अंग क्षेत्र में आस्था और लोक परंपरा के रंग में रंगी बिहुला-विषहरी पूजा, देर रात्रि बाला लखेद्र का निकली बारात और भव्य कलश शोभायात्रा अंग क्षेत्र में प्रसिद्ध बिहुला-विषहरी पूजा सोमवार को आस्था और लोक परंपरा के रंग में रंगी नजर आई। चंपानगर स्थित मुख्य मनसा देवी मंदिर समेत विभिन्न विषहरी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां मनसा-विषहरी की पूजा-अर्चना कर डलिया चढ़ाई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात में मंजूषा शोभायात्रा और बाला लखेंद्र की बारात निकाली गई। जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। देर रात करीब साढ़े 12 बजे सती बिहुला और बाला लखेंद्र का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद सुबह करीब 5 बजे सरकारी पूजा और मुख्य पुजारी के घर डलिया चढ़ाने की परंपरा पूरी की गई। मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भक्तों ने बांस की डलिया में नारियल, केला, पान-सुपारी, नींबू, भुट्टा, बोड़ा, सेब, मूली, अमरूद, दूध, लावा, अरवा चावल, चना और ईख सहित विभिन्न प्रसाद चढ़ाए। चंपानगर के मुख्य मनसा मंदिर में डलिया चढ़ाने के लिए भागलपुर, बांका समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। महाशय ड्योढ़ी स्थित बाला बिहुला के लौह-बांस गृह के पिंड पर भी मां विषहरी की छोटी प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। वहीं, नगर निगम ने विषहरी प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सक्रिय रहा।

- सहयोग शिविर में 4.50 करोड़ का ऋण वितरण, 422 जीविका सदस्यों को मिला लाभ नाथनगर। निस्फअंबे पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव पहुंचे। इस दौरान जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऋण एवं परियोजना निधि का लाभ दिया गया। शिविर में 288 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 422 सदस्यों को कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में परियोजना निधि तथा विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों ने लाभुकों से राशि का सदुपयोग कर स्वरोजगार और आयवर्धक गतिविधियां शुरू करने की अपील की। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए। अंचल, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, पंचायत राज, शिक्षा, आपूर्ति, सहकारिता, कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, विद्युत, पीएचईडी, जीविका, श्रम और पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। निस्फअंबे पंचायत में 30 आवेदन, जबकि नूरपुर पंचायत में 8 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने लाभुकों को संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग भी किया। प्रशासन ने शिविर को ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने की प्रभावी पहल बताया।1
- बांका/चांदन प्रखंड अंतर्गत बगरा मोड़ अवस्थित तारनी इंटरप्राइजेज में सस्ता और सही प्रोडक्ट सीमेंट छड़ घर बनाने का वस्तु के लिए संपर्क करें 97980218691
- 28 अगस्त की रात से विक्रमशिला सेतु होगा बंद! स्टील ब्रिज से शुरू होगी बड़ी मरम्मत, जानें पूरा अपडेट1
- 🚨 ग्रामीणों की फरियाद सुनने पहुंचा प्रशासन, मौके पर कई समस्याओं का समाधान! 🚨 📍 बाराहाट, बांका: विकसित भारत–समृद्ध बिहार अभियान के तहत सबलपुर पंचायत के मनरेगा भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बांका के डीडीसी उपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया। 📝✅ 🏠 पीएम आवास योजना 🏥 स्वास्थ्य विभाग 📚 शिक्षा विभाग 🧹 लोहिया स्वच्छता अभियान 🛠️ मनरेगा 💡 बिजली विभाग 👶 बाल विकास परियोजना 🌾 सहकारिता समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। 🤝 शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना रहा। 📸 कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 📰 Banka Today News Digital 📢 बांका की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके साथ।1
- रामगिरी बिता विषारी मां का स्थान जो बीमा भारती है ना उसके गांव का रावण में जो धाम लगता है एक नंबर सभी मां का कामना पूरा करता है ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर सब्सक्राइब करें भाई-बहनों सपोर्ट जितना हो उतना शेयर करिए मां का कामना पूरा करने वाला सोशल मीडिया को छोड़ रहा है जितना4
- आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को भागलपुर विक्रमशिला सेतु बेली ब्रिज पुल पर काफी जाम लगा हुआ है एक बार इस वीडियो को जरूर देखें नवगछिया से भागलपुर जाने आने में बहुत कठिनाई हो रही है1
- मुरैना जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं चम्बल पार/ ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- विषहरी पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मनसा देवी मंदिर में एसडीओ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भागलपुर। अंग क्षेत्र की प्रसिद्ध विषहरी पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा और मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भागलपुर एसडीओ विकास कुमार, नाथनगर थानाध्यक्ष अभय शंकर और शांति समिति के सदस्य संजय कुमार यादव ने मुख्य मंदिर मनसा देवी परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओ विकास कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। वहीं, शांति समिति के सदस्य संजय कुमार यादव ने बताया कि अंगनगरी भागलपुर के चंपानगर से विषहरी पूजा की शुरुआत मानी जाती है। यही वजह है कि मनसा देवी के मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भागलपुर सहित दूर-दराज के इलाकों और दूसरे राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्य भी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि विषहरी पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।1