Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाणा में मजदूरी करने गए पीलीभीत के आधा दर्जन मजदूरों की एक्सीडेंट में मौत। पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा कुसमा निवासी 11 मजदूर ईको कार में सबार होकर बाजरा कटाई के लिए हरियाणा जा रहे थे की तेज रफ्तार कार से ईको की टक्कर हो गई और देखते देखते भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई।एक ड्राइवर सुजनी पंसड़ी सहित बढ़ेपुरा कुसमा के मजदूरों की मौत हो गई जवकि अन्य गंभीर रूप से घायल है जिन्हें रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अवधेश गुप्ता
हरियाणा में मजदूरी करने गए पीलीभीत के आधा दर्जन मजदूरों की एक्सीडेंट में मौत। पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा कुसमा निवासी 11 मजदूर ईको कार में सबार होकर बाजरा कटाई के लिए हरियाणा जा रहे थे की तेज रफ्तार कार से ईको की टक्कर हो गई और देखते देखते भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई।एक ड्राइवर सुजनी पंसड़ी सहित बढ़ेपुरा कुसमा के मजदूरों की मौत हो गई जवकि अन्य गंभीर रूप से घायल है जिन्हें रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
More news from Pilibhit and nearby areas
- पीलीभीत स्टेशन रोड पर थाना सुनगढ़ी के पास गुरुवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम से लोग काफी देर तक परेशान रहे1
- मरौरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने आज ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक में जनसंपर्क और समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक चौपाल का आयोजन किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। वाइंड-अप/विस्तार से समाचार: [विजुअल/फुटेज के साथ] मरौरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने आज ग्राम पुरवा भूढ़ा में एक जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं—जैसे आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन और स्वच्छता अभियानों—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे सरकार की इन महत्वकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। इसके बाद, बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं ब्लॉक प्रमुख के सामने रखीं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए श्रीमती सभ्यता देवी वर्मा ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़ी निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से समस्याओं का संज्ञान लें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। ब्लॉक प्रमुख के इस त्वरित और जनहितैषी कदम से ग्रामीणों में खुशी की लहर है, और उन्होंने प्रशासन व ब्लॉक नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। — सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज़ टीवी 24 (मरौरी, पीलीभीत)1
- *पीलीभीत: घुंघचाई के दिलावरपुर में खेत पर गई महिला लापता, हरदोई ब्रांच नहर में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी* *। पीलीभीत।* घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में खेत पर गई एक महिला के लापता होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस और SDRF टीम ने हरदोई ब्रांच नहर में तलाशी अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि महिला रोज की तरह खेत पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला नहर में गिर गई हो सकती है। सूचना मिलते ही घुंघचाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।1
- पीलीभीत बीसलपुर में बड़ी धूमधाम से जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाई गई जिसमें जलसे का प्रोग्राम रहा इमाम लोगों ने तकरीर नात शरीफ पढ़कर देश के लिए अमने अमन चैन की दुआं कि गई4
- पीलीभीत की धरती को नमन..🙏* समाजवादी पार्टी में शामिल होने के उपरांत प्रथम बार अपने गृह जनपद पीलीभीत आगमन पर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं और प्यारी जनता द्वारा जो ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया गया, उससे हृदय गदगद है। सड़क पर उमड़ा जनसैलाब और आप सभी की आँखों में दिखा उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पीलीभीत अब बदलाव के लिए तैयार है। PDA की लड़ाई को हम सब मिलकर लड़ेंगे। आप सभी के इस अटूट प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से आभार!1
- भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने दी 4 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार को मिली राहत1
- पूरनपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पूरनपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 5000 फर्जी और संदिग्ध वोटरों का मामला: समाजवादी युवजन सभा ने की निष्पक्ष जांच की मांग Rajkumar Raju News: पूरनपुर विधानसभा में वोटर लिस्ट में धांधली पर भड़के सपा नेता न्यूज़ स्क्रिप्ट (News Script / Anchor Text) एंकर / रिपोर्टर: नमस्कार, मैं सरफराज अहमद खान (UPNewsTV24)। पूरनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार 'राजू' की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा प्रदर्शन किया है। सपा नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र 129-पूरनपुर की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और लगभग 5000 फर्जी व संदिग्ध वोटर्स जोड़े जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है। बाइट के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार 'राजू' ने बताया कि 10 मार्च 2026 को जारी वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में एक ही नाम और पिता के नाम पर एक ही बूथ पर 10-10 वोट दर्ज किए गए हैं, जो कि पूरी तरह संदिग्ध है। उन्होंने मांग की है कि फर्जी वोटों को तत्काल निरस्त किया जाए और जो असल मतदाता छूट गए हैं, उनके नाम जोड़े जाएं। इस मामले पर एसडीएम ने निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय सिंह यादव (विधानसभा अध्यक्ष), नोमान अली वारसी, शमसूल हसन खान, अहद खान, इमरान खान, और जगदेव सिंह जग्गा (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी पीलीभीत) सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पीलीभीत से हरियाणा गए मजदूरों के साथ हादसा, 5 की मौत, 7 घायल | हरियाणा से पीलीभीत तक रिपोर्ट1
- हरियाणा के भीषण सड़क हादसे में बढ़ेपुरा ता कुसुमा के पांच श्रमिकों की मौत सात घायल। हरियाणा के भीषण सड़क हादसे में बढ़ेपुरा के पांच श्रमिकों की मौत,सात घायल। बाजरा कटाई के लिए जा रहे थे सभी मजदूर। दियोरिया कला।पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहसील बीसलपुर थाना दियोरिया कला के ग्राम बढ़ेपुरा कुसमा के 11 श्रमिक भाई रात घर से ईको कार संख्या यूपी 26एआर7347 से हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने निकले जिनका हरियाणा खरखोदा बस अड्डा के निकट सुबह 4:00 बजे के करीब भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें रामनरेश पुत्र रामचंद्र उम्र 35 वर्ष मौर्य ,अग्रपाल पुत्र मैकूलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष ,सुशील पुत्र खुशीराम शर्मा उम्र 22 वर्ष , मेवाराम पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा-40 वर्ष,ड्राइवर आरिफ पुत्र आशिक ,निवासी ग्राम सुजनी सहित चार लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रमोद पुत्र राममूर्ति मौर्या उम्र 18 वर्ष, संजीव पुत्र रामपाल मौर्या उम्र 25 वर्ष, पातीराम पुत्र बुद्धसेन वर्मा उम्र 27 वर्ष, महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय मौर्या उम्र 60 वर्ष ,हरिशंकर पुत्र नेतराम वर्मा उम्र 35 वर्ष, विवेक पुत्र प्रभु दयाल उम्र 20 वर्ष खुशाली राम-50 वर्ष, गंभीर रूप से सभी घायल हुए हैं। खरखोदा के थाना प्रभारी अनिल कुमार से किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने दूरभाष पर वार्ता कर सभी घायलों की समुचित उचित सही इलाज का आग्रह किया है एवं भयंकर दुर्घटना की जानकारी माननीय पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी को व्हाट्सएप के माध्यम से करा दी गई है केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने हरियाणा के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मदद का भरोसा दिलाया है पटेल ने हरियाणा में दुर्घटना से संबंधित थाना खरखोदा के एसएचओ अनिल कुमार से वार्ता कर जानकारी ली जिसमें उन्होंने बताया की सभी घायलों का पीजीआई मेडिकल कॉलेज सुरोतक में इलाज चल रहा है इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायलों में मेवाराम पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा की भी दुखद मृत्यु हो गयी है सभी के परिजन हरियाणा के लिए वहां पहुंच रहे हैं मृतकों का पंचनामा परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा भरा जाएगा उसके बाद अभिलंब सभी मृतकों का पोस्टमार्टम जल्द कराया जाएगा जिससे सभी के शव कल समय से बढ़ेपुरा कुसुमा गांव पहुंच सके बढ़ेपुरा कुसमा से 11 मजदूर एवं एक ड्राइवर आरिफ पुत्र आशिक निवासी सुजनी सहित 12 लोग हरियाणा गए थे।4