जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार को विदाई सह सम्मान संजय वर्मा, नवादा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, एनआईसी नवादा श्री राजीव कुमार के पटना समाहरणालय में स्थानांतरण के जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार को विदाई सह सम्मान संजय वर्मा, नवादा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, एनआईसी नवादा श्री राजीव कुमार के पटना समाहरणालय में स्थानांतरण के उपरांत सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री राजीव कुमार ने वर्ष 2012 में नवादा समाहरणालय में अपना योगदान दिया था और अपने लंबे कार्यकाल के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों से जिले में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय प्रगति हुई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश ने कहा कि श्री कुमार ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। उनके सौम्य व्यवहार और सहयोगी दृष्टिकोण ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच उन्हें विशेष पहचान दिलाई। अपने संबोधन में श्री राजीव कुमार ने कहा कि नवादा में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह विदाई क्षण भावुक होने के साथ-साथ गर्व का भी है। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे

- 15 सेकंड में बाहर1
- नवादा के VIP कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में असली कांग्रेसी गण द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 👉 वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- Tws News के संस्थापक मोहम्मद सद्दाम हुसैन माखरवी के Podcast Show Talk With Saddam Episode -01 में चीफ़ गेस्ट के रुप में मां रेहाना खातून पहूंची स्टूडियो।1
- रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर । बिहार। नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के तहत गांव सब्बैत मोहल्ला सज्जाद नगर के समाजसेवी मोहम्मद इसराइल के बड़ा बेटा आहिल रजा पुणे में एक होटल में मैनेजमेंट के रूप में काम करता है। शेख मोहम्मद जसीम ने बताया कि आहिल रजा की निकाह नसीम परवीन से 12 अप्रैल 2026 रविवार को गोवा में हुआ । बारात सब्बैत से 8 अप्रैल 2026 को पुणे गए थे। 13 अप्रैल सोमवार को बारात वापस के दौरान बीच रास्ते में पहाड़ और जंगल के समीप बाराती बस खराब हो गया था। यहां से गोवा 200 किलोमीटर और पुणे 180 किलोमीटर दूरी था। इस दरमियान बाराती लोग कच्चे आम तोड़कर लुफ्त उठा रहे थे । लिहाजा खराब बस मरम्मत नहीं हो पाया । और नहीं कोई दूसरा बस आ सका । नतीजा बाराती लोग को रात भर इस जंगल पहाड़ के पास गुजारना पड़ गया है । जबकि दूल्हा दुल्हन का स्विफ्ट कार पुणे पहुंच चुकी थी। इस मौके पर मोहम्मद इसराइल, अल्ताफ राजा उर्फ़ अरबाज, मोहम्मद शहबाज, मोहम्मद वसीम, अब्दुल सल्लू समय 30 लोग बाराती में शामिल थे।2
- कमालपुर के समीप स्कुली बच्चे से भरी मैजिक वैन गड्ढे में गिरी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, गोविंदपुर (नवादा):गोविंदपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सोमवार को गोविंदपुर मगध सेंट्रल पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन, नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी गड्ढे में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में एक 10 वर्षीय मासूम आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक वैन में करीब 26 बच्चे सवार थे और जैसे ही वाहन कमालपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन गड्ढे मे जा गिरा । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वैन सड़क से नीचे गिरते हुए चार पांच पलटी मारकर गड्डे में जा गिरी जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन की निर्धारित क्षमता महज 15 बच्चों की थी, लेकिन उसमें 25 से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। यानी बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक के द्वारा खुला खिलवाड़ किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यही इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक बच्ची की पहचान दर्शन गांव निवासी अमित कुमार के 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप मे किया गया, दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की 10 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्शन गांव के समीप बासोड़ीह- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई । जाम करीब बारह बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा , ग्रामीणों ने सभी प्राइवेट स्कूल वाहनों की सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र एवं प्रभारी अंचलाधिकारी संजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दिपक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा नेमदारगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार निराला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को काफी समझाने -बुझाने तथा मुआवजे और कारवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, सबसे बड़ी सवाल है कि कब तक मासूमों की जान से खेलते रहेंगे लापरवाह चालक और स्कूल प्रशासन? क्या इस हादसे के बाद जागेगा सिस्टम या फिर किसी और मासूम की बलि का इंतजार रहेगा ? क्या प्रशासन बच्चों से भरे स्कूल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने वाले चालक और स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर मौन ही रहेगा?1
- Post by Sumit kumar1
- एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है 🚨 👉 मंडप में दूल्हा-दुल्हन की हरकतों को लेकर विवाद 👉 इंटरनेट पर लोग दो हिस्सों में बंटे 👉 कुछ इसे “Modern Love” बता रहे हैं 👉 तो कुछ इसे परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं ⚠️ क्या शादी जैसे पवित्र मौके पर ऐसी चीजें सही हैं? ⚠️ या यह सिर्फ बदलते समय की सोच है? 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇1
- बड़ा क्यूट है1