बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला मंच, शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का समापन सतना। रामकृष्ण विवेकानंद मिशन आश्रम हाई स्कूल, सतना में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा 10 से 12 अगस्त तक आयोजित शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सारिका कालरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मनीषा सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्री विश्वनाथ मिश्रा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त, रीवा संभाग, स्काउट एंड गाइड भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रोसोनजीत रॉय, अभिजीत सर, मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स से अभिजीत सर, प्राचार्य श्रीमती सरबरी चटर्जी, देविला दलाल मैडम, रीना चटर्जी, अजय कुमार रॉय सर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं प्रशिक्षण में शामिल बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मिट्टी के बर्तन, जूट से बने हैंडीक्राफ्ट, बाँस से संबंधित हस्तशिल्प सहित विभिन्न सुंदर एवं उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और उत्साह ने उपस्थित अतिथियों को प्रभावित किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तशिल्प वस्तुओं का अवलोकन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनके कौशल, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजकों की सराहना की गई। ज़ी न्यूज़ संवाददाता शिवम गुप्ता सतना

- *पाठा क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करूंगा - आरके सिंह बराहे* *जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा* चित्रकूट । पाठा क्षेत्र में कोल आदिवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनहित संकल्प पार्टी के मऊ मानिकपुर विधान सभा प्रभारी ने क्षेत्र का दौरा किया और समस्याएं जानी। उन्होंने उनके समाधान के लिए हमेशा तैयार है। मानिकपुर क्षेत्र में जनहित संकल्प पार्टी के विधानसभा प्रभारी आरके सिंह बराहे ने अमचुर नेरुआ, मारकुंडी, किहुनियां, डोड़ा माफी गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंच कर चौपाल लगाई । इस दौरान ग्रामीणों ने खेतों में अवैध रूप से कब्जा करने व मूलभूत सुविधाएं पानी बिजली आदि की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें उन्होंने जन समस्याएं सुन उनको निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जनहित संकल्प पार्टी के विधानसभा प्रभारी आरके सिंह बराहे ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी अनावश्यक गरीब कॉल आदिवासियों को परेशान और उनके साथ मारपीट जैसी घटनाएं करते हैं। कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे अगर फिर भी निस्तारण नहीं होता तो वह एक बड़ा जन आंदोलन करेंगे और आगे आने वाले 2027 के चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों का विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं व उनके निराकरण के लिए विधानसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल न्याय यात्रा निकाली जाएगी।2
- श्रावण मास अमावस्या पर कामतानाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब चित्रकूट। श्रावण मास अमावस्या पर कामतानाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब चित्रकूट। श्रावण मास की अमावस्या पर बुधवार की रात करीब 2 बजे धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कामतानाथ महाराज के दर्शन एवं परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात के सन्नाटे के बीच जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ कामदगिरि की परिक्रमा करते नजर आए। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की गई, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।2
- 🚨 चित्रकूट जिला अस्पताल में बेड को लेकर गंभीर सवाल! 🚨 चित्रकूट जिला अस्पताल के पीडिया वार्ड में बेड खाली होने के बावजूद मरीज को बेड उपलब्ध न कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ द्वारा खाली बेड मरीजों को देने के बजाय स्टाफ के सोने के लिए उपयोग किए जाने की बात कही गई। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मरीजों के हितों से जुड़ा गंभीर मामला है। अस्पताल प्रशासन को तत्काल मामले की जांच कराकर उपलब्ध बेड की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करनी चाहिए। 📢 मरीजों को इलाज के साथ आवश्यक सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। #चित्रकूट #जिलाअस्पताल #पीडियावार्ड #बेडकीसमस्या #स्वास्थ्यव्यवस्था #ChitrakootNewsLive1
- यूपी में बनने जा रहा उत्तर भारत का पहला Venom Extraction Centre | सांप के जहर से बनेगी जीवनरक्षक दवा! | Lucknow Big News 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद अलग और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। लखनऊ चिड़ियाघर में उत्तर भारत का पहला वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसका उद्देश्य सांप के जहर से जुड़े वैज्ञानिक शोध और बेहतर एंटी-वेनम तैयार करने की दिशा में काम करना है। इस पहल में वन्यजीव विशेषज्ञों और पारंपरिक रूप से सांप पकड़ने वाले सपेरों की विशेषज्ञता का भी उपयोग किए जाने की बात सामने आई है।1
- 🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग 🚨 रैपुरा क्षेत्र के भौरी गांव में 50 साल पुराने रास्ते को बंद करने का आरोप, 20-40 परिवार प्रभावित चित्रकूट के थाना रैपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भौरी में करीब 50 साल पुराने रास्ते को ट्रैक्टर से खोदकर बंद किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता बंद होने से करीब 20 से 40 परिवारों के सामने आने-जाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय निवासी सतीश जी का आरोप है कि केशन पाल यादव द्वारा रात में जबरन रास्ता बंद कर दिया गया। पीड़ित ग्रामीणों ने मामले की शिकायत रैपुरा थाना में की, जिसके बाद मौके पर लेखपाल भी पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। न्याय की उम्मीद में पीड़ित ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष पहुंचकर रास्ता खुलवाने और मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। 📢 चित्रकूट न्यूज लाइव 📰 सच की आवाज, जनता के साथ 👍 खबर पसंद आए तो LIKE करें 💬 अपनी राय COMMENT में बताएं ↗️ खबर को SHARE करें 🔔 FOLLOW और SUBSCRIBE करना न भूलें। #चित्रकूट #चित्रकूटब्रेकिंग #रैपुरा #भौरी #ChitrakootNews #BreakingNews #ChitrakootNewsLive1
- युवा समाजसेवी अंकित पाठक नें सिमरिया क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर उपलब्ध काराने की CMHO से रखी मांग। मीडिया से बातचीत मे श्री पाठक ने कहा कि “स्वास्थ्य सुविधा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान होना चाहिए।1
- बांदा: दुकान में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप | शिवानी-बबली ने पुलिस से लगाई गुहार। बांदा में दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता शिवानी और बबली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपित पक्ष ने दुकान में पहुंचकर विवाद किया और धमकी दी। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी1
- पगार में करंट से 2 गायों की मौत, FIR के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल! पगार में खेत पर लगाए गए तार में करंट आने से दो गायों की मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना सभापुर में दी गई, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। लेकिन गाय मालिक परिवार का कहना है कि अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है और परिवार कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। आखिर जिम्मेदार लोगों पर कब होगी उचित कार्रवाई? पूरी जानकारी वीडियो में। FIR: थाना सभापुर में घटना को लेकर FIR दर्ज कराई गई है। #PrakashPathak #Pagar #Sabapur #SatnaNews #MadhyaPradesh1