मधवापुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, कर्मचारी की जगह असिस्टेंट कर रहा काम। दियोरिया। विकासखंड बरखेड़ा के गांव मधवापुर में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां तैनात सफाई कर्मचारी मनोज कुमार पर आरोप है कि वह स्वयं नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आता और अपने स्थान पर एक असिस्टेंट से सफाई कार्य कराता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में असिस्टेंट गांव में झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि नियुक्त कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, मनोज कुमार कई-कई दिनों तक गांव में नजर नहीं आता, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां चोक हैं और समय पर कूड़ा न उठने से बदबू फैल रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है । वहीं जमीनी स्तर पर जिम्मेदार कर्मचारी ही इन प्रयासों को पलीता लगा रहे हैं। पंचायत स्तर पर निगरानी की कमी के चलते ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।
मधवापुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, कर्मचारी की जगह असिस्टेंट कर रहा काम। दियोरिया। विकासखंड बरखेड़ा के गांव मधवापुर में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां तैनात सफाई कर्मचारी मनोज कुमार पर आरोप है कि वह स्वयं नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आता और अपने स्थान पर एक असिस्टेंट से सफाई कार्य कराता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में असिस्टेंट गांव में झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि नियुक्त कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, मनोज कुमार कई-कई दिनों तक गांव में नजर नहीं आता, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां चोक हैं और समय पर कूड़ा न उठने से बदबू फैल रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है । वहीं जमीनी स्तर पर जिम्मेदार कर्मचारी ही इन प्रयासों को पलीता लगा रहे हैं। पंचायत स्तर पर निगरानी की कमी के चलते ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।
- बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान। किसान परेशान। बिलसंडा।मौसम की बेरुखी ने लिया करवट रुक-रुक कर हो रही बारिश किसानों का सुख चैन छीन लिया है। गेहूं की कटाई एवं मड़ाई का काम ठप हो गया तेज हवाओं से खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बीते चार-पांच दिन से लगातार तेज हवाएं चल रही एवं रुक-रुक के बारिश हो रही है जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं बिलसंडा क्षेत्र में बुधवार को दोपहर एक बजे करीब एक घंटे काफी तेज तेज बारिश हुई जिससे किसान की खेत में खड़ी फसल हवा में बिछ गई एवं कटी पड़ी फसल भीग गई। मीरपुर हेमूपुरा के किसान बबलू मौर्य ने बताया की तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में थ्रेसरिंग के लिए कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। किसान अखिलेश राजपूत ने बताया कि अबकी बार गेहूं की फसल की दर काम निकलेगी जबकि गेहूं चार कुंतल का निकलता था अबकी बार वह दो ढाई कुंतल बीघा का निकलेगा। किसानों का कहना है की इसी तरह अगर बारिश होती रही तो गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं जितेन्द्र कुमार शर्मा तहसील संवाददाता बीसलपुर पीलीभीत4
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी में स्थापित गेंहू क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रो पर उपस्थित केन्द्र प्रभारियों एवं किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए गेहूँ की तौल की जानकारी प्राप्त की व गेहूँ खरीद को दैनिक लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए।1
- फरीदपुर–भुता मार्ग पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल फरीदपुर–भुता मुख्य मार्ग पर ग्राम कल्याणपुर मोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार के कारण ट्रक और डीसीएम में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा ईंट-भट्ठे के पास उस समय हुआ, जब भुता से फरीदपुर की ओर आ रहा डीसीएम ट्रक से टकरा गया, जो फरीदपुर से भुता की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भीषण टक्कर में डीसीएम UP22AT5209 का चालक सलीम पुत्र शब्बीर हुसैन, निवासी हकीमगंज, थाना अजीमनगर, जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक UP25CT6500 का चालक इरफान पुत्र अब्दुल कय्यूम, निवासी इस्लामनगर, बहेड़ी और कंडक्टर को हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 PRB और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से डीसीएम चालक सलीम को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रक चालक और कंडक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकता घायलों को उपचार दिलाना है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोड़ पर धीमी गति से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत सूचना विभाग 07 अप्रैल 2026/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ आज पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रो पर उपस्थित केन्द्र प्रभारियों एवं किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए गेहूॅ की तौल की जानकारी प्राप्त की व गेहूॅ खरीद को दैनिक लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए। उन्होंने क्रय केन्द्रों पर बारदाना, कांटा बांट, नमी मापक यंत्र आदि के बारे में केन्द्र प्रभारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गेहूॅ खरीद के उपरान्त उनका पूर्ण दायित्व है कि गेहूॅ का भण्डारण कराना सुनिश्चित करें। गेहूॅ खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, प्रतिदिन मानक के अनुरूप गेहूॅ की खरीददारी सुनिश्चित की जाय तथा किसानों का भुगतान उनके खाते में सीधे भेजा जाये। उन्होंने केन्द्रों पर किसानों को बैठने सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित अन्य अधिकारी एवं केन्द्र प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- जिलाधिकारी पीलीभीत के लिए अपशब्द कहने पर किसान नेता गिरफ्तार,1
- भाजपा मंडल की बैठक में ‘ग्राम बस्ती चलो अभियान’ को लेकर बनी रणनीति भुता भारतीय जनता पार्टी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष छत्रपाल गंगवार एवं संयोजन महेंद्र देव सक्सेना द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “ग्राम बस्ती चलो अभियान” को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना रहा। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुभासिनी सिंह जायसवाल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि “ग्राम बस्ती चलो अभियान” के माध्यम से पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।1
- बाबा जी का विलडोजर चलने से दुकानदारों का गुस्सा फूट पडा#1
- Post by Raunak Ali Ansari1