ग्राम हलालपुर, जनपद सहारनपुर में हमारी गली की सड़क बहुत खराब और टूटी हुई है। नाली का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है, जिससे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है और स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हम इस समस्या को लेकर कई बार अपने क्षेत्र के पार्षद के पास भी जा चुके हैं, लेकिन वह हमारी शिकायत और बातों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे हम लोग बहुत परेशान हैं। अतः कृपया मौके का निरीक्षण कराकर नाली की सफाई एवं उचित जल निकासी की व्यवस्था तथा सड़क की मरम्मत/निर्माण जल्द से जल्द कराने की कृपा करें। समस्या की फोटो एवं वीडियो भी संलग्न कर रहा हूँ, ताकि स्थिति का सही आकलन किया जा सके। कृपया हमारी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने की कृपा करें।The road in our street in Village Halalpur, District Saharanpur, is in very poor and damaged condition. Dirty water from the drain remains accumulated on the road, causing great difficulty for people while passing through the street. We have visited and approached our area councillor (Parshad) several times regarding this issue, but unfortunately, he has been ignoring our complaints and concerns. Despite repeated requests, no action has been taken, and we are facing a lot of problems. Therefore, I kindly request you to arrange an on-site inspection and take necessary action for cleaning the drain, providing proper water drainage, and repairing/reconstructing the damaged road as soon as possible. Photos and videos of the problem are also attached for reference. I request you to please take prompt action and resolve this issue at the earliest. The road in our street in Village Halalpur, District Saharanpur, is in very poor and damaged condition. Dirty water from the drain remains accumulated on the road, causing great difficulty for people while passing through the street. We have visited and approached our area councillor (Parshad) several times regarding this issue, but unfortunately, he has been ignoring our complaints and concerns. Despite repeated requests, no action has been taken, and we are facing a lot of problems. Therefore, I kindly request you to arrange an on-site inspection and take necessary action for cleaning the drain, providing proper water drainage, and repairing/reconstructing the damaged road as soon as possible. Photos and videos of the problem are also attached for reference. I request you to please take prompt action and resolve this issue at the earliest.

- माता-पिता द्वारा बोली गई श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज का निशान छड़ी का काम पूरा करते हुए बेटों द्वारा#भाई को पूछने के ना कारण से भाई की पत्नी को आया गुस्सा गांव में मां बाप द्वारा बोली गई कावड़ की तरह निशान बेटो द्वारा पूरा कराया गया कर्ज उतारने उनके लड़के खुशी में ना पूछने के कारण बड़े भाई को उनकी हुई पत्नी परेशानी सान गुस्से में बताने लगे अपना अपने मांन का हाल सभी देशवासियों से फैमिली मेंबरों से गुजारिश है कि जब भी घर में कोई फंक्शन है आप सब घर के सदस्य मिलकर छोटे-बड़े बैठकर सलाह करें ताकि किसी के नाराजगी मान रहे किसी काम से और लड़ाई झगड़ा होने से बचा रहे और काम मंगलम में हो जाए जय हिंद जय भारत में कल दीप कुलदीप कुमार बाबरा गांव खेड़की जिला मुजफ्फरनगर एबीसी न्यूज रिपोर्टर लाइक कमेंट फॉलो करता रहे होते माय चैनल को सब्सक्राइब धन्यवाद 👍🙏🇮🇳2
- नेपाल: त्रासदी में इंसान को सोचने के लिए कर दिया मजबूर, करोड़पति लोग भी एक-एक दाने के लिए मोहताज नेपाल: त्रासदी में इंसान को सोचने के लिए कर दिया मजबूर, करोड़पति लोग भी एक-एक दाने के लिए मोहताज1
- नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक भावुक तस्वीर/वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वायरल फुटेज में एक बड़ा भाई अपनी छोटी बहन को पीठ पर बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बाढ़ की तबाही के बीच दोनों भाई-बहन अपने माता पिता व परिवार से बिछड़ गए हैं। मुश्किल हालात में बड़ाभाई बहन को अकेला अपनी पीठ पर लेकर आगे बढ़ता रहा। उसकी यह कोशिश भाई-बहन के रिश्ते में छिपे प्यार, जिम्मेदारी और हिम्मत को दिखाती है। परिवार से दूर होने के बावजूद भाई बहन के लिए सुरक्षा और सहारे की दीवार बना हुआ है। आपदा के बीच सामने आया यह दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो के साथ बताए जा रहे स्थान, घटनाक्रम और परिवार से बिछड़ने की जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक भावुक तस्वीर/वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वायरल फुटेज में एक बड़ा भाई अपनी छोटी बहन को पीठ पर बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बाढ़ की तबाही के बीच दोनों भाई-बहन अपने माता पिता व परिवार से बिछड़ गए हैं। मुश्किल हालात में बड़ाभाई बहन को अकेला अपनी पीठ पर लेकर आगे बढ़ता रहा। उसकी यह कोशिश भाई-बहन के रिश्ते में छिपे प्यार, जिम्मेदारी और हिम्मत को दिखाती है। परिवार से दूर होने के बावजूद भाई बहन के लिए सुरक्षा और सहारे की दीवार बना हुआ है। आपदा के बीच सामने आया यह दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो के साथ बताए जा रहे स्थान, घटनाक्रम और परिवार से बिछड़ने की जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।1
- चरथावल विधायक पंकज मलिक ने हरियाणवी लोकगायक स्वर्गीय अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि मुजफ्फरनगर/शामली। चरथावल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक शामली जनपद के ग्राम बंतीखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणवी लोकगायक स्वर्गीय अंकित बालियान की तेरहवीं में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक पंकज मलिक ने दिवंगत अंकित बालियान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान विधायक पंकज मलिक ने सरकार और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस व्यवस्था में एक ट्रॉली का गाना निकालने तक के लिए रिश्वत देने की बात सामने आती हो, वहां अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। पंकज मलिक ने कहा कि कलाकार समाज की आवाज होते हैं और एक युवा लोकगायक का इस तरह दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि दिवंगत अंकित बालियान की कला और उनकी यादें हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेंगी। तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने स्वर्गीय अंकित बालियान को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।4
- चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 3 वांछित अभियुक्तों को 12 घंटे में किया गिरफ्तार मुजफ्फरनगर । थाना चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों पर संगठित गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने तथा भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के आरोप से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना चरथावल पर मुकदमा अपराध संख्या 53/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम-2021 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चरथावल पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौ. गुफरान (45), मौ. सूफियान (56) और सोनू उर्फ शादाब (30) को कस्बा चरथावल से नहर के रास्ते कुटेसरा मोड़ नहर पुल के पास से करीब 12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी ग्राम कसौली के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल प्रकाश चौधरी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- थानाक्षे्त्र भोपा के अन्तर्गत ग्राम बेलडा में चल रहे मेले में अर्जुन, वंश, विपुल व शेखर का रिजवान व उसके साथियों का साथ विवाद हो गया। रिजवान व उसके साथी उनका पीछा करते हुए आए, जिन्हें देखकर अर्जुन, शेखर व वंश नहर में कूद गए। अर्जुन व शेखर तैरकर बाहर आ गए, जबकि वंश नहर में डूब गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। थाना भोपा पुलिस द्वारा गोताखोर, फ्लड पीएसी की सहायता से आज दिनांक 02.09.2026 को नहर से मृतक वंश के शव को बरामद किया गया है। थाना भोपा पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। *प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक की बाइट-*1
- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में होर्डिंग पर सियासी तकरार : सपा नेताओं ने गठबंधन के विरोध में लगा पोस्टर फाड़ा है। मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में होर्डिंग पर सियासी तकरार : सपा नेताओं ने गठबंधन के विरोध में लगा पोस्टर फाड़ा है।1
- फर्जी दस्तावेज़ और झूठे मुकदमों के आरोप में राबिया गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज व झूठे मुकदमे के आरोप में राबिया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर षड्यंत्र रचने, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें वास्तविक बताकर इस्तेमाल करने, झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने तथा वादी को गंभीर अपराध में फंसाने के प्रयास के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला राबिया पत्नी अनीस निवासी ग्राम जड़ौदा, थाना मंसूरपुर है। पुलिस ने उसे बुधवार को उसके मकान से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर 14 अगस्त 2026 को थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मुकदमे के वादी मोहम्मद सलमान खान ने पुलिस को दी जानकारी में आरोप लगाया कि वर्ष 2005 में उनके परिवार ने जड़ौदा अड्डे पर करीब 1775 गज का प्लॉट बनवाया था। वादी के अनुसार शहर में निवास होने के कारण जमीन लंबे समय तक खाली रही। आरोप है कि वर्ष 2017 के बाद कुछ लोगों ने उक्त संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया और वर्ष 2022 में गेट का ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया। वादी ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी, जिसके बाद राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी का आरोप है कि इसके बाद उसके और उसके भाइयों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज कराने के प्रयास किए गए। वादी के अनुसार तेजाब डालने, दुष्कर्म, गोली चलाने और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायतें की गईं, लेकिन विभिन्न न्यायिक प्रक्रियाओं के बाद मामले में राहत नहीं मिली। वादी के मुताबिक बाद में एससी-एसटी न्यायालय के आदेश के आधार पर मंसूरपुर थाने में राबिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि न्यायालय ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक लगातार झूठे प्रार्थना पत्र देकर वादी को सात वर्ष से अधिक की सजा वाले अपराध में फंसाने का प्रयास किए जाने को गंभीरता से लिया। पुलिस ने गिरफ्तार राबिया के खिलाफ दर्ज मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी बताया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ मंसूरपुर थाने में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पूर्व में मामले दर्ज हैं। वर्तमान मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज आठवां मुकदमा बताया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किशन सिंह, महिला हेड कांस्टेबल बीना तथा महिला कांस्टेबल मोनिका शामिल रहीं। वादी मोहम्मद सलमान खान ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। BYTE = सलमान खान ( मुकदमा वादी )1
- अंकित बालियान सिंगर की तेहरवीं में शामली पहुंचे पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी शामली में आयोजित अंकित बालियान सिंगर की तेहरवीं में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत अंकित बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिवार के रिश्तेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और राजनीतिक लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। तेहरवीं के दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने अंकित बालियान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि अंकित बालियान सिंगर की कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ और शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को मार गिराया। अंकित बालियान की हत्या के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश देखने को मिला था। परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका को लेकर कार्रवाई जारी रहने की बात सामने आई है। तेहरवीं के मौके पर पहुंचे लोगों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी ने भी परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत अंकित बालियान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।1