logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत गोंडा । गोंडा-अयोध्या मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव के नकहा मजरा निवासी देवनारायण यादव (35) पुत्र लालता शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से टहलने निकले थे। वह गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज तिराहे के पास धर्मकांटे के सामने करीब साढ़े छ बजे पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देवनारायण दो भाइयों में बड़े थे। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। करीब दस वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था, लेकिन चार वर्ष पहले पत्नी अलग होकर चली गई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में नौकरी करते थे और करीब एक हफ्ते पहले ही घर आए थे।युवक की दुर्घटना से मौत से छोटे भाई श्यामनारायण समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

1 hr ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Salesperson कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
6edef4af-45f5-4391-9fce-b55307ffaf6a

टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत गोंडा । गोंडा-अयोध्या मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव के नकहा मजरा निवासी देवनारायण यादव (35) पुत्र लालता शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से टहलने निकले थे। वह गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज तिराहे के पास धर्मकांटे के सामने करीब साढ़े छ बजे पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देवनारायण दो भाइयों में बड़े थे। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। करीब दस वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था, लेकिन चार वर्ष पहले पत्नी अलग होकर चली गई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में नौकरी करते थे और करीब एक हफ्ते पहले ही घर आए थे।युवक की दुर्घटना से मौत से छोटे भाई श्यामनारायण समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे तैयारी मे जुटे कवरिया प्रसासन भी अलर्ट
    1
    कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे  तैयारी मे जुटे कवरिया  प्रसासन  भी  अलर्ट
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Salesperson कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल. गन्ने खेत में ग्रामीणों ने पकड़ी थी गौकशी,गौकशी के लिए बांध रखा था सांड
    2
    गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल
गोंडा पुलिस और फरार गौ-कश बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें गोली लगने से घायल. गन्ने खेत में ग्रामीणों ने पकड़ी थी गौकशी,गौकशी के लिए बांध रखा था सांड
    user_आकाश कुमार सोनी
    आकाश कुमार सोनी
    Salesperson गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी बताते चलें आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में प्रयागराज में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर अचानक छापेमारी की है
    1
    प्रयागराज में आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी
बताते चलें आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में प्रयागराज में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर अचानक छापेमारी की है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सूरत में हो रही बारिश धोखा मत खाना मौके ज्यादा लेना क्योंकि यह कलयुग है
    1
    सूरत में हो रही बारिश धोखा मत खाना मौके ज्यादा लेना क्योंकि यह कलयुग है
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत मरौचा के पास टेंपो पलटने से बुजुर्ग हुआ घायल इलाज के दौरान हुई मौत बॉडी क्षेत्र के निवासी एक वृद्ध की टेंपो पलटने से मौत हो गई। हादसा बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुआ। मृतक के बेटे वीरेंद्र ने बताया कि उनके पिताजी रामसेवक मेला करने के लिए टेंपो से बैठकर फखरपुर जा रहे थे। तभी बहराइच-लखनऊ हाईवे स्थित मनोचा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
    1
    थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत मरौचा के पास टेंपो पलटने से बुजुर्ग हुआ घायल इलाज के दौरान हुई मौत बॉडी क्षेत्र के निवासी एक वृद्ध की टेंपो पलटने से मौत हो गई। हादसा बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुआ। मृतक के बेटे वीरेंद्र ने बताया कि उनके  पिताजी रामसेवक मेला करने के लिए टेंपो से बैठकर फखरपुर जा रहे थे। तभी बहराइच-लखनऊ हाईवे स्थित मनोचा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। नानपारा तहसील में विधायक राम निवास वर्मा की मौजूदगी में डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनसुनवाई की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। नानपारा में 65 में से 8, कैसरगंज में 98 में से 6, सदर में 42 में से 2, मिहींपुरवा में 48 में से 2, महसी में 24 में से 3 और पयागपुर में 59 में से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
    1
    बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। नानपारा तहसील में विधायक राम निवास वर्मा की मौजूदगी में डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनसुनवाई की।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।
नानपारा में 65 में से 8, कैसरगंज में 98 में से 6, सदर में 42 में से 2, मिहींपुरवा में 48 में से 2, महसी में 24 में से 3 और पयागपुर में 59 में से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सूरतगंज-झंझरा मार्ग पर एंडौरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सूरतगंज-झंझरा मार्ग पर एंडौरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।” “रामनगर थाना क्षेत्र के सधान्नापुर गांव निवासी अजय (23) पुत्र अयोध्या दौलतपुर से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, फूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय यार मोहम्मद पुत्र फतेह मोहम्मद अपनी पत्नी शमा बानो के साथ रिश्तेदार के पिपरी गांव जा रहे थे।” “एंडौरा गांव के समीप मोड़ पर पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूरतगंज ले जाया गया।” “सीएचसी सूरतगंज में डॉ. वरुण पाल ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार
    1
    बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सूरतगंज-झंझरा मार्ग पर एंडौरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सूरतगंज-झंझरा मार्ग पर एंडौरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।” “रामनगर थाना क्षेत्र के सधान्नापुर गांव निवासी अजय (23) पुत्र अयोध्या दौलतपुर से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, फूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय यार मोहम्मद पुत्र फतेह मोहम्मद अपनी पत्नी शमा बानो के साथ रिश्तेदार के पिपरी गांव जा रहे थे।” “एंडौरा गांव के समीप मोड़ पर पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूरतगंज ले जाया गया।” “सीएचसी सूरतगंज में डॉ. वरुण पाल ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार
    user_मनीषा
    मनीषा
    Court reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.