नोएडा में आयोजित पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का आयोजन भारतीय बैठक में चित्तौड़ प्रांत द्वारा बीज बैंक प्रदर्शनी का किया आयोजन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रही है जिसके प्रथम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने विभिन्न प्रांतों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । प्रांत जन संवाद प्रमुख डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि बैठक में चित्तौड़ प्रांत द्वारा बीज बैंक प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी सर कार्यवाह होसबले ने प्रशंसा की । बैठक में सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गोपाल आर्य, सह संयोजक राकेश जैन का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । कुमावत ने बताया कि बीज बैंक प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के 250 से भी अधिक बीजों का प्रदर्शन किया गया । जिसमें फल, फूल, सब्जी आदि के बीज जिनमें केत, कदम्ब, सिन्दूर, सहजन, पलाश, जामुन, टीमरू, अपराजिता, विभिन्न प्रकार की तुलसी, धार्मिक एवं औषधीय बीजों का प्रदर्शन एवं निशुल्क वितरण किया गया । बैठक में चित्तौड़ प्रांत से क्षेत्र संयोजक विनोद मेलाना, प्रांत संयोजक अशोक अहीर, राधेश्याम सालोदिया, प्रांत जनसंवाद प्रमुख डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत, प्रांत टोली सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा, बालचंद पारेता, केन्द्रीय टोली सदस्य श्याम सिंह राठौड़, प्रो सी डी चारण, अनिल मेहता उपस्थित रहे ।

- 17.97 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा मुख्यालय पर डाक बंगला परिसर में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा में 17.97 करोड़ के विकास कार्य ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, 2 करोड़ रुपए की लागत से डाक बंगला के नवीन भवन निर्माण कार्य तथा 4.16 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण,वीर माता माणिक कंवर में दो टीन सेट, मॉडर्न स्कूल में 50 लाख रुपए की लागत से डॉम निर्माण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेगर बस्ती तहनाल गेट विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण, रामपुरा बस्ती विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भीलवाड़ा जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास की कोई नहीं है, विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विकास प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा,शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, फुलिया कला मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रशासक भागचंद चाड़ा, सुरेश गुर्जर,राजाराम पोरवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े प्रबुद्धजनों सहित आमजन मौजूद रहे।3
- झूठ बोलकर राजा लीडर बनने वाला अपने कर्मों को खराब करता है अंत में ब** ब** का नतीजा बुराई होगा सेवा कर सको तो अपने हृदय से करने के लिए करो वरना छोड़ दो राजनीति राजनीति अच्छा मरना निश्चित होगा तुम्हारे लिए मौत लिख की होनी चाहिए कर्म करो तो अच्छा करो1
- yah Masuda ki Panchayat Samiti hai yahan 11:30 baje se koi1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- नसीराबाद में निर्माण कार्य ठप: छावनी परिषद के खिलाफ श्रमिकों का हल्ला बोल, 3 दिन काम बंद कर गरजी मजदूर एकता1
- Post by Sharwan Ram1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- Post by Sheetal prajapat2