उमंग के साथ शुरू हुआ नया शैक्षिक सत्र, तिलक लगाकर हुआ छात्रों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. राजीव ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र लक्ष्य निर्धारित कर करें मेहनत सासनी के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहाँ बच्चों के चेहरे पर नई कक्षाओं में पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप दिया गया। जैसे ही छात्र-छात्राएं विद्यालय की दहलीज पर पहुंचे, शिक्षकों ने उनका तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया। इस आत्मीय स्वागत से छात्र गदगद नजर आए। खुशी को दोगुना करने के लिए बच्चों को टॉफियां वितरित की गईं, जिससे पहले ही दिन विद्यालय का माहौल उत्सव में बदल गया। प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें समाचार पत्र का वाचन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि"विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और सही लक्ष्य का होना अनिवार्य है। नए सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहें और मेहनत से आगे बढ़ें।" इस विशेष आयोजन के दौरान अरुण कुमार कौशिक, भारत सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उमंग के साथ शुरू हुआ नया शैक्षिक सत्र, तिलक लगाकर हुआ छात्रों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. राजीव ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र लक्ष्य निर्धारित कर करें मेहनत सासनी के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहाँ बच्चों के चेहरे पर नई कक्षाओं में पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विद्यालय को रंग-बिरंगे
गुब्बारों से भव्य रूप दिया गया। जैसे ही छात्र-छात्राएं विद्यालय की दहलीज पर पहुंचे, शिक्षकों ने उनका तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया। इस आत्मीय स्वागत से छात्र गदगद नजर आए। खुशी को दोगुना करने के लिए बच्चों को टॉफियां वितरित की गईं, जिससे पहले ही दिन विद्यालय का माहौल उत्सव में बदल गया। प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें समाचार पत्र का वाचन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही वह
सशक्त माध्यम है जो उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि"विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और सही लक्ष्य का होना अनिवार्य है। नए सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहें और मेहनत से आगे बढ़ें।" इस विशेष आयोजन के दौरान अरुण कुमार कौशिक, भारत सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- सासनी के गांव रुदायन में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली गई मां काली की भव्य शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण 'जय काली' और 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने मां काली के स्वरूप का द्वार-द्वार पर भव्य स्वागत किया और आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की। शोभा यात्रा का शुभारंभ फोकस ग्रुप के विकास शर्मा ने फीता काट कर एवं गांव के राजन लाल शर्मा एडवोकेट ने मां काली की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण उस्ताद मोहन शर्मा के सानिध्य में सजाया गया मां काली का अलौकिक स्वरूप रहा। गौरांश शर्मा ने मां काली के रौद्र और ममतामयी स्वरूप को धारण कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठाकुर अर्जुन सिंह ने मां का खप्पर थामकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में पौराणिक प्रसंगों को जीवंत करते हुए अप्पू और बिट्टू ने खरदूषण का स्वरूप धारण किया, जबकि लांगुरा की महत्वपूर्ण भूमिका में ठाकुर रतन कुमार ने अपनी प्रस्तुति से भक्तों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा जैसे-जैसे गांव की गलियों से गुजरी, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मां का अभिनंदन किया। महिलाओं और बुजुर्गों ने अपने घरों के बाहर मां काली की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद थे तथा सुरक्षा की कमान कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला मय दलबल के संभालते हुए थे।2
- अलीगढ गोंडा के तारापुर रोड हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय हनुमान दल के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत जी एवं समस्त टीम के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कराया गया1
- इगलास कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड़ स्थित जीडी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने आये एक व्यक्ति के साथ एक दर्जन करीब दबँगो ने मारपीट कर दी. मारपीट के दौरान व्यक्ति के शरीर पर आई गंभीर चोटे. बतादें की सुनील कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जगनेर आज जीडी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गया था. ज़ब गैस एजेंसी कर्मी द्वारा सुनील से ओटीपी माँगा तो दबँग आग बबूला हो गए और सुनील ने ज़ब इसका विरोध किया तो एक दर्जन के करीब दंबगों ने सुनील के साथ मारपीट कर दी जिससे सुनील के सर व शरीर पर चोट लग गईं. वहीं सुनील ने घटना की सूचना डायल 112 पर की. सूचना पर पहुँची पुलिस पुलिस घायल सुनील को उपचार हेतु इगलास कोतवाली लेकर पहुँची.1
- जय श्री हनुमान जय श्री राम। सादर प्रणाम । युग आराध्य प्रभु श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। अतुलित बल के धाम, संकटमोचन, और श्री राम को अत्यंत प्रिय हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ। बजरंगबली आपके जीवन के सभी दुखों और बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि और साहस प्रदान करें। अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥ मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी। जय श्री राम। 🚩💥🔱💐🙏1
- विकास का इनाम या राजनीति का इंतकाम? एक फौजी और शिक्षक के परिवार की सिसकियां! ⚖️🗞️ जिस गांव (बिषानदास, हाथरस) को मुख्यमंत्री के हाथों विकास के लिए 'सम्मान' मिला, आज उसी गांव की आंखों में आंसू हैं। सलाम इंडिया 24 आज उस राज से पर्दा हटा रहा है, जिसे राजनीति की गहरी परतों में दफन करने की साजिश रची जा रही है। 📍 मामला: ग्राम बिषानदास, हाथरस (उत्तर प्रदेश) 74 साल के दयाल सिंह, जिन्होंने जीवन भर प्रधानाचार्य के रूप में राष्ट्र निर्माण किया, जिनका एक बेटा सरहद पर देश की रक्षा कर रहा है और दूसरा बेटा कलम का सिपाही है—आज वह पूरा परिवार न्याय की भीख मांग रहा है। 🤔 सुलगते सवाल, जिन पर पुलिस को जवाब देना होगा: * जब रितेश उर्फ छोटू को आखिरी बार मुकेश शर्मा और उसके साथियों के साथ देखा गया, तो जांच की आंच वर्तमान प्रधान दयाल सिंह के घर तक कैसे पहुंची? * क्या यह वाकई अपराध की निष्पक्ष जांच है, या फिर पूर्व प्रधान की पुरानी रंजिश को भुनाने का एक 'स्क्रिप्टेड ड्रामा'? * एक फौजी और शिक्षक के परिवार को सलाखों के पीछे धकेलने के पीछे असली चेहरा किसका है? आज बिषानदास के सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर हैं। उनकी मांग स्पष्ट है— 'दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए!' एक देशभक्त परिवार की गरिमा को सियासी रंजिश की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। ⚠️ हमारी अपील: हम SSP हाथरस (@hathraspolice) और DIG अलीगढ़ (@digrangealigarh) से मांग करते हैं कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे तत्काल SOG टीम को सौंपा जाए। किसी निर्दोष को फंसाना, वर्दी और न्याय व्यवस्था पर कलंक है। न्याय की इस आवाज को बुलंद करें! इस वीडियो/पोस्ट को इतना शेयर करें कि इसकी गूंज लखनऊ (UP Government) तक पहुंचे। अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। सलाम इंडिया 24 — सच के साथ, आपके साथ। जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳 #HathrasNews #JusticeForBishandas #SalamIndia24 #UPPolice #HathrasPolice #Justice #Journalism #AdityanathYogi #UPGovernment #SocialJustice #HathrasUpdate1
- ठाकुर सुमंत किशोर सिंह1
- यूपी के जनपद हाथरस की नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शहर स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है, पालिका अध्यक्ष के निर्णय से शहर की जनता को गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी।1
- सासनी कोतवाली क्षेत्र की बिजलीघर कॉलोनी में देर शाम आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बिजलीघर कॉलोनी निवासी विमल कुमार पुत्र रवि कुमार मोमोज की ढकेल लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता हैं। बताते हैं कि बिजलीघर कॉलोनी के ही दो नामजद युवकों ने विमल को घेर लिया। उन्होंने विमल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विमल को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1