गिरिराज विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर का एक मात्र ऐसा विद्यालय बन गया है। जहाँ 10 प्रतिशत विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। शिक्षा के साथ संस्कार भी - फौजदार छात्र रोशनी जैन 94% अंक प्राप्त की धौलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि सामने आयी है । जहाँ गिरिराज विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भामतीपूरा धौलपुर ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर पूरे धौलपुर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि गिरिराज विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर का एक मात्र ऐसा विद्यालय बन गया है। जहाँ 10 प्रतिशत विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय ने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए लगातार पिछले तीन वर्षों में टॉपर देने का हैट्रिक भी पूरा किया है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो 10 विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कार देना है इसके लिए विद्यालय नियमित प्रयासरत है उन्होंने कहा कि अभिभावक जो हमारे ऊपर विश्वास बनाते हैं उसे विश्वास को हर स्थिति में कायम रखना हमारा मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। इस शानदार परिणाम से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल गिरिराज विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक के लिए, बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपलब्धि अर्चित करने वाले विद्यार्थियों का माल साफा पहनकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा विद्यालय के शिक्षक वातावरण की भरपूर प्रशंसा की गई और उन्होंने कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण संस्कार पूर्ण शिक्षा विद्यालय को अन्य विद्यालयों की तुलना में श्रेष्ठ बनाता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर राजेश शर्मा ,बनवारी लाल दुबे ,महेश कुमार राजपूत, दिगपाल चौधरी,प्रेम नारायण त्यागी,आशीष मुद्गल,योगेश गोस्वामी, सलीम खान ,इमरान खान, राजेश कुमार उपाध्याय, शकील खान, अनीता परमार, आरती श्रीवास्तव, उषा परमार, यासमीन खान उर्दू, रश्मि महावर, सिमरन खान,यासमीन खान, आदि अध्यापक मौजूद थे
गिरिराज विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर का एक मात्र ऐसा विद्यालय बन गया है। जहाँ 10 प्रतिशत विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। शिक्षा के साथ संस्कार भी - फौजदार छात्र रोशनी जैन 94% अंक प्राप्त की धौलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि सामने आयी है । जहाँ गिरिराज विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भामतीपूरा धौलपुर ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर पूरे धौलपुर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के
प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि गिरिराज विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर का एक मात्र ऐसा विद्यालय बन गया है। जहाँ 10 प्रतिशत विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय ने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए लगातार पिछले तीन वर्षों में टॉपर देने का हैट्रिक भी पूरा किया है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो 10 विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत
अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कार देना है इसके लिए विद्यालय नियमित प्रयासरत है उन्होंने कहा कि अभिभावक जो हमारे ऊपर विश्वास बनाते हैं उसे विश्वास को हर स्थिति में कायम रखना हमारा मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। इस शानदार परिणाम से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल गिरिराज विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक के लिए, बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन
की ओर से उपलब्धि अर्चित करने वाले विद्यार्थियों का माल साफा पहनकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा विद्यालय के शिक्षक वातावरण की भरपूर प्रशंसा की गई और उन्होंने कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण संस्कार पूर्ण शिक्षा विद्यालय को अन्य विद्यालयों की तुलना में श्रेष्ठ बनाता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर राजेश शर्मा ,बनवारी लाल दुबे ,महेश कुमार राजपूत, दिगपाल चौधरी,प्रेम नारायण त्यागी,आशीष मुद्गल,योगेश गोस्वामी, सलीम खान ,इमरान खान, राजेश कुमार उपाध्याय, शकील खान, अनीता परमार, आरती श्रीवास्तव, उषा परमार, यासमीन खान उर्दू, रश्मि महावर, सिमरन खान,यासमीन खान, आदि अध्यापक मौजूद थे
- Post by NATION MEDIA AB1
- बसेड़ी धौलपुर से खबर धौलपुर जिले के बसेडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत निधारा रुधकापुरा में 31 मार्च 2026 को ‘कवच’ परियोजना के तहत नव नामांकन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रयत्न संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार द्वारा किया गया। इसके बाद संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ठाकुरदास कुशवाह एवं रामबरन गोस्वामी ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा इससे वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन को प्राथमिकता बताते हुए समुदाय से सहयोग की अपील की। रैली के दौरान “स्कूल चलो भाई स्कूल चलो” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों के साथ पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान ममता फाउंडेशन से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवी सिंह कुशवाहा, वार्ड पंच रामसेवक सरवन, हाकिम सिंह बच्चन सिंह, राधेश्याम कुशवाहा मुकेश आदि मौजूद रहे।1
- स्थानीय संघ मनियां का द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सार्थक जीवन जीने पर दिया बल - लोधा धौलपुर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मनियां के तत्वावधान में द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय-विरौंधा में शिविर प्रभारी श्यामाकांत यादव प्रधानाचार्य के नेतृत्व में 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। स्थानीय संघ मनियां के सचिव एवं शिविर संचालक ओमप्रकाश लोधा उप प्राचार्य ने बताया कि द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में स्काउटिंग का इतिहास, बेडेन पावेल की जीवनी, स्काउटिंग के उद्देश्य, सिद्धांत एवं पेट्रोल सिस्टम,बैज प्रणाली, नियम, प्रतिज्ञा,आदर्श वाक्य, स्काउट गाइड चिन्ह, सैल्यूट,बांया हाथ मिलाना, यूनीफोर्म, विभिन्न प्रकार के ध्वजों की जानकारी, सीटी एवं हाथ के संकेत और फार्मेशन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान की गांठें,गजट्स, ले-आउट,टर्न आउट, सेवा कार्य,प्रथमिक सहायता, दिशाओं का ज्ञान,कम्पास एवं नक्शा, शिविर कला, मानसभा, रात्रि में शिविर ज्वाल कार्यक्रम, दीक्षा संस्कार,शैल्टर बनाना,ट्रैसल बनाना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। ऋषि प्रकाश अग्रवाल प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम एवं सफाई अभियान चलाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया गया है। शिविर संचालक ओमप्रकाश लोधा ने कहा कि हमारे इस प्रशिक्षण शिविर में ऊर्जा संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति कार्यक्रम,सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने जैसे जागरूकता कार्यक्रम आदि बल दिया गया और सार्थक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी श्यामाकांत यादव प्रधानाचार्य, ट्रैनिंग काउंसलर अशोक कुमार कोठारी प्रधानाचार्य, स्थानीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य र ऋषि प्रकाश अग्रवाल, रोवर लीडर हरिफूल व्याख्याता, शिविर संचालक एवं स्थानीय संघ मनियां के सचिव ओमप्रकाश लोधा उप प्राचार्य, शीतल कुलश्रेष्ठ व्याख्याता, सुखदेव,सोनू जैन, महेश चंद वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक,सोनसिंह सिकरवार, ओमप्रकाश सोलंकी, राहुल कुमार चौधरी, मंजु व्याख्याता, विजय रानी गुप्ता,छोटे लाल अध्यापक, रामहरी शर्मा, राजकुमार शर्मा, रिंकू,परी शर्मा, खुशी शर्मा,रानू, दिव्यांका शर्मा,अनुष्का शर्मा आदि के साथ साथ स्काउट गाइड उपस्थित रहे।2
- आगरा एकलव्यस्पोर्ट स्टेडियम सदर बाजार स्थित ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती प्रारंभ की गई है जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल से हुई है जो की 19 अप्रैल तक चलेगी जिसमें मथुरा फिरोजाबाद एवं अन्य जो 12 जिलों से प्रतिभागी भाग करेंगे इसमें भारतीय अग्नि वीर परीक्षा बोर्ड ने अपनी कमर कस ली है एवं पुलिस प्रशासन एवं यातायात नियमों का पालन कर रही है एवं डायवर्सन का कार्य पुलिस आगरा कर रही है1
- Post by Girraj Kushwah1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- बहुत सुंदर आयोजन! इंदौर में 3 अप्रैल को राधिका दास जी के मधुर भजनों और भक्ति-से भरे कीर्तन का यह भव्य कार्यक्रम एक यादगार शाम बनने वाला है। सभी श्रद्धालुओं को सादर निमंत्रण—आइए, इस दिव्य धुन और कीर्तन में डूबकर भक्ति रस का आनंद लें। * माननीय* मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , जी आप सबका स्नेह और उपस्थिति इस पावन अवसर को और भी मंगलमय बनाएगी। ❤️🙏 आपका जनसेवक 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 धर्मेंद्र जाटव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी क्षेत्र क्र. 08 अम्बाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश1
- Post by NATION MEDIA AB1