कान्हा कोल्ड स्टोरेज में चैंबर की दीवार ढही, दबने से 10 हजार पैकेट आलू बर्बाद सासनी (हाथरस)। आगरा-अलीगढ़ रोड (NH 93) स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-1 की पिछली दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कान्हा कोल्ड स्टोरेज में चैंबर की दीवार ढही, दबने से 10 हजार पैकेट आलू बर्बादकि घटना के समय कोई भी मजदूर या कर्मचारी दीवार के पास मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दीवार गिरने से चैंबर में रखा किसानों का हजारों पैकेट आलू मलबे में दबकर खराब हो गया है। कोल्ड स्टोरेज के प्रतिनिधि विश्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 3:00 बजे इस घटना की जानकारी मिली। फोरमैन के अनुसार, क्षेत्र में हो रही तेज बूंदा-बांदी और जोरदार बिजली कड़कने के कारण पिछली दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10,000 पैकेट आलू के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर बताया जा रहा है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात लगभग 2:00 से 3:00 बजे के बीच जब वे एडजस्ट लगाने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ दीवार ढह गई। वहीं, नवनीत ने बताया कि बिजली कड़कने के बाद यह हादसा हुआ। घटना के समय सारा स्टाफ स्टोरेज के अगले हिस्से में मौजूद था, जिसके कारण जान का नुकसान नहीं हुआ। इस आपदा से करीब 50 से 70 किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिनका आलू यहाँ भंडारित था। फिलहाल प्रबंधन नुकसान के सटीक आकलन और मलबे को हटाने के कार्य में जुटा है।
कान्हा कोल्ड स्टोरेज में चैंबर की दीवार ढही, दबने से 10 हजार पैकेट आलू बर्बाद सासनी (हाथरस)। आगरा-अलीगढ़ रोड (NH 93) स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-1 की पिछली दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कान्हा कोल्ड स्टोरेज में चैंबर की दीवार ढही, दबने से 10 हजार पैकेट आलू बर्बादकि घटना के समय कोई भी मजदूर
या कर्मचारी दीवार के पास मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दीवार गिरने से चैंबर में रखा किसानों का हजारों पैकेट आलू मलबे में दबकर खराब हो गया है। कोल्ड स्टोरेज के प्रतिनिधि विश्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 3:00 बजे इस घटना की जानकारी मिली। फोरमैन के अनुसार, क्षेत्र में हो रही तेज बूंदा-बांदी और जोरदार बिजली
कड़कने के कारण पिछली दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10,000 पैकेट आलू के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर बताया जा रहा है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात लगभग 2:00 से 3:00 बजे के बीच जब वे एडजस्ट लगाने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के
साथ दीवार ढह गई। वहीं, नवनीत ने बताया कि बिजली कड़कने के बाद यह हादसा हुआ। घटना के समय सारा स्टाफ स्टोरेज के अगले हिस्से में मौजूद था, जिसके कारण जान का नुकसान नहीं हुआ। इस आपदा से करीब 50 से 70 किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिनका आलू यहाँ भंडारित था। फिलहाल प्रबंधन नुकसान के सटीक आकलन और मलबे को हटाने के कार्य में जुटा है।
- उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के दूसरे दिन जनपद हाथरस की हाथरस हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र स्थित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए श्री अक्रूर इंटर कॉलेज व श्री राम बाग इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा देने बाहर से आए अभ्यर्थियों को तलाशी लेने के बाद कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही पुलिस बल कड़ी निगरानी के साथ मुस्तेद दिखाई दिया।1
- हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के नवीपुर नई बस्ती में रविवार दोपहर एक गलीचा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री से तेज लपटें व धुआं उठने लगा। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण आग के फैलने की आशंका से स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया।1
- दलितों पिछड़ों के मसीहा काशीराम जी का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़ी धूमधाम को मनाया गया1
- हाथरस में विहिप–बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न, हनुमान जन्मोत्सव व रामोत्सव की बनी रूपरेखा हाथरस। शहर की लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विशेष रूप से आने वाले हनुमान जन्मोत्सव एवं रामोत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान जनपद हाथरस में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। इसी क्रम में सिकंदरा राव प्रखंड में नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रायसिंह यादव को एवं नगर मंत्री का दायित्व मोनू महेश्वरी को सौंपा गया। उनके दायित्व ग्रहण करने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव और रामोत्सव को पूरे जनपद में उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद हाथरस के सभी प्रखंडों के दायित्ववान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया। बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया और वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना विभाग संगठन मंत्री एवं हरिगढ़ विभाग उमाकांत जी एवं जिला संगठन मंत्री देवराज जी मौजूद रहे।3
- माननीय सुप्रीम कोर्ट में कल दालों के MSP, पीली मटर के आयात और फसलों के विविधिकरण के विषयों पर हुई सुनवाई के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि दालों के MSP (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। पीली मटर के आयात के मामले में, कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह आयात शुल्क को कम करने पर विचार करे, ताकि दालों की कीमतें नियंत्रण में रहें। फसलों के विविधिकरण के विषय में, कोर्ट ने कहा है कि सरकार को किसानों को अन्य फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि वे अपनी आय बढ़ा सकें। क्या आप जानना चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का किसानों पर क्या प्रभाव पड़ेगा या सरकार इस मामले में आगे क्या कदम उठाएगी?1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा गोवर्धन पूजा पर गीतों की भरमार, थिरक रहे श्रृद्धालु रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा जलेसर- जैनपुरा ग्राम पंचायत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित हुए। परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी ने निर्धारित समय पर कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने गुरु वंदना और इष्ट वंदना के साथ संगीतमय भजन प्रस्तुत किए। आचार्य जी ने नंदोत्सव और बधाई गीतों के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान आचार्य ने पूतना वध, अघासुर, बकासुर और शकटासुर जैसे कंस द्वारा भेजे गए क्रूर राक्षसों के संहार का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने कालिया नाग के मद मर्दन की कथा भी सुनाई और गोवर्धन पूजा का विस्तृत वर्णन किया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मनमोहक संगीत और लोकप्रिय लोक गीतों पर महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। यह नृत्य काफी देर तक जारी रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में, गोवर्धन आरती के बाद श्रीमद्भागवत कथा की आरती की गई। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। पंचम दिवस की कथा का विश्राम करते हुए आचार्य जी ने अगले दिन रुक्मिणी विवाह की प्रस्तुति के बारे में जानकारी दी।2
- हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के चिंतापुर गांव में पहाड़ी मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों के डंक से महिला, पुरुष और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव के एक बाग में पहाड़ी मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। अचानक तेज हवा चलने के कारण छत्ता नीचे गिर गया। छत्ता गिरते ही मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, लेकिन तब तक कई लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- सिकंदरा राव में रहस्यमय तरीके से गायब हुई दसवीं की छात्रा पीड़ित ने सिकंद्रारा पुलिस से दर्ज कराई प्राथमिक की परिजनों के अनुसार सुबह 9:30 बजे घर से गांव की कह कर गई थी परंतु क्या 1 घंटे बीत जाने के बाद उसका कोई अता-पता नहीं1
- गैस की महंगाई व कालाबाजारी को लेकर सपा ने प्रदर्शन कर जिला कार्यालय के बाहर सड़क पर प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन1