logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 20 जोड़ों का विवाह सम्पन्न, विधायक प्रदीप अग्रवाल ने दिया वर बधू को आशीर्वाद* *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 20 जोड़ों का विवाह सम्पन्न, विधायक प्रदीप अग्रवाल ने दिया बर बधू को आशीर्वाद* इंदरगढ़/दतिया.... रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में 20 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जनपद उपाध्यक्ष सुनील बुधौलिया, जनपद सदस्य राम बहादुर सिंह गुर्जर, जनपद सीईओ अशोक शर्मा, तहसीलदार राजेंद्र जाटव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रविता रुस्तम जाटव ने की। विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और विवाह तक की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज में समरसता और समानता स्थापित करना है, जिसके तहत ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन जोड़ों के आवेदन किसी कारणवश इस बार छूट गए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही नई तिथि घोषित कर पुनः रतनगढ़ माता मंदिर में लगभग 100 जोड़ों का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नववधुएं अपने नए घर को अपना घर मानकर उसे खुशहाल बनाएं और परिवार भी बहू-बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सरपंच-सचिव एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
पत्रकार Indergarh, Datia•
2 hrs ago
b49728db-da30-4f5b-8055-7357798a59e6

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 20 जोड़ों का विवाह सम्पन्न, विधायक प्रदीप अग्रवाल ने दिया वर बधू को आशीर्वाद* *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 20 जोड़ों का विवाह सम्पन्न, विधायक प्रदीप अग्रवाल ने दिया बर बधू को आशीर्वाद* इंदरगढ़/दतिया.... रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में 20 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जनपद उपाध्यक्ष सुनील बुधौलिया, जनपद सदस्य राम बहादुर सिंह गुर्जर, जनपद सीईओ अशोक शर्मा, तहसीलदार राजेंद्र जाटव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रविता रुस्तम जाटव ने की। विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और विवाह तक की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज में समरसता और समानता स्थापित करना है, जिसके तहत ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन जोड़ों के आवेदन किसी कारणवश इस बार छूट गए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही नई तिथि घोषित कर पुनः रतनगढ़ माता मंदिर में लगभग 100 जोड़ों का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नववधुएं अपने नए घर को अपना घर मानकर उसे खुशहाल बनाएं और परिवार भी बहू-बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सरपंच-सचिव एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज दतिया से पीताम्बरा पीठ हरिद्रा सरोवर पर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा इस अवसर पर दतिया कलेक्टर स्वप्रिल वानखेड़े अपने परिवार सहित मनाई अक्षय तृतीया पर उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़ जहां हर ओर आस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिला।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज दतिया से 
पीताम्बरा पीठ हरिद्रा सरोवर पर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा इस अवसर पर दतिया कलेक्टर स्वप्रिल वानखेड़े अपने परिवार सहित मनाई अक्षय तृतीया पर उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़ जहां हर ओर आस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिला।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश शहर के सिंधी बाजार के सामने सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त कार मालिक अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, चांदपुर निवासी उदयभान रावत अपनी आल्टो कार (MP07CH8269) को सिंधी मार्केट के बाहर खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने घरों से पाइप लगाकर पानी डाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की इसी सूझबूझ और तेजी के कारण आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कार खड़ी थी, वहां आसपास कई अन्य बाइकें भी खड़ी थीं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना विकराल रूप ले सकती थी , और एक बड़ी घटना भी हो सकती थी लेकिन आसपास के रहवासियों ने तत्परता दिखाते हुए अपने घरों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया अन्यथा कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश
शहर के सिंधी बाजार के सामने सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त कार मालिक अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, चांदपुर निवासी उदयभान रावत अपनी आल्टो कार (MP07CH8269) को सिंधी मार्केट के बाहर खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने घरों से पाइप लगाकर पानी डाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की इसी सूझबूझ और तेजी के कारण आग पर काबू पा लिया गया।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कार खड़ी थी, वहां आसपास कई अन्य बाइकें भी खड़ी थीं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना विकराल रूप ले सकती थी , और एक बड़ी घटना भी हो सकती थी लेकिन आसपास के रहवासियों ने तत्परता दिखाते हुए अपने घरों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया अन्यथा कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भांडेर नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 01 आयोजित हुई। जनसुनवाई में भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ने आवेदकों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जनसुनवाई में बिजली के बिल की समस्या, सड़क की समस्या, जलभराव की समस्या के आवेदन पत्र सबसे ज्यादा आये है जिनको उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किए गए हैं। जल्दी ही उन सभी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
    1
    भांडेर नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 01 आयोजित हुई। जनसुनवाई में भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ने आवेदकों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जनसुनवाई में बिजली के बिल की समस्या, सड़क की समस्या, जलभराव की समस्या के आवेदन पत्र सबसे ज्यादा आये है जिनको उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किए गए हैं। जल्दी ही उन सभी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान एवं दामोदर यादव को आइना दिखाया सूर्य मंदिर के पुजारी ने
    1
    ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान एवं दामोदर यादव को 
आइना दिखाया सूर्य मंदिर के पुजारी ने
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ मंदिर स्थित हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से भव्य रूप से जगमगा उठा। दीपों की अलौकिक आभा ने पूरे परिसर को दिव्य और आकर्षक बना दिया, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस विशेष अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सपरिवार शामिल हुए और दीपदान कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि 31 हजार दीपों का यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और यह परंपरा निरंतर जारी है। अक्षय तृतीया के मौके पर आयोजित इस दीपोत्सव ने न केवल धार्मिक माहौल को जीवंत किया, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में भक्ति और उत्साह का संचार भी किया।
    1
    दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ मंदिर स्थित हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से भव्य रूप से जगमगा उठा। दीपों की अलौकिक आभा ने पूरे परिसर को दिव्य और आकर्षक बना दिया, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इस विशेष अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सपरिवार शामिल हुए और दीपदान कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि 31 हजार दीपों का यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और यह परंपरा निरंतर जारी है।
अक्षय तृतीया के मौके पर आयोजित इस दीपोत्सव ने न केवल धार्मिक माहौल को जीवंत किया, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में भक्ति और उत्साह का संचार भी किया।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में कई वीआईपी भी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव एवं ध्यान हाल में जाकर दर्शन किए। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा।
    1
    मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में कई वीआईपी भी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
मंगलवार सुबह आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और ध्यान लगाया।
इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव एवं ध्यान हाल में जाकर दर्शन किए। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।
करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पंडोखर धाम महोत्सव में छोटे गुरु जी की मनमोहक प्रस्तुति दतिया स्थित पंडोखर धाम में चल रहे भव्य महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच पर छोटे गुरु जी पं. आयुष्मान बाजपेई की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंच पर उनकी मधुर वाणी, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और धार्मिक प्रसंगों की सहज व्याख्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु उनकी प्रस्तुति में पूरी तरह डूबे नजर आए और तालियों की गूंज से मंच बार-बार गूंज उठा। छोटे गुरु जी ने अपने संबोधन में धर्म, संस्कार और भारतीय संस्कृति के महत्व को सरल भाषा में समझाया, जिससे हर वर्ग के लोग जुड़ सके। महोत्सव में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार होता है।
    1
    पंडोखर धाम महोत्सव में छोटे गुरु जी की मनमोहक प्रस्तुति
दतिया स्थित पंडोखर धाम में चल रहे भव्य महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच पर छोटे गुरु जी पं. आयुष्मान बाजपेई की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंच पर उनकी मधुर वाणी, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और धार्मिक प्रसंगों की सहज व्याख्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु उनकी प्रस्तुति में पूरी तरह डूबे नजर आए और तालियों की गूंज से मंच बार-बार गूंज उठा।
छोटे गुरु जी ने अपने संबोधन में धर्म, संस्कार और भारतीय संस्कृति के महत्व को सरल भाषा में समझाया, जिससे हर वर्ग के लोग जुड़ सके। महोत्सव में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार होता है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.