logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली। शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 142 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत करीब 36 लाख रुपये शामली जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल और थानों की टीम ने CEIR Portal के माध्यम से अलग-अलग कंपनियों के कुल 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी एन.पी. सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शामली पुलिस का धन्यवाद करते हुए सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में गुम होने वाले मोबाइल फोन की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल और थानों पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता से अलग-अलग स्थानों से 142 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर एसपी ने सर्विलांस टीम और संबंधित पुलिसकर्मियों की सराहना की। एसपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो वह तुरंत अपने नजदीकी थाने में सूचना दें या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत करते समय मोबाइल की खरीद रसीद और पहचान पत्र के साथ आवश्यक जानकारी अपलोड करना जरूरी होता है। शिकायत दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता को एक रिक्वेस्ट नंबर मिलता है। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में गुम हुआ मोबाइल किसी के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को मैसेज के माध्यम से सूचना मिल जाती है, जिससे पुलिस को मोबाइल ट्रैक कर बरामद करने में मदद मिलती है।

1 day ago
user_Pankaj Upadhyay
Pankaj Upadhyay
Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

शामली। शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 142 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत करीब 36 लाख रुपये शामली जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल और थानों की टीम ने CEIR Portal के माध्यम से अलग-अलग कंपनियों के कुल 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी एन.पी. सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शामली पुलिस का धन्यवाद करते हुए सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में गुम होने वाले मोबाइल फोन की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल और थानों पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता से अलग-अलग स्थानों से 142 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर एसपी ने सर्विलांस टीम और संबंधित पुलिसकर्मियों की सराहना की। एसपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो वह तुरंत अपने नजदीकी थाने में सूचना दें या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत करते समय मोबाइल की खरीद रसीद और पहचान पत्र के साथ आवश्यक जानकारी अपलोड करना जरूरी होता है। शिकायत दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता को एक रिक्वेस्ट नंबर मिलता है। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में गुम हुआ मोबाइल किसी के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को मैसेज के माध्यम से सूचना मिल जाती है, जिससे पुलिस को मोबाइल ट्रैक कर बरामद करने में मदद मिलती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जजय जजय जय जय जय श्रीराम
    1
    जजय जजय  जय जय जय श्रीराम
    user_चौधरी अजय काजला प्रदेश प्रभारी प्रतिनिधि भाकियु क्रान्ति उत्तर प्रदेश
    चौधरी अजय काजला प्रदेश प्रभारी प्रतिनिधि भाकियु क्रान्ति उत्तर प्रदेश
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कैराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ इनाम पुत्र नसीर निवासी नई बस्ती कस्बा कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी इस स्मैक को कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन सवेरा के तहत लगातार कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
    1
    पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कैराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ इनाम पुत्र नसीर निवासी नई बस्ती कस्बा कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी इस स्मैक को कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन सवेरा के तहत लगातार कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शामली की बेटी ने देश भर में किया नाम रोशन यूपीएससी में हासिल की 9वी रैंक
    1
    शामली की बेटी ने देश भर में किया नाम रोशन यूपीएससी में हासिल की 9वी रैंक
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सहारनपुर/मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा की राजकीय आश्वासन समिति के सभापति और बुढ़ाना विधायक माननीय राजपाल बालियान कल, 10 मार्च 2026 से सहारनपुर मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।राजपाल बालियान ने हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना में कई सड़कों का लोकार्पण किया है और वे लगातार सहारनपुर मंडल के विकास के लिए सक्रिय रहे हैं। इस तीन दिवसीय दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सभापति के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    1
    सहारनपुर/मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा की राजकीय आश्वासन समिति के सभापति और बुढ़ाना विधायक माननीय राजपाल बालियान कल, 10 मार्च 2026 से सहारनपुर मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।राजपाल बालियान ने हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना में कई सड़कों का लोकार्पण किया है और वे लगातार सहारनपुर मंडल के विकास के लिए सक्रिय रहे हैं। इस तीन दिवसीय दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सभापति के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    user_खालिद सिददीकी
    खालिद सिददीकी
    Court reporter बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • यह देखो हुसैनाबाद भनवाड़ा ब्लॉक बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का मेन रास्ता जिसमें 3 फिट तक जल भराव हो रहा है कोई भी ग्राम प्रधान या कोई जिला पंचायत सदस्य या किसी भी विधायक की इस गांव की तरफ आने की हिम्मत नहीं हुई पता नहीं कितने लोग इसमें गिर कर जख्मी हुए हैं
    1
    यह देखो हुसैनाबाद भनवाड़ा ब्लॉक बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश 
का मेन रास्ता  जिसमें 3 फिट तक जल भराव हो रहा है
कोई भी ग्राम प्रधान या कोई जिला पंचायत सदस्य 
या किसी भी विधायक की इस गांव की तरफ आने की हिम्मत नहीं हुई
पता नहीं कितने लोग इसमें गिर कर जख्मी हुए हैं
    user_Waseem Ahmad Qasmi
    Waseem Ahmad Qasmi
    बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के खालापार निवासी दर्जनों लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार को खालापार क्षेत्र के कई लोग एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और थाना खालापार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और केवल एक पक्ष के दबाव में काम कर रही है। पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी थी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना गया। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की।
    2
    मुज़फ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के खालापार निवासी दर्जनों लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
मंगलवार को खालापार क्षेत्र के कई लोग एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और थाना खालापार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और केवल एक पक्ष के दबाव में काम कर रही है।
पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी थी, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना गया। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Facebook WhatsApp Instagram exploser shuru local public news share chat kutumb ityadi application per Sonu Kumar ke naam se Meri id ko follow like comment share Karen jyada post Karen jisse Meri kuchh video viral ya post acchi progress running kar sake sabhi deshvasiyon ko CISF ki aur Savitribai fule Shiksha mahila ki hardik shubhechha shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat 7045 73 5846 🙏🇮🇳
    1
    Facebook WhatsApp Instagram exploser shuru local public news share chat kutumb ityadi application per Sonu Kumar ke naam se Meri id ko follow like comment share Karen jyada post Karen jisse Meri kuchh video viral ya post acchi progress running kar sake sabhi deshvasiyon ko CISF ki aur Savitribai fule Shiksha mahila ki hardik shubhechha shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat 7045 73 5846 🙏🇮🇳
    user_Sonu Kumar
    Sonu Kumar
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 40 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
    1
    40 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.