“बीच बाजार में शराब पर बवाल: स्कूल-मंदिर के पास ठेका खुला, महिलाओं का फूटा गुस्सा—दुकान बंद! बुरहानपुर जिले में बीच बाजार स्थित शराब दुकान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल, मंदिर और रहवासी क्षेत्र के बीच खुले इस ठेके के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर ठेकेदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार बाजार क्षेत्र में खुलेआम शराब परोसी जा रही थी, जिसे देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। विरोध के दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी और शराब ठेकेदार आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को बंद करवा दिया गया। प्रदर्शन में शामिल महिला संजीवनी महाजन ने स्पष्ट कहा कि स्कूल और मंदिर के पास शराब दुकान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं लीलाबाई रतन भोई ने कहा कि यहां छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं, ऐसे माहौल का उनके भविष्य पर गलत असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि शराब के कारण परिवारों में विवाद बढ़ सकते हैं। यमुना बाई ने दो टूक शब्दों में कहा कि शराब दुकान गांव से कम से कम 5 किलोमीटर दूर होनी चाहिए और वे किसी भी कीमत पर इसे यहां नहीं खुलने देंगी। वहीं वीरेंद्र तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का विरोध पूरी तरह जायज है और यहां शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेकेदार अमरीशपुरी ने निर्णय नहीं बदला, तो दुकान के सामने धरना देकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शाहपुर थाना के एसआई लोवंशी ने बताया कि महिलाओं के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा रही है और शराब दुकान की अनुमति की जांच की जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल क्षेत्रवासियों का स्पष्ट संदेश है—रहवासी इलाके में शराब दुकान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

- बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अडगांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब असामाजिक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के बैनर को फाड़ दिया गया। इस घटना से आंबेडकर अनुयायियों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय निवासी कमला बाई ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ब्लेड से बैनर को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं विमला बाई ने कहा कि बाबा साहब के अपमान को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर सूचना दी गई है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर गांव में जुलूस निकाला जाना था, लेकिन उससे पहले ही इस घटना ने पूरे माहौल को गरमा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पकड़कर गांव में जुलूस निकालने की मांग भी रखी। सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस, डायल 112 टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसआई लोवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है, लेकिन लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 👉 यह घटना एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- Post by Danish Raza Khan1
- लोकसभा में तीनों बिलों पर वोटिंग पहले राउंड में 131वें संशोधन बिल पर 489 वोट पड़े 278 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया 211 सदस्यों ने विरोध में किया मतदान #WomenReservationBill #LokSabha #Delimitation1
- Convention on Aviation & Aerospace Safety and Quality ... एविएशन विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रखे विचार, एयर मार्शल जीएस बेदी, ग्रुप कैप्टन सुशील भाटिया और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह ने किया सम्मानित, सम्मेलन में बनी सुझाव रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी जाएगी..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by ललित दुबे ( पत्रकार )1
- Post by Pramod jain1
- *रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान* अंजुमन इस्लाम कमेटी सनावद के द्वारा इस वर्ष 2026 को हज पर जाने वाले हाजियों का स्वागत इस्तकबाल किया गया। सभी हाजियों से दुआ की दरखास्त है कि हिंदुस्तान में अमन सुकून और भाईचारा बना रहे। अपने आसपास के वायरल वीडियो देखने के लिए संपर्क करें *भगवान सिंह चौहान* *9826393014*1
- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में पंच दिवसीय प्रकटोत्सव का मंत्रोच्चार के साथ किया शुभारम्भ* ---------------- खंडवा 17 अप्रैल 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज के संग ओंकारेश्वर में आज पंच दिवसीय आचार्य शंकाराचार्य के प्रकटोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए । यहां उन्होंने आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव वैशाख शुक्ल पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस 'एकात्म पर्व' के पंच दिवसीय भव्य कार्यक्रम का दीप प्रज्ववलित कर शुभारम्भ किया । कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी के पावन सान्निध्य तथा विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े, स्वामी शारदानंद सरस्वती में प्रारम्भ हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अद्वैत लोक एवं अक्षर ब्रह्म प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। साथ ही वैदिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में एकात्म धाम के द्वितीय चरण में आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन पर केंद्रित अद्वैत लोक संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मई 2025 में आयोजित कैबिनेट में ‘अद्वैत लोक’ संग्रहालय के निर्माण हेतु 2195 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। *अद्वैतामृतम् - विमर्श सभा में विभिन्न विषयों पर संवाद जारी* इस सत्र के अंतर्गत अद्वैत वेदांत की समकालीन परंपराओं पर विस्तृत व सार्थक संवाद प्रारम्भ हुआ। इसमें शुक्रवार को पहले दिन अद्वैत एवं Gen-Z जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषय पर स्वामी स्वात्मानंद सरस्वती, स्वामिनी ब्रह्मप्रज्ञानंद सरस्वती, सतावधानी ललितादित्य और विशाल चौरसिया युवाओं के नजरिए से अद्वैत की व्याख्या करेंगे। उड़िया बाबा पर माँ पूर्णप्रज्ञा, स्वामी प्रणवानंद सरस्वती और आचार्य मिथिलेशनन्दिनी शरण (अयोध्या) इस परंपरा के दार्शनिक पहलुओं पर चर्चा करेंगे।1