Shuru
Apke Nagar Ki App…
संगठन को मजबूत करने और सदस्यता विस्तार को लेकर जन एकता गौ सेवा समिति की बैठक संगठन को मजबूत करने और सदस्यता विस्तार को लेकर जन एकता गौ सेवा समिति की बैठक बकतरा। जन एकता गौ सेवा समिति की बैठक नगर उपाध्यक्ष दशरथ सिलावट के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को समिति से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने तथा संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक समाजसेवियों और गौसेवकों को संगठन से जोड़कर गौसेवा के कार्यों को व्यापक रूप दिया जाएगा।
Raghunath Rai
संगठन को मजबूत करने और सदस्यता विस्तार को लेकर जन एकता गौ सेवा समिति की बैठक संगठन को मजबूत करने और सदस्यता विस्तार को लेकर जन एकता गौ सेवा समिति की बैठक बकतरा। जन एकता गौ सेवा समिति की बैठक नगर उपाध्यक्ष दशरथ सिलावट के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को समिति से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने तथा संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक समाजसेवियों और गौसेवकों को संगठन से जोड़कर गौसेवा के कार्यों को व्यापक रूप दिया जाएगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sourabh Kumar nath1
- शहडोल सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी1
- मुराछ गांव में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर दुर्गा मंडल के सदस्यों के साथ मारपीट, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर: जिले के गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम मुराछ में नवरात्रि और दुर्गा उत्सव के दौरान गांव में अवैध शराब की बिक्री रोकने का विरोध करने पर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि अवैध शराब बेचने वालों ने दुर्गा मंडल के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए रॉड और लाठियों से मारपीट की, जिससे कुछ सदस्य घायल हो गए हैं। इस मामले को लेकर युवा दुर्गा मंडल समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरसिंहपुर को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दुर्गा उत्सव को लेकर हुई थी बैठक: दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम मुराछ की युवा दुर्गा मंडल समिति और ग्रामीण गांव में दुर्गा उत्सव की तैयारी को लेकर बैठक कर रहे थे। इस दौरान जहां दुर्गा जी का स्टेज बनाया जाना था, वहां समतलीकरण का कार्य चल रहा था। समिति और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान गांव में किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। शराब बेचने से रोकने पर भड़के आरोपी: ग्रामीणों का आरोप है कि अनावेदक पक्ष के लोग गांव में अवैध रूप से शराब बेचते हैं। जब उन्हें यह जानकारी मिली कि 9 दिनों तक गांव में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी, तो वे एकजुट होकर वहां आ धमके। आरोप है कि टीका राम लोधी नामक व्यक्ति ने दुर्गा मंडल के सदस्यों और ग्रामीणों को गंदी-गंदी गालियां दीं और यह धमकी दी कि "हम थाना ठेमी में 40 हजार रुपया महीना देते हैं, हमें शराब बेचने से कौन रोक सकता है।" रॉड और लाठियों से हमला, मारपीट में सदस्य घायल: घटना के दौरान जब मंडल के सदस्य राजा लोधी, बसंत लोधी, हरिओम लोधी, पुष्पेंद्र लोधी और छोटे लोधी ट्रैक्टर से उपकरण लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में पानी की टंकी के पास अनावेदकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने राजा लोधी के साथ रॉड से मारपीट की, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने आए सीताराम लोधी और हरिओम लोधी के साथ भी लाठी-रॉड से मारपीट की गई। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार: घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। युवा दुर्गा मंडल समिति और ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाए और अवैध शराब का कारोबार करने व मारपीट करने वाले अनावेदकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। आवेदन पर प्रिंस लोधी, जसंवत लोधी, मुकेश, छोटेलाल, सीताराम, बसंत लोधी, राजा, उनकेश लोधी, मुकेष, लेखराम, साहहित, सिद्धार्थ लोधी, अनुराग, छोटेलाल, अभिषेक, हरिओम लोधी, प्रिंस लोधी, पुष्पेंद्र लोधी, प्रदीप लोधी, राजा पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समिति के सदस्य मौजूद रहे।1
- ब्रह्मांड घाट नर्मदा तट का दृश्य नर्मदा हर जिंदगी भर 🐊🙏4
- ए आई और मशीन लर्निग कार्यशाला में युवाओं को मिला तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण1
- नरसिंहपुर - मुराच गांव में शराब बिक्री के विरोध पर विवाद, दुर्गा मंडल समिति ने एसपी से की शिकायत नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम मुराच में नवरात्रि के दौरान शराब बिक्री का विरोध करने पर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर युवा दुर्गा मंडल समिति मुराछ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।समिति द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र में टीकाराम गौड़, इमरत लोधी, विजय लोधी और एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, नवरात्रि उत्सव की पवित्रता बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने गांव में शराब की बिक्री न करने का सामूहिक निर्णय लिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।आवेदन में आरोप है कि जब राजा, बसंत, हरिओम और पप्पू लोधी ट्रैक्टर से समतलीकरण कार्य के लिए जा रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ता रोककर उनसे मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य ग्रामीणों को भी पीटा गया। पीड़ितों ने एसपी को आवेदन देते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- मातृशक्ति और नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ निकली गणपति बप्पा की भव्य विदाई यात्रा मातृशक्ति और नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ निकली गणपति बप्पा की भव्य विदाई यात्रा गोटेगांव। सिंह वाहिनी कॉलोनी गोटेगांव में विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भावभीनी विदाई दी गई। गणपति बप्पा की विदाई के अवसर पर कॉलोनी से भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़े। मातृशक्ति ने पूरे उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों में भी गणपति बप्पा की विदाई को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए भगवान श्री गणेश का गुणगान करते नजर आए। पूरे जुलूस के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर नगर एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा की विदाई के इस भावुक अवसर पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर जहां विदाई का भाव नजर आया, वहीं अगले वर्ष पुनः भगवान श्री गणेश के आगमन की खुशी और उत्सुकता भी दिखाई दी। मातृशक्ति और बच्चों की सहभागिता से सिंह वाहिनी कॉलोनी का यह विसर्जन जुलूस श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देता नजर आया।1
- सेवा संकल्प बाइक यात्रा ने करेली में भरा जोश, जयघोष के बीच हुआ भव्य स्वागत वाराणसी से बड़नगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण करेली -- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा का नरसिंहपुर जिले में आगमन हुआ। करेली पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया सेवा संकल्प बाइक यात्रा ने डीएम पैलेस करेली से नगर में प्रवेश किया।1
- शहडोल सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी1