पुलिस को कुली चुनौती, कोतवाली से कुछ दूरी पर पांच दिन में तीन टप्पेवाजी जालौन ।पुलिस की निष्क्रियता के चलते नगर में खुले आम टप्पेवाजी की घटनाएं हो रही है। पांच दिनों में नगर में टप्पेवाजी की तीन घटनाएं हो चुकी है ।इसके बाद पुलिस की कुम्भकर्णीय नींद खुल रही है।रविवार को कोतवाली रोड पर कोतवाली से करीब 100 मीटर दूर मोबाइल सुधरवाने के लिए गई महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। सोने की चेन छीनकर दोनों बदमाश आराम से बाइक लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस अधीक्षक लगातार कानून व्यवस्था को सुधारना का प्रयास कर रहे हैं तथा अधीनस्थों को कार्यप्रणाली में सुधार की नसीहत दे रहे हैं ।इसके बाद स्थानीय पुलिस पैसा कमाने में व्यस्त हैं तथा अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर में 5 दिनों में घटी टप्पेवाजी की तीन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। 28 जुलाई को नगर के प्रमुख व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल पुत्र रमा अग्रवाल के साथ लगभग डेढ़ लाख की घर के बाहर टप्पेवाजी की घटना हुई थी। पुलिस की जांच ही कर रही थी कि तीसरे दिन 31 जुलाई को मोहल्ला गणेशजी निवासी एक महिला की डिग्गी से तहसील के पास से 30 हजार की टप्पेवाजी हुई। किसी तरह महिला को पुलिस ने समझा बुझाकर काम चलाया तो एक दिन बाद रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव लौना रोड निवासी साधाना देवी अपने भतीजे अंकुश के साथ रविवार की दोपहर कोतवाली रोड पर कोतवाली से लगभग 100 मीटर दूर अपना मोबाइल सुधरवाने के लिए आई थी। मोबाइल दुकान पर डालकर वह भतीजे के साथ वापस घर पर जाने के लिए बाइक पर बैठ गई। इसी दौरान पीछे से बाइक लेकर दो युवक आए जिनमें बाइक चला रहा युवक हैलमेट लगाए था और पीछे बैठा युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए था। चलती हुई बाइक पर उन्होंने महिला के गले से चेन छीन ली और वहां से भाग निकले। महिला के गले से चेन छीने जाने के बाद भतीजे ने कुछ दूरी तक बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वह वहां से फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें बाइक सवार युवक महिला की चेन खींचकर भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन खींचने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने बताया कि घटनाओं की जानकारी मिली है। दिलीप अग्रवाल के साथ हुई घटना समेत अन्य खुलासे के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है।
पुलिस को कुली चुनौती, कोतवाली से कुछ दूरी पर पांच दिन में तीन टप्पेवाजी जालौन ।पुलिस की निष्क्रियता के चलते नगर में खुले आम टप्पेवाजी की घटनाएं हो रही है। पांच दिनों में नगर में टप्पेवाजी की तीन घटनाएं हो चुकी है ।इसके बाद पुलिस की कुम्भकर्णीय नींद खुल रही है।रविवार को कोतवाली रोड पर कोतवाली से करीब 100 मीटर दूर मोबाइल सुधरवाने के लिए गई महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। सोने की चेन छीनकर दोनों बदमाश आराम से बाइक लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस अधीक्षक लगातार कानून व्यवस्था को सुधारना का प्रयास कर रहे हैं तथा अधीनस्थों को कार्यप्रणाली में सुधार की नसीहत दे रहे हैं ।इसके बाद स्थानीय पुलिस पैसा कमाने में व्यस्त हैं तथा अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर में 5 दिनों में घटी टप्पेवाजी की तीन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। 28 जुलाई को नगर के प्रमुख व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल पुत्र रमा अग्रवाल के साथ लगभग डेढ़ लाख की घर के बाहर टप्पेवाजी की घटना हुई थी। पुलिस की जांच ही कर रही थी कि तीसरे दिन 31 जुलाई को मोहल्ला गणेशजी निवासी एक महिला की डिग्गी से तहसील के पास से 30 हजार की टप्पेवाजी हुई। किसी तरह महिला को पुलिस ने समझा बुझाकर काम
चलाया तो एक दिन बाद रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव लौना रोड निवासी साधाना देवी अपने भतीजे अंकुश के साथ रविवार की दोपहर कोतवाली रोड पर कोतवाली से लगभग 100 मीटर दूर अपना मोबाइल सुधरवाने के लिए आई थी। मोबाइल दुकान पर डालकर वह भतीजे के साथ वापस घर पर जाने के लिए बाइक पर बैठ गई। इसी दौरान पीछे से बाइक लेकर दो युवक आए जिनमें बाइक चला रहा युवक हैलमेट लगाए था और पीछे बैठा युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए था। चलती हुई बाइक पर उन्होंने महिला के गले से चेन छीन ली और वहां से भाग निकले। महिला के गले से चेन छीने जाने के बाद भतीजे ने कुछ दूरी तक बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वह वहां से फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें बाइक सवार युवक महिला की चेन खींचकर भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन खींचने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने बताया कि घटनाओं की जानकारी मिली है। दिलीप अग्रवाल के साथ हुई घटना समेत अन्य खुलासे के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है।
- समय से पहले 55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन 55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन - मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, विद्युत विभाग पर भेदभाव का लगाया आरोप उरई। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के माध्यम से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवा से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा कि जिले में 150 से अधिक पूर्व सैनिक विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी लिखित आदेश के 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पूर्व सैनिकों को कार्य से अलग किया जा रहा है, जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार उनकी सेवा आयु 65 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई नया नियम लागू किया गया है तो वह सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। पूर्व सैनिकों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार रामअवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित करीब 200 पूर्व सैनिक शामिल रहे।2
- बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख की नकदी चोरी - रामगंज में घर के सभी लोग सोते रहे, चोर अलमारी-बक्से खंगालकर ले गए लाखों का माल कालपी। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मोहल्ला निवासी सरमान सिंह ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे। देर रात पत्नी की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले मिले। इसके बाद कमरों की जांच करने पर चोरी का पता चला। आशंका है कि चोर बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए और चाबियों से अलमारी व बक्से खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाए गए 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन और घर में रखी रेजगारी तक ले गए। घर में केवल 300 रुपये ही बचे। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1