कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 1066 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा औरैया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जो पूरे समय निगरानी में जुटे रहे। पहली पाली में कुल 2496 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमे 1944 ने परीक्षा दी और 552 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार केवल 77.88 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में भी स्थिति कुछ इसी तरह रही। वहीं दूसरी पाली में भी 2496 अभ्यर्थियों में से 1942 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 544 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 78.20 रहा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल नजर रखी जा सके। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और उन्हें निर्धारित समय से पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिनका सख्ती से पालन कराया गया।

- फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा कुशल कन्हो में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला है। परिजनों और ग्रामीणों ने पति पर ही मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- होमगार्ड परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम1
- *थाना फफूंद क्षेत्रांतर्गत पुर्वा कन्नौ में एक महिला का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट* -1
- फफूंद, औरैया। थाना फफूंद क्षेत्र के पुर्वा कन्नौ में नाले में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान शकुंतला, उम्र 48 वर्ष, निवासी कन्नो के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।1
- Post by दिलीप कुमार1
- *थाना फफूंद क्षेत्रांतर्गत पुर्वा कन्नौ में एक महिला का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट* -👇🏻1

- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया भारत सरकार डीजल, पेट्रोल को लेकर उपलब्धिता बता रही है,शादी समारोह को देखते हुए वाहन मालिकों में भीषण आक्रोश ,वहीं पेट्रोल पम्प पर काम कर रहे कर्मचारी विहीन हुआ ,औरैया के अछल्दा रोड स्थित फफूँद में इंडियन ऑइल के पम्प का मामला1