logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस थाना सिकंदरा ने कबाड़ खरीदने जा रहे युवक से लूट पाट के मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है जिनसे पुलिस ने लुट सोने की बालियां, नकदी और मोबाइल सहित लुट की वारदात में काम ली गई बाइक को भी जब्त किया है सिकंदरा थाना पुलिस ने कबाड़ खरीदने जा रहे युवक से नकदी, मोबाइल और सोने की बालियां लूटने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की बालियां बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ गोलू गुर्जर लूट व चोरी की वारदातों में पहले भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ दौसा और जयपुर में लूट तथा अवैध हथियार सहित कुल छह प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को कालूराम पुत्र पृथ्वीराज, निवासी शहीद स्थल के पास सिकंदरा, अपने मामा के साथ कबाड़ खरीदने के लिए गीजगढ़ गया था। शाम करीब चार बजे रामकुई के पास सरुण्डला श्मशान घाट क्षेत्र में चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और दोनों से करीब 14 हजार रुपए, दो मोबाइल फोन तथा कालूराम के कानों की सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। मामले में सिकंदरा थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 15 सितंबर को अचलपुरा के सुनसान पहाड़ी क्षेत्र से राहुल उर्फ गोलू और राकेश को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वारदात की साजिश का खुलासा पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि दीनू लुहार ने वारदात की योजना बनाई थी। उसने राहुल और राकेश से संपर्क कर कालूराम के पास हमेशा पैसे रहने की जानकारी दी थी। इसके बाद दीनू ने अपने साथी बीरबल के साथ कालूराम का पीछा किया और राहुल को सूचना दी। राहुल ने राकेश, मनीष और नन्दराम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी: राहुल उर्फ गोलू गुर्जर उम्र (20) वर्ष निवासी झीन्झण और राकेश गुर्जर उम्र (21) वर्ष, निवासी जहागीरिया, थाना सिकंदरा को गिरफ्तार किया है

3 hrs ago
user_Mukesh Kumar Saini
Mukesh Kumar Saini
Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago
afe2e628-7935-49c2-ae75-d9185cdb48e1

पुलिस थाना सिकंदरा ने कबाड़ खरीदने जा रहे युवक से लूट पाट के मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है जिनसे पुलिस ने लुट सोने की बालियां, नकदी और मोबाइल सहित लुट की वारदात में काम ली गई बाइक को भी जब्त किया है सिकंदरा थाना पुलिस ने कबाड़ खरीदने जा रहे युवक से नकदी, मोबाइल और सोने की बालियां लूटने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की बालियां बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ गोलू गुर्जर लूट व चोरी की वारदातों में पहले भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ दौसा और जयपुर में लूट तथा अवैध हथियार सहित कुल छह प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को कालूराम पुत्र पृथ्वीराज, निवासी शहीद स्थल के पास सिकंदरा, अपने मामा के साथ कबाड़ खरीदने के लिए गीजगढ़ गया था। शाम करीब चार बजे रामकुई के पास सरुण्डला श्मशान घाट क्षेत्र में चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और दोनों से करीब 14 हजार रुपए, दो मोबाइल फोन तथा कालूराम के कानों की सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। मामले में सिकंदरा थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 15 सितंबर को अचलपुरा के सुनसान पहाड़ी क्षेत्र से राहुल उर्फ गोलू और राकेश को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वारदात की साजिश का खुलासा पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि दीनू लुहार ने वारदात की योजना बनाई थी। उसने राहुल और राकेश से संपर्क कर कालूराम के पास हमेशा पैसे रहने की जानकारी दी थी। इसके बाद दीनू ने अपने साथी बीरबल के साथ कालूराम का पीछा किया और राहुल को सूचना दी। राहुल ने राकेश, मनीष और नन्दराम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी: राहुल उर्फ गोलू गुर्जर उम्र (20) वर्ष निवासी झीन्झण और राकेश गुर्जर उम्र (21) वर्ष, निवासी जहागीरिया, थाना सिकंदरा को गिरफ्तार किया है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।
    3
    राष्ट्रीय सेवा योजना  का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू 
महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया
राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस  लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया।
डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया  द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली
    1
    UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? 

#सिंगरौली
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter Amber, Jaipur•
    2 hrs ago
  • विराटनगरः बिलवाडी महामाया मंदिर के पास मिली नवजात बालिका डॉक्टरों के अनुसार बालिका का जन्म करीब 7 से 8 दिन पूर्व होना बताया गया, सूचना पर विराटनगर थानाधिकारी बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे, नवजात बालिका को एंबुलेंस की सहायता से विराटनगर के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जे के लोन जयपुर के लिए रेफर किया गया, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
    1
    विराटनगरः बिलवाडी महामाया मंदिर के पास मिली नवजात बालिका

डॉक्टरों के अनुसार बालिका का जन्म करीब 7 से 8 दिन पूर्व होना बताया गया, सूचना पर विराटनगर थानाधिकारी बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे, नवजात बालिका को एंबुलेंस की सहायता से विराटनगर के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जे के लोन जयपुर के लिए रेफर किया गया, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    8 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨 🛑 ओवरलोडिंग बन सकती है बड़े हादसे की वजह! 🚛 पिकअप वाहन चालकों से विनम्र निवेदन 🙏 सरिया या अन्य सामान को क्षमता से अधिक और असुरक्षित तरीके से लोड करके सड़क पर न चलें। ⚠️ बाहर निकला हुआ या असंतुलित सरिया किसी भी राहगीर, बाइक सवार या दूसरे वाहन चालक के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 👮 पुलिस एवं प्रशासन से भी विनम्र निवेदन है कि ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाए। 📢 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें। ❤️ ड्राइवर भाइयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता। 🔥 JUST JAIPUR LIVE 24×7 📰 हर खबर सबसे पहले | हर खबर सबसे तेज
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨
🛑 ओवरलोडिंग बन सकती है बड़े हादसे की वजह!
🚛 पिकअप वाहन चालकों से विनम्र निवेदन 🙏
सरिया या अन्य सामान को क्षमता से अधिक और असुरक्षित तरीके से लोड करके सड़क पर न चलें।
⚠️ बाहर निकला हुआ या असंतुलित सरिया किसी भी राहगीर, बाइक सवार या दूसरे वाहन चालक के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
👮 पुलिस एवं प्रशासन से भी विनम्र निवेदन है कि ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाए।
📢 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।
❤️ ड्राइवर भाइयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।
🔥 JUST JAIPUR LIVE 24×7
📰 हर खबर सबसे पहले | हर खबर सबसे तेज
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को मारी टक्कर,हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर हरमाड़ा थाना इलाके के मंगल बेला गार्डन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को मारी टक्कर,हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार
चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर हरमाड़ा थाना इलाके के मंगल बेला गार्डन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • खादरसा महाराज का मेला व भंडारा में सिंगर लव स्टार एण्ड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी
    1
    खादरसा महाराज का मेला व भंडारा में सिंगर लव स्टार एण्ड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    1 hr ago
  • किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।
    4
    किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन  दी जानकारी 
*किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन*
लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई  निबंध प्रतियोगिता,  पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। 
विद्यालय की व्याख्याता  सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने  छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही  सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की  विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। 
इस अवसर पर  व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए  उपस्थिति रही।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजगढ़ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा, 40 में से 31 वार्ड जीते राजगढ़ नगर पालिका निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 31 वार्डों में जीत दर्ज कर भाजपा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका दिया। भाजपा को 6 और कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं। 83.84% मतदान के बाद सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में 40 वार्डों की मतगणना पूरी हुई। वार्ड नंबर 34 का परिणाम लॉटरी के जरिए तय किया गया। भाजपा और कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने के बाद अब बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम हो गई है। नतीजों के साथ ही राजनीतिक जोड़-तोड़ की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। 🗳️ राजगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 📍 अलवर, राजस्थान 📋 वार्डवार विजेता एवं प्राप्त मत ━━━━━━━━━━━━━━ वार्ड 01 👤 विजेता: सरोज 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 313 वार्ड 02 👤 विजेता: रविन्द्र सिंह नरुका 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 147 वार्ड 03 👤 विजेता: अमर सिंह बैरवा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 447 वार्ड 04 👤 विजेता: राजेश कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 299 वार्ड 05 👤 विजेता: पूजा सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 204 वार्ड 06 👤 विजेता: दुर्गेश मीना 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 224 वार्ड 07 👤 विजेता: अशोक कुमार शर्मा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 241 वार्ड 08 👤 विजेता: सरोज सैनी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 216 वार्ड 09 👤 विजेता: सर्वेश कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 221 वार्ड 10 👤 विजेता: वीरवती देवी सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 131 वार्ड 11 👤 विजेता: चिरंजीलाल 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 137 वार्ड 12 👤 विजेता: अजय कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 121 वार्ड 13 👤 विजेता: दीपचन्द 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 181 वार्ड 14 👤 विजेता: पुष्पा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 237 वार्ड 15 👤 विजेता: राजेश कुमार शर्मा 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 79 वार्ड 16 👤 विजेता: राजकुमार सैनी 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 235 वार्ड 17 👤 विजेता: धर्म चन्द सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 667 वार्ड 18 👤 विजेता: मंजू देवी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 496 वार्ड 19 👤 विजेता: सतीश कुमार महावर 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 145 वार्ड 20 👤 विजेता: ओमप्रकाश 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 179 वार्ड 21 👤 विजेता: अंजू बाला सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 112 वार्ड 22 👤 विजेता: गीता देवी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 163 वार्ड 23 👤 विजेता: सपना परेवा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 179 वार्ड 24 👤 विजेता: मनोज कुमार टेलर 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 239 वार्ड 25 👤 विजेता: कैलाश चन्द 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 192 वार्ड 26 👤 विजेता: राजीव 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 310 वार्ड 27 👤 विजेता: मनीषा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 123 वार्ड 28 👤 विजेता: मंजू 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 110 वार्ड 29 👤 विजेता: संतोष देवी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 152 वार्ड 30 👤 विजेता: सोनू सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 252 वार्ड 31 👤 विजेता: जितेन्द्र कुमार दुहारिया 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 237 वार्ड 32 👤 विजेता: कन्हैया लाल सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 141 वार्ड 33 👤 विजेता: अशोक कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 348 वार्ड 34 👤 विजेता: लाल चन्द मीना 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 111 वार्ड 35 👤 विजेता: रेखा देवी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 110 वार्ड 36 👤 विजेता: संजय शर्मा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 251 वार्ड 37 👤 विजेता: राकेश कुमार 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 165 वार्ड 38 👤 विजेता: घनश्याम पवार 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 130 वार्ड 39 👤 विजेता: अनिल कुमार गुप्ता 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 198 वार्ड 40 👤 विजेता: अन्जू 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 172 ━━━━━━━━━━━━━━ 📊 पार्टीवार परिणाम 🔵 निर्दलीय — 31 सीट 🟠 भाजपा — 6 सीट 🔵 कांग्रेस — 3 सीट कुल — 40 वार्ड
    4
    राजगढ़ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा, 40 में से 31 वार्ड जीते
राजगढ़ नगर पालिका निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 31 वार्डों में जीत दर्ज कर भाजपा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका दिया। भाजपा को 6 और कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं।
83.84% मतदान के बाद सोमवार को
राजकीय महाविद्यालय में 40 वार्डों की मतगणना पूरी हुई। वार्ड नंबर 34 का परिणाम लॉटरी के जरिए तय किया गया।
भाजपा और कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने के बाद अब बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम हो गई है। नतीजों के साथ ही राजनीतिक जोड़-तोड़ की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
🗳️ राजगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026
📍 अलवर, राजस्थान
📋 वार्डवार विजेता एवं प्राप्त मत
━━━━━━━━━━━━━━
वार्ड 01
👤 विजेता: सरोज
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 313
वार्ड 02
👤 विजेता: रविन्द्र सिंह नरुका
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 147
वार्ड 03
👤 विजेता: अमर सिंह बैरवा
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 447
वार्ड 04
👤 विजेता: राजेश कुमार सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 299
वार्ड 05
👤 विजेता: पूजा सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 204
वार्ड 06
👤 विजेता: दुर्गेश मीना
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 224
वार्ड 07
👤 विजेता: अशोक कुमार शर्मा
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 241
वार्ड 08
👤 विजेता: सरोज सैनी
🏷️ पार्टी: भाजपा
🗳️ प्राप्त मत: 216
वार्ड 09
👤 विजेता: सर्वेश कुमार सैनी
🏷️ पार्टी: भाजपा
🗳️ प्राप्त मत: 221
वार्ड 10
👤 विजेता: वीरवती देवी सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 131
वार्ड 11
👤 विजेता: चिरंजीलाल
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 137
वार्ड 12
👤 विजेता: अजय कुमार सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 121
वार्ड 13
👤 विजेता: दीपचन्द
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 181
वार्ड 14
👤 विजेता: पुष्पा
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 237
वार्ड 15
👤 विजेता: राजेश कुमार शर्मा
🏷️ पार्टी: भाजपा
🗳️ प्राप्त मत: 79
वार्ड 16
👤 विजेता: राजकुमार सैनी
🏷️ पार्टी: कांग्रेस
🗳️ प्राप्त मत: 235
वार्ड 17
👤 विजेता: धर्म चन्द सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 667
वार्ड 18
👤 विजेता: मंजू देवी
🏷️ पार्टी: भाजपा
🗳️ प्राप्त मत: 496
वार्ड 19
👤 विजेता: सतीश कुमार महावर
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 145
वार्ड 20
👤 विजेता: ओमप्रकाश
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 179
वार्ड 21
👤 विजेता: अंजू बाला सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 112
वार्ड 22
👤 विजेता: गीता देवी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 163
वार्ड 23
👤 विजेता: सपना परेवा
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 179
वार्ड 24
👤 विजेता: मनोज कुमार टेलर
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 239
वार्ड 25
👤 विजेता: कैलाश चन्द
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 192
वार्ड 26
👤 विजेता: राजीव
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 310
वार्ड 27
👤 विजेता: मनीषा
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 123
वार्ड 28
👤 विजेता: मंजू
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 110
वार्ड 29
👤 विजेता: संतोष देवी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 152
वार्ड 30
👤 विजेता: सोनू सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 252
वार्ड 31
👤 विजेता: जितेन्द्र कुमार दुहारिया
🏷️ पार्टी: कांग्रेस
🗳️ प्राप्त मत: 237
वार्ड 32
👤 विजेता: कन्हैया लाल सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 141
वार्ड 33
👤 विजेता: अशोक कुमार सैनी
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 348
वार्ड 34
👤 विजेता: लाल चन्द मीना
🏷️ पार्टी: कांग्रेस
🗳️ प्राप्त मत: 111
वार्ड 35
👤 विजेता: रेखा देवी
🏷️ पार्टी: भाजपा
🗳️ प्राप्त मत: 110
वार्ड 36
👤 विजेता: संजय शर्मा
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 251
वार्ड 37
👤 विजेता: राकेश कुमार
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 165
वार्ड 38
👤 विजेता: घनश्याम पवार
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 130
वार्ड 39
👤 विजेता: अनिल कुमार गुप्ता
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 198
वार्ड 40
👤 विजेता: अन्जू
🏷️ पार्टी: निर्दलीय
🗳️ प्राप्त मत: 172
━━━━━━━━━━━━━━
📊 पार्टीवार परिणाम
🔵 निर्दलीय — 31 सीट
🟠 भाजपा — 6 सीट
🔵 कांग्रेस — 3 सीट
कुल — 40 वार्ड
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.