logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज

11 hrs ago
user_Shivnaresh प्रजापति
Shivnaresh प्रजापति
पत्रकार Chail, Kaushambi•
11 hrs ago

प्रयागराज

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार पत्रकार
    1
    Post by राजेश कुमार पत्रकार
    user_राजेश कुमार पत्रकार
    राजेश कुमार पत्रकार
    Teacher चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रयागराज में चली गोली, युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इरफान पुत्र लाला मोहम्मद नामक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। सभी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।
    1
    प्रयागराज में चली गोली, युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इरफान पुत्र लाला मोहम्मद नामक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। सभी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्कूल चलो अभियान के तहत बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन संपन्न। मेजा प्रयागराज। बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को मेजा विकास खंड के बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार उपस्थित रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता और जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय संसाधनों से सुसज्जित हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों को मिलकर गांव-गांव संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने अभियान के संकल्प वाक्य “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” को दोहराते हुए सभी से इसे सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमरनाथ सोनकर ने की। गोष्ठी के पश्चात मेजारोड बाजार में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्काउट गाइड के छात्र, एनसीसी कैडेट, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली को बीएसए अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के पश्चात प्राथमिक विद्यालय गौरा पौसिया में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें ब्लॉक मेजा के 55 निपुण हुए संस्था प्रमुख को ब्लॉक प्रमुख मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया रैली में प्रमुख रूप से मेजा प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्र, जिला समन्वयक विकास पांडे, जनसेवक राजू शुक्ल, पत्रकार संघ प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नाथू गुप्ता, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष राहुल तिवारी , शिव उपाध्याय, बी के मिश्र ,विवेकानंद पांडे, अवनीश मिश्र, कमला शंकर यादव, हसीब सिद्दीकी, यामवंत सिंह, प्रवीण दुबे, जगदीश निगम, अखिलेश चौधरी, अनीता वर्मा, अनामिका पाण्डेय, ज्योति दुबे, रेखा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी और स्वागत प्रधानाचार्य दीपक पांडे ने किया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि समाज इस अभियान से एकजुट कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश भी दिया।
    10
    स्कूल चलो अभियान के तहत बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन संपन्न।
मेजा प्रयागराज। बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को मेजा विकास खंड के बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार उपस्थित रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता और जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय संसाधनों से सुसज्जित हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों को मिलकर गांव-गांव संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने अभियान के संकल्प वाक्य “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” को दोहराते हुए सभी से इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमरनाथ सोनकर ने की। गोष्ठी के पश्चात मेजारोड बाजार में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्काउट गाइड के छात्र, एनसीसी कैडेट, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली को बीएसए अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के पश्चात प्राथमिक विद्यालय गौरा पौसिया में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें ब्लॉक मेजा के 55 निपुण हुए संस्था प्रमुख को ब्लॉक प्रमुख मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
रैली में प्रमुख रूप से मेजा प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्र, जिला समन्वयक विकास पांडे, जनसेवक राजू शुक्ल, पत्रकार संघ प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नाथू गुप्ता, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष राहुल तिवारी ,  शिव उपाध्याय, बी के मिश्र ,विवेकानंद पांडे, अवनीश मिश्र, कमला शंकर यादव, हसीब सिद्दीकी, यामवंत सिंह, प्रवीण दुबे, जगदीश निगम, अखिलेश चौधरी, अनीता वर्मा, अनामिका पाण्डेय, ज्योति दुबे, रेखा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी और स्वागत प्रधानाचार्य दीपक पांडे ने  किया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि समाज इस अभियान से  एकजुट कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश भी दिया।
    user_पूजा यादव परफेक्ट मिशन अखबार y
    पूजा यादव परफेक्ट मिशन अखबार y
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पिपरी/कौशांबी....थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 08.04.2026 को थाना पिपरी पर वादी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व० बंसी लाल निवासी महमूदपुर मनौरी बाजार थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे चरवा रोड़ स्थित लक्ष्मी गार्डेन गेस्ट हाउस से 04 सीलिंग फैन, इनवर्टर व टुल्लू अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा आस-पास के लोगो से पूछताछ, सर्विलांस एवं सीसीटीवी के माध्यम से साक्ष्य संकलित करते हुये आज दिनांक 09.04.2026 को लगभग 07.00 बजे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त रंजीत उर्फ टानी पुत्र स्व० फूलचन्द्र निवासी महमूदपुर मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मीरापुर रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 04 सीलिंग फैन व 01 इनवर्टर बरामद किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। अभियुक्तों के कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि बीती रात्रि में मैने लक्ष्मी गार्डेन गेस्ट हाउस से 04 सीलिंग फैन, इनवर्टर व टुल्लू चोरी किया था। जिसमें से टुल्लू को मैने अज्ञात राहगीर को बेच दिया था तथा बचा हुआ सामान भी आज बेचने जा रहा था।
    1
    थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ अभियुक्त को किया  गिरफ्तार 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
पिपरी/कौशांबी....थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि दिनांक 08.04.2026 को थाना पिपरी पर वादी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व० बंसी लाल निवासी महमूदपुर मनौरी बाजार थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे चरवा रोड़ स्थित लक्ष्मी गार्डेन गेस्ट हाउस से 04 सीलिंग फैन, इनवर्टर व टुल्लू अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा आस-पास के लोगो से पूछताछ, सर्विलांस एवं सीसीटीवी के माध्यम से साक्ष्य संकलित करते हुये आज दिनांक 09.04.2026 को लगभग 07.00 बजे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त रंजीत उर्फ टानी पुत्र स्व० फूलचन्द्र निवासी महमूदपुर मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मीरापुर रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 04 सीलिंग फैन व 01 इनवर्टर बरामद किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।
अभियुक्तों के कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि बीती रात्रि में मैने लक्ष्मी गार्डेन गेस्ट हाउस से 04 सीलिंग फैन, इनवर्टर व टुल्लू चोरी किया था। जिसमें से टुल्लू को मैने अज्ञात राहगीर को बेच दिया था तथा बचा हुआ सामान भी आज बेचने जा रहा था।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने ग्राम गौसपुर में चौपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में छूटे हुए घरों को कनेक्शन देने के निर्देश कौशांबी...जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बृहस्पतिवार को “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अन्तर्गत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-गौसपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उनके द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने उप कृषि निदेशक को परिषदीय विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों, साफ-सफाई की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं निपुण तालिका अपडेट आदि का सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाय, ताकि वे अपने उद्यम को और बढ़ा सकें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्राम चौपाल में अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में जलापूर्ति की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि छूटे हुए घरों को भी कनेक्शन दे दिया जाए। बैठक में बताया गया कि ग्राम में 55 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन एवं 64 निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। ग्राम में 22 स्वयं सहायता समूह गठित हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 42 परिवारों का सर्वे किया गया है।ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
    1
    जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने ग्राम गौसपुर में चौपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश 
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में छूटे हुए घरों को कनेक्शन देने के निर्देश
कौशांबी...जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बृहस्पतिवार को “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अन्तर्गत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-गौसपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उनके द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने उप कृषि निदेशक को परिषदीय विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों, साफ-सफाई की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं निपुण तालिका अपडेट आदि का सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाय, ताकि वे अपने उद्यम को और बढ़ा सकें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्राम चौपाल में अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में जलापूर्ति की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि छूटे हुए घरों को भी कनेक्शन दे दिया जाए। बैठक में बताया गया कि ग्राम में 55 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन एवं 64 निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। ग्राम में 22 स्वयं सहायता समूह गठित हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 42 परिवारों का सर्वे किया गया है।ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Sanjay Lal
    1
    Post by Sanjay Lal
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.