_Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu  & Healing  Expert
    Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by AP NEWS NEWS
    1
    Post by AP NEWS NEWS
    user_AP NEWS NEWS
    AP NEWS NEWS
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हाथरस में मूक-बधिर बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग, जनपद हाथरस और मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त प्रयास से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क कोक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह विशेष कैंप मई माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महंगे ऑपरेशन (लगभग ₹4-5 लाख) को पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसे बच्चों की जानकारी उनके परिवार तक जरूर पहुंचाएं और उन्हें नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, PHC/CHC या जिला अस्पताल में संपर्क करने के लिए प्रेरित करें। इस पहल से मूक-बधिर बच्चों को नई आवाज़ और बेहतर भविष्य मिलने की उम्मीद है।
    1
    हाथरस में मूक-बधिर बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग, जनपद हाथरस और मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त प्रयास से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क कोक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
यह विशेष कैंप मई माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महंगे ऑपरेशन (लगभग ₹4-5 लाख) को पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसे बच्चों की जानकारी उनके परिवार तक जरूर पहुंचाएं और उन्हें नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, PHC/CHC या जिला अस्पताल में संपर्क करने के लिए प्रेरित करें।
इस पहल से मूक-बधिर बच्चों को नई आवाज़ और बेहतर भविष्य मिलने की उम्मीद है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर मंगलवार दोपहर एक महिला के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। विवाहिता अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे टॉवर के शीर्ष पर जा बैठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा, पत्नी यशपाल, अचानक ससुराल से निकलकर लुटसान रोड स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर बैठे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया और टॉवर के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एंबुलेंस को भी मौके पर तैनात रखा गया। बताया जाता है कि टॉवर पर बैठी महिला ने फोन के जरिए अपने मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वह काफी देर तक अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयम के साथ स्थिति को संभाला। लगातार समझाइश और प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर मंगलवार दोपहर एक महिला के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। विवाहिता अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे टॉवर के शीर्ष पर जा बैठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा, पत्नी यशपाल, अचानक ससुराल से निकलकर लुटसान रोड स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर बैठे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया और टॉवर के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एंबुलेंस को भी मौके पर तैनात रखा गया।
बताया जाता है कि टॉवर पर बैठी महिला ने फोन के जरिए अपने मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वह काफी देर तक अपनी मांग पर अड़ी रही।
करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयम के साथ स्थिति को संभाला। लगातार समझाइश और प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आज बसपा का सासनी क्षेत्र अध्यक्ष बूथ का पद सभालने को मिला उसके लिए बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर का बहुत बहुत धन्यवाद जनपद हाथरस की तहसील सासनी मौहल्ला जाटवान मै बसपा पार्टी के द्वारा चलाया गया बूथ कमेटी का अभियान साथ ही सदस्यता जोड़ो अभियान का नारा देते हुए सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा भी दिया मौजूद रहे बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर हाथरस विजेंद्र सिंह विक्रम मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ बसपा सुरेंद्र गौतम मंडल प्रभारी अलीगढ़ बसपा महिपाल सिंह विधानसभा अध्यक्ष हाथरस विधानसभा प्रत्याशी संजय सिंह उर्फ संजू भैया के छोटे भाई विनोद कुमार बसपा रिंकू कुमार जिला सचिव बसपा हाथरस और समस्त नगरवासी #धर्मेन्द्र_कुमार_गौतम_पत्रकार #बहुजन_मीडिया_टीवी
    3
    आज बसपा का सासनी क्षेत्र अध्यक्ष बूथ का पद सभालने को मिला उसके लिए बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर का बहुत बहुत धन्यवाद जनपद हाथरस की तहसील सासनी मौहल्ला जाटवान मै बसपा पार्टी के द्वारा चलाया गया बूथ कमेटी का अभियान साथ ही सदस्यता जोड़ो अभियान का नारा देते हुए 
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा भी दिया 
मौजूद रहे बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर हाथरस विजेंद्र सिंह विक्रम मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ बसपा सुरेंद्र गौतम मंडल प्रभारी अलीगढ़ बसपा महिपाल सिंह विधानसभा अध्यक्ष हाथरस विधानसभा प्रत्याशी संजय सिंह उर्फ संजू भैया के छोटे भाई विनोद कुमार बसपा रिंकू कुमार जिला सचिव बसपा हाथरस और समस्त नगरवासी #धर्मेन्द्र_कुमार_गौतम_पत्रकार #बहुजन_मीडिया_टीवी
    user_धर्मेन्द्र कुमार गौतम पत्रकार
    धर्मेन्द्र कुमार गौतम पत्रकार
    Court reporter सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भीषण गर्मी के बीच हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर नई बस्ती में एक बंदर की गर्दन में बर्तन फंस गया। प्यास बुझाने के लिए बंदर ने बर्तन में गर्दन डाली थी, जो बाहर नहीं निकल पाई। गले में बर्तन फंसने के बाद बंदर दो मंजिला ऊंची दीवार पर चढ़ गया और गिरते-गिरते बचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बंदर का रेस्क्यू किया और उसकी गर्दन से फंसा बर्तन निकालकर उसे सुरक्षित छोड़ा।
    1
    भीषण गर्मी के बीच हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर नई बस्ती में एक बंदर की गर्दन में बर्तन फंस गया। प्यास बुझाने के लिए बंदर ने बर्तन में गर्दन डाली थी, जो बाहर नहीं निकल पाई। गले में बर्तन फंसने के बाद बंदर दो मंजिला ऊंची दीवार पर चढ़ गया और गिरते-गिरते बचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बंदर का रेस्क्यू किया और उसकी गर्दन से फंसा बर्तन निकालकर उसे सुरक्षित छोड़ा।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • मैं अलीगढ़ जिले के गुदमाई मिश्रीपुर का रहने वाला निवासी हूं और मेरे घर के सामने बहुत सारा पानी भरा रहता है और रास्ता भी खराब है जिससे मुझे निकालने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है आपसे अनुरोध है कि आप इसकी जांच पड़ताल कर कर जल्दी से इसे ठीक कराए
    3
    मैं अलीगढ़ जिले के गुदमाई मिश्रीपुर का रहने वाला निवासी हूं और मेरे घर के सामने बहुत सारा पानी भरा रहता है और रास्ता भी खराब है जिससे मुझे निकालने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है आपसे अनुरोध है कि आप इसकी जांच पड़ताल कर कर जल्दी से इसे ठीक कराए
    user_Prasant
    Prasant
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.