देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान तेज, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व जागरूकता अभियान का किया गया कार्यक्रम देवरिया में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्दे ।शन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम के आरक्षी सुशील, आरक्षी प्रतीक एवं महिला आरक्षी दीप्ति ने छःमुखी चौराहा, सब्जी मंडी और नई बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में थाना रूद्रपुर की टीम ने भी आदर्श चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उ0नि0 बाल गंगाधर, आरक्षी गोरखनाथ एवं महिला आरक्षी कंचन ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा जिले के अन्य थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग करने की सलाह दी। यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण मजबूत हो रहा है।
देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान तेज, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व जागरूकता अभियान का किया गया कार्यक्रम देवरिया में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्दे ।शन में जिले
के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम के आरक्षी सुशील, आरक्षी प्रतीक एवं महिला आरक्षी दीप्ति ने छःमुखी चौराहा, सब्जी मंडी और नई बाजार
जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और
साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में थाना रूद्रपुर की टीम ने भी आदर्श चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उ0नि0 बाल गंगाधर, आरक्षी गोरखनाथ एवं महिला आरक्षी कंचन ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही
योजनाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा जिले के अन्य थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने
और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग करने की सलाह दी। यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण मजबूत हो रहा है।
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1
- देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था। इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।1
- देवरिया शहर में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। नवनिर्मित बहुमंजिला भवन के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- *थाना खामपार पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल व 40 पाउच (कुल 08 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 01 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद।* पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1