logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

****रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला, हवाई फायरिंग से दहशत*** 👉रोजा पुलिस ने चार वांछितों को दबोचा शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला करने तथा हवाई फायरिंग करने के मामले में रोजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम जमुका निवासी आदेश ने 31 अगस्त की रात पाण्डेय पेट्रोल पंप के पास रास्ता रोककर हमला करने और फायरिंग किए जाने की तहरीर दी थी। मामले में अर्जुन करिया, महेन्द्र, आरिफ, विपिन और गोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए रोजा पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बल्लिया स्थित देवस्थान के पास से महेन्द्र (21), आरिफ (28), विपिन (21) और गोपी (23) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर रोजा रेलवे ग्राउंड से चार लकड़ी के डंडे बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महेन्द्र, आरिफ और विपिन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। महेन्द्र के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, आरिफ के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं तथा विपिन के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, जुआ अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में रोजा पुलिस टीम ने की।

6 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • **कलेक्ट्रेट में भाजपा विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी** --डीएम से मिलने पहुंचे किसान, बताया गया विधायक बैठे है, सब्र का टूटा बांध, विधायक के खिलाफ की नारेबाजी शाहजहांपुर। अपनी समस्याएं लेकर डीएम से मिलने पहुंचे किसान यूनियन से जुड़े किसानों को मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को बताया कि कार्यालय के अंदर विधायक मौजूद हैं, इसलिए कुछ देर इंतजार करना होगा। काफी देर तक इंतजार के बाद किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विधायक के विरोध में भी नारे लगाए जाने लगे। किसानों का कहना था कि प्रशासन ने आम जनता से मिलने के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित कर रखा है। इसके बावजूद इसी समय जनप्रतिनिधियों के मिलने आने से आम लोगों को इंतजार करना पड़ता है। एक किसान ने कहा कि जब जनता के लिए मिलने का समय निर्धारित है तो उस दौरान अधिकारियों को पहले जनता की समस्याएं सुननी चाहिए। किसानों की नारेबाजी और शोर-शराबे की जानकारी होने पर डीएम ने किसान यूनियन के प्रतिनिधियों को कार्यालय के अंदर बुलाया। इसके बाद उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों के विरोध और नारेबाजी को लेकर कुछ देर तक डीएम कार्यालय परिसर में हलचल की स्थिति बनी रही। @
    3
    **कलेक्ट्रेट में भाजपा विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी**

--डीएम से मिलने पहुंचे किसान, बताया गया विधायक बैठे है, सब्र का टूटा बांध, विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

शाहजहांपुर। अपनी समस्याएं लेकर डीएम से मिलने पहुंचे किसान यूनियन से जुड़े किसानों को मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को बताया कि कार्यालय के अंदर विधायक मौजूद हैं, इसलिए कुछ देर इंतजार करना होगा। काफी देर तक इंतजार के बाद किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विधायक के विरोध में भी नारे लगाए जाने लगे। किसानों का कहना था कि प्रशासन ने आम जनता से मिलने के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित कर रखा है। इसके बावजूद इसी समय जनप्रतिनिधियों के मिलने आने से आम लोगों को इंतजार करना पड़ता है। एक किसान ने कहा कि जब जनता के लिए मिलने का समय निर्धारित है तो उस दौरान अधिकारियों को पहले जनता की समस्याएं सुननी चाहिए। किसानों की नारेबाजी और शोर-शराबे की जानकारी होने पर डीएम ने किसान यूनियन के प्रतिनिधियों को कार्यालय के अंदर बुलाया। इसके बाद उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों के विरोध और नारेबाजी को लेकर कुछ देर तक डीएम कार्यालय परिसर में हलचल की स्थिति बनी रही।
@
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया! जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने मुकदमे को पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार दलितों, युवाओं, किसानों, और समाज के दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की मजबूत आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर गलत मुकदमे दर्ज कर रही है। इस दौरान बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा गया। वीडियो में सुनिए राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर क्या तीखे हमले किए! 👇 #Shahjahanpur #RahulGandhi #CongressProtest #UPNews शाहजहांपुर में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया! जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने मुकदमे को पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार दलितों, युवाओं, किसानों, और समाज के दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की मजबूत आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर गलत मुकदमे दर्ज कर रही है। इस दौरान बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा गया। वीडियो में सुनिए राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर क्या तीखे हमले किए! 👇
    1
    शाहजहांपुर में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया! जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस नेताओं ने मुकदमे को पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार दलितों, युवाओं, किसानों, और समाज के दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की मजबूत आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर गलत मुकदमे दर्ज कर रही है। इस दौरान बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा गया।
वीडियो में सुनिए राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर क्या तीखे हमले किए! 👇
#Shahjahanpur #RahulGandhi #CongressProtest #UPNews

    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “एआरटीओ कार्यालय में अचानक एडीएम पहुंचे… अफसरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप! निरीक्षण में सफाई से लेकर राजस्व वसूली तक की खुली पोल।” “एआरटीओ कार्यालय में अचानक पहुंचे एडीएम… मचा हड़कंप! जांच में मिलीं कई अहम खामियां और दिए गए सख्त निर्देश।” शाहजहांपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने साफ-सफाई, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, वाहन पंजीयन, राजस्व वसूली और लंबित पत्रावलियों की जांच की।परिसर में जगह-जगह पान मसाला और गुटखा थूके जाने पर एडीएम ने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।वहीं, बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली तेज करने को कहा गया।सबसे बड़ा निर्देश—45 दिन से अधिक समय से निरुद्ध वाहनों की नीलामी कराई जाए।एडीएम ने कर्मचारियों को आमजन के काम प्राथमिकता से निपटाने और कार्यालय की व्यवस्थाएं बेहतर रखने की सख्त हिदायत दी।
    1
    “एआरटीओ कार्यालय में अचानक एडीएम पहुंचे… अफसरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप! निरीक्षण में सफाई से लेकर राजस्व वसूली तक की खुली पोल।”

“एआरटीओ कार्यालय में अचानक पहुंचे एडीएम… मचा हड़कंप! जांच में मिलीं कई अहम खामियां और दिए गए सख्त निर्देश।”
शाहजहांपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने साफ-सफाई, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, वाहन पंजीयन, राजस्व वसूली और लंबित पत्रावलियों की जांच की।परिसर में जगह-जगह पान मसाला और गुटखा थूके जाने पर एडीएम ने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।वहीं, बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली तेज करने को कहा गया।सबसे बड़ा निर्देश—45 दिन से अधिक समय से निरुद्ध वाहनों की नीलामी कराई जाए।एडीएम ने कर्मचारियों को आमजन के काम प्राथमिकता से निपटाने और कार्यालय की व्यवस्थाएं बेहतर रखने की सख्त हिदायत दी।
    user_रामवीर कनौजिया ब्यूरो चीफ
    रामवीर कनौजिया ब्यूरो चीफ
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीलीभीत में अपने समर्थक से मिलने के लिए गाड़ी रोक कर मिले केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद..
    1
    पीलीभीत में अपने समर्थक से मिलने के लिए गाड़ी रोक कर मिले केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद..
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रोडवेज के पास गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, स्मार्ट सिटी की सड़क पर उठे सवाल
    1
    रोडवेज के पास गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, स्मार्ट सिटी की सड़क पर उठे सवाल
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • 📰 हैंडलाइन ‘हमारा समय तो छोड़ दो!’ जनता दर्शन में जनप्रतिनिधियों की कुर्सी पर किसानों का तंज 🔥 हैशटैग #शाहजहांपुर #जनतादर्शन #किसानयूनियन #किसानोंकीआवाज #जनप्रतिनिधि #डीएम #फरियादी #जनताकासमय #किसान #शाहजहांपुरन्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur 📰 हैंडलाइन ‘हमारा समय तो छोड़ दो!’ जनता दर्शन में जनप्रतिनिधियों की कुर्सी पर किसानों का तंज 🔥 हैशटैग #शाहजहांपुर #जनतादर्शन #किसानयूनियन #किसानोंकीआवाज #जनप्रतिनिधि #डीएम #फरियादी #जनताकासमय #किसान #शाहजहांपुरन्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    1
    📰 हैंडलाइन

‘हमारा समय तो छोड़ दो!’ जनता दर्शन में जनप्रतिनिधियों की कुर्सी पर किसानों का तंज

🔥 हैशटैग

#शाहजहांपुर #जनतादर्शन #किसानयूनियन #किसानोंकीआवाज #जनप्रतिनिधि #डीएम #फरियादी #जनताकासमय #किसान #शाहजहांपुरन्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur

    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विधायक के कार्यालय में होने की बात पर बढ़ा इंतजार किसानों ने लगाए विरोध में नारे शाहजहांपुर। अपनी समस्याएं लेकर डीएम से मिलने पहुंचे किसान यूनियन से जुड़े किसानों को मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। कार्यालय में विधायक के मौजूद होने की बात कहकर किसानों से कुछ देर इंतजार करने को कहा गया। काफी देर तक इंतजार के बाद किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विधायक के विरोध में भी नारे लगाए जाने लगे।
    1
    विधायक के कार्यालय में होने की बात पर बढ़ा इंतजार किसानों ने लगाए विरोध में नारे
शाहजहांपुर। अपनी समस्याएं लेकर डीएम से मिलने पहुंचे किसान यूनियन से जुड़े किसानों को मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। कार्यालय में विधायक के मौजूद होने की बात कहकर किसानों से कुछ देर इंतजार करने को कहा गया। काफी देर तक इंतजार के बाद किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विधायक के विरोध में भी नारे लगाए जाने लगे।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज से... #हनुमान_अंश शाहजहांपुर में.... पूरे परिवार सहित अवश्य देखने जाइए... जय हो बाबा नीम करौली..🙏 बाबा नींब करौरी महाराज जी की जीवन पर आधारित फ़िल्म हनुमान अंश शाहजहांपुर के अंबा टॉकीज में 31अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 दिन में 12:30 बजे से शाम 6:30 बजे से आप सभी सपरिवार देखिये जय बाबा नीम करोली..🚩🙏🚩
    3
    आज से... #हनुमान_अंश शाहजहांपुर में.... पूरे परिवार सहित अवश्य देखने जाइए... जय हो बाबा नीम करौली..🙏

बाबा नींब करौरी महाराज जी की जीवन पर आधारित फ़िल्म हनुमान अंश शाहजहांपुर के अंबा टॉकीज में 31अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 दिन में 12:30 बजे से शाम 6:30 बजे से आप सभी सपरिवार देखिये जय बाबा नीम करोली..🚩🙏🚩
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.