खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल...शिकायत दर्ज कराने आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाना परिसर में किया पथराव...पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को किया नियंत्रित ANCHOR - खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हो गया। मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराने आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाने परिसर में हीं पथराव कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामला संभाला और भीड़ को तितर - बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। जिससे भीड़ नियंत्रित उपाय और लोग थाना से निकलकर अपने-अपने इलाके में भागने लगे इस दौरान सड़कों पर चप्पल जूते छोड़कर लोग भागते नजर आए। मौके परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में बल मौके पर बुलाया गया इसके साथ ही कोतवाली थाना और पदम नगर थाना का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। खंडवा एडिशन एसपी महेन्द्र तारनेकर और राजेश रघुवंशी के साथ तमाम पुलिस तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इमली पुरा सहित तमाम इलाके में पथराव करने वाले आरोपियों का सर्चिंग अभियान भी चलाया गया। लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं आए। पूरा मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। यहां इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत करने मोघट थाना पहुंचा था। पुलिस ने सुनवाई करते हुए कायमी की। इस मामले में BNS की धारा 199 के तहत FIR दर्ज की गई। जिस व्यक्ति ने पोस्ट डाली है, उसे राउंड - अप भी कर लिया गया है। फरियादी मुजाहिद के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थाना परिसर में पहुंचीं और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हो गई। सिटी एसपी ने तीन थानों के बल के साथ स्थिति को संभाला। ASP महेंद्र तारनेकर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि पर्व त्योहार के मौके पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

- इंदौर इच्छापुर हाईवे पर काम कर रही है बोलेरो कार कैंपर ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर टक्कर मारीजिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया मोटरसाइकिल सवार अपने ग्रह ग्राम अली जा रहा था रास्ते में ही उसे करने टक्कर मारी गाड़ी नंबर MH25JA3584ने टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन सिविल हॉस्पिटल आए जहां मृतक का पोस्टमार्टम करके परिजनों के सुप्रत किया ग्रामीण कमलेश मकवाने ने बताया कि इंदौर इच्छापुर रोड पर काम कर रहा है वाहन ने दिनेश पिता एडीयाउम्र 45 निवासी अली बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया उसके घर में अकेला कमाने वाला था और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं परिजनों ने कंपनी से मुवावजे की मांग की2
- सेमीफाइनल में 3 बड़े बदलाव की सम्भवना , इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत टीम उतारने की कोशिश।1
- देवास 05 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा दल के साथ देवास में वाहनों की जॉच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वाहनों की जाँच के दौरान जिला परिवहन अधिकारी द्वारा देवास शहर से होकर संचालित हो रही यात्री बसों की विशेष जॉच की गई, जिसमें यात्री बसों में एलईडी लाईट लगाकर संचालित होने से मोटरयान अधिनियम की धारा 108 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 11 यात्री बसों पर चालानी कार्यवाही की गई तथा 6500 रूपये कबअर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही एलईडी लाईट भी तत्काल मौके पर निकलवाई गई। वाहनों की जाँच में निर्धारित दस्तावेजों जैसे परमिट, फिटनेस, पीयूसी, बीमा, लायसेंस इत्यादि की जॉच करते हुए एक यात्री बस जो निर्धारित स्टॉपेज पर न रूकते हुए मार्ग पर ही रूकी हुई थी पर भी चालानी कार्यवाही करते हुए 03 हजार रुपए का अर्थदण्ड किया गया। एक अन्य यात्री बस बगैर वैध दस्तावेजों के संचालित होते हुए जप्त की गई। जिस पर चालानी कार्यवाही करते हुए 06 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। इस प्रकार कुल 15 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई तथा 28 हजार 500 शमन शुल्क वसूल किया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मौके पर यात्री बस के चालकों को सख्ती से निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी बसों का संचालन नियंत्रित गति से करें, सवारी बैठाने की होड़ में किसी भी दशा में तेज गति से वाहन नहीं चलावे तथा अपने निर्धारित स्टॉपेज पर ही वाहनों को खड़ा किया जावे। नियमों का पालन नहीं करते वाले वाहन एवं वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी ।2
- सत्ता का अहंकार या पारदर्शिता से डर? RTI आवेदन लेने से इनकार, पत्रकार से कथित अभद्रता *सूचना मांगने पर भड़की उपयंत्री! गिलास-बोतल फेंकने का वीडियो वायरल* कन्नौद (देवास)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) कन्नौद में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगने पहुंचे एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार दूंडे भारत डिजिटल न्यूज के पत्रकार पुष्पेंद्र सारदिया बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पीएचई विभाग कार्यालय पहुंचे थे। वे विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देने गए थे। आरोप है कि विभाग में पदस्थ उपयंत्री छाया दुबे ने आरटीआई का आवेदन लेने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। पत्रकार का आरोप है कि इस दौरान उपयंत्री ने गुस्से में आकर कांच का गिलास और पानी की बोतल फेंक दी तथा मोबाइल बंद करने के लिए भी दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि पत्रकार द्वारा पहले भी जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाते रहे हैं और इन्हीं मामलों में जानकारी प्राप्त करने के लिए आरटीआई के माध्यम से आवेदन लगाया गया था। घटना के बाद कन्नौद के पत्रकार साथियों ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और पूरे मामले की जांच कर उपयंत्री छाया दुबे के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- Post by Dharmendra Yogi4
- मध्य प्रदेश के महू से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां महू की श्री साईं एकेडमी स्कूल की खटारा बस में सफर कर रहे स्कूली बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस की हालत बेहद खराब है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चों को उसी बस में स्कूल लाया-ले जाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि बच्चों ने खुद ही इस लापरवाही का वीडियो बनाकर सामने लाया है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर इस खटारा बस के कारण कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होती? स्कूल प्रबंधन की, बस संचालक की या फिर संबंधित प्रशासन की? फिलहाल यह वीडियो सामने आने के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा और प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- जब बच्चा बोला – प्लीज़ स्टॉप… मुझे खाना चाहिए, युद्ध नहीं” युद्ध की भयावह तस्वीरों के बीच एक मासूम बच्चे की आवाज़ गूंजती है — “Please Stop… I am loser… No food…” यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली पुकार है। जब बड़े देशों की राजनीति और ताकत की लड़ाई चलती है, तब सबसे बड़ी कीमत मासूम बच्चे चुकाते हैं। न उनके पास घर बचता है, न स्कूल, न खाना… सिर्फ डर, भूख और असुरक्षा। यह बच्चा “लूजर” नहीं है — हार तो इंसानियत रही है, जो अब भी युद्ध को रोक नहीं पा रही। हर बम के साथ सिर्फ इमारतें नहीं गिरतीं, बल्कि सपने, बचपन और भविष्य भी टूट जाते हैं। आइए, इस आवाज़ को सिर्फ एक वायरल वीडियो बनाकर न छोड़ें। शांति, मानवता और बच्चों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएँ। 🙏 युद्ध नहीं, बचपन बचाइए। #StopWar #SaveChildren #humanityfirst1
- रंगपंचमी गैर की तैयारी तेज1
- *पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों के लिए पुलिस पब्लिक स्कूल में रखा गया था मिलन समारोह* रंगोत्सव के अवसर पर "होली मिलन समारोह" प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन में भव्य रुप से मनाया गया। समारोह में लगभग 1000 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार की लगभग 500 महिलाएं व बच्चियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लियाl होली मिलन समारोह में एडिशनल कमिश्नर श्री अवधेश गोस्वामी, एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती श्रद्धा तिवारी, कमिश्नर श्री अखिल पटेल, डिप्टी कमिश्नर श्री मयूर खंडेलवाल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्रीमती नीतू ठाकुर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्रीमती मंजू खत्री, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री गौतम सोलंकी, एसीपी श्री मनीष भारद्वाज, एसीपी श्री संजय पवार, एसीपी श्री विजय दुबे, एसीपी श्री अजय बाजपेई, आरआई श्री जय सिंह तोमर द्वारा एक दूजे को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी गई तथा सिलेंडर से गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प बरसाकर खुशी जाहिर की। साथ ही नगरीय पुलिस भोपाल के करीब 1000 अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एक दूजे को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी गईl मिलन समारोह में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया गया, साथ ही वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया। पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों हेतु अलग से पुलिस पब्लिक स्कूल में मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था, जिसमें पुलिस परिवार की लगभग 500 से अधिक महिलाओं में बच्चियों ने होली मिलन समारोह में डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ मिलन समारोह का आनंद लियाl4