Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंबई के घाटकोपर पूर्व इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रमाबाई नगर के सामने स्थित रफिक नगर में एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते अचानक फिसलकर खाड़ी में गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
Sanju Seth
मुंबई के घाटकोपर पूर्व इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रमाबाई नगर के सामने स्थित रफिक नगर में एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते अचानक फिसलकर खाड़ी में गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सरकारी डाक्टर की ग्रामीण ने खोली पोल,वीडियो हो गया वायरल1
- Post by Sanju Seth1
- दुकानदार: सर आप प्याज़ खाते है ?? मोदी जी: हाँ, प्याज़ खाते है, बस दिमाग़ नहीं खाते _पश्चिम बंगाल में व्यस्त चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में स्थानीय स्वाद का आनंद लिया. चार रैलियों के बीच उन्होंने मशहूर ‘झालमुड़ी’ खाई और अपने अनुभव को साझा किया._1
- Post by Vishal Jadhav1
- 10 लाख नकद, 5 मोबाइल और कार जब्त इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा हुआ है। आईपीएल मैच पर दांव लगाते हुए विजयनगर थाना पुलिस ने दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में बैठकर मोबाइल के जरिए पूरे सट्टे का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब 10 लाख रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है।1
- वायरल वीडियो इंदौर के नौलखा चौराहे का बताया गया है नौलखा चौराहे पर एक युवक द्वारा लड़की से मारपीट का वीडियो आया सामने लड़की सनावद की रहने वाली बताई जा रही है लड़का राहुल वर्मा नाम का है लड़की द्वारा लड़के को पैसे नहीं देने पर की गई मारपीट युवती पहुंची भंवरकुआं थाने1
- बाबाश्री रिसोर्ट पर आयोजित शिविर में मधुमेह व मोटापे से मुक्ति के लिए डॉक्टर्स ने की लोगों की जांच अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन का संयुक्त अभियान आज भी चलेगा इंदौर। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के सहयोग से श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में शनिवार को एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर आयोजित छठें स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क जांच शिविर में दुसरें दिन 600 से समाज बंधुओं ने अपनी सभी प्रकार की 32 जांचे कराई और 25 से यूनिट रक्त का संग्रह भी किया गया। क्षेत्र के समाज बंधुओं की ओर से समाजसेवी जगदीश बाबाश्री, सीतादेवी गोयल ने महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी एवं श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर के दुसरें दिन शुभारंभ किया। रविवार को सुबह लोगों भीड़ लग गई थी। दोपहर 4 बजे तक 20 चिकित्सकों और उनके सहयोगी पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा समाज बंधुओं की जांचें की। डाँ संजय लोंडे डॉ. विनिता कोठारी भी विशेष रूप से उपस्थित हुए ओर पेसेंटो का चेकप् किया शिविर संयोजक किशोर गोयल, नितिन अग्रवाल एवं तृप्ति गोयल ने बताया कि अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में समाज बंधुओं को मोटापा एवं मधुमेह से मुक्त बनाने के पवित्र उद्देश्य से श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति में गत 21-22 फरवरी से यह अभियान हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की डॉ. विनिता कोठारी एवं डॉ. अरुण अग्रवाल की टीम द्वारा चलाया जा रहा है। अब तक शहर में 5 बड़े शिविरों का आयोजन हो चुका है जिनमें करीब 6000 समाज बंधुओं ने आकर 32 तरह की निशुल्क जांचों का लाभ उठाकर मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास किया है। छठें शिविर में भी शनिवार को 800 से अधिक लोगों ने पहुंचकर मधुमेह, मोटापा, थायराइड, किडनी, लीवर, हृदय एवं रक्तचाप से जुडी 32 जांचे कराई। इस अवसर पर गोपाल गोयल, दिनेश अग्रवाल, मुकेश बंसल, शिवनारायण अग्रवाल, शिव जिंदल, रितेश राजवंशी, हर्ष गोयल, हितेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रजत गर्ग, शीतल तोड़ीवाला, अरविन्द वेल्यूअर, सोनम अग्रवाल (मिक्का) सहित क्षेत्र के रहवासियों ने शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी भागीदारी दर्ज कराई और चिकित्सकों तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया। अभियान के सूत्रधार विनोद अग्रवाल एवं केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल की ओर से शिविर संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि समाज बंधु यद्यपि अपने खानपान और स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहते हैं लेकिन कारोबारी व्यस्तता के चलते कई बार इन मामलों में जाने-अनजाने कुछ कमियां रह जाती हैं फलस्वरूप समाज बंधुओं को कम उम्र में भी कुछ बीमारियाँ घेर लेती हैं। इस अभियान का लक्ष्य यही है कि सभी समाज बंधु स्वस्थ और निरोगी रहकर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सेवा में हमेशा जुटे रहें। अभियान के प्रथम चरण में 5 हजार परिवारों को समय रहते मधुमेह एवं मोटापे की जांच के दायरे में लाने का संकल्प रखा गया है। इस तरह करीब 20 हजार समाज बंधु इस अभियान से लाभान्वित होंगे।1
- **जहांगीरपुरी में पियाजियो सर्विस सेंटर की गुंडागर्दी! ग्राहक पर जानलेवा हमला** दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित मैक्स ऑटो पियाजियो सर्विस सेंटर (Max Auto Piaggio Service Center) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राहक जीत यादव ने आरोप लगाया कि सर्विस सेंटर के स्टाफ ने उनसे एक्स्ट्रा पैसे मांगे। जब उन्होंने सामान्य दर से ज्यादा बिल देने से इनकार कर दिया तो स्टाफ ने बदसलूकी शुरू कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी पवन नामक व्यक्ति और उसके साथी ग्राहक को गालियां देते हुए मारपीट पर उतर आए। ग्राहक ने पुलिस को फोन किया, लेकिन मदद नहीं पहुंची। स्टाफ ने ग्राहक को धमकाया और थप्पड़-लातों से पीटा। यह घटना मेट्रो पिलर नंबर 147 के पास हुई। ग्राहक का कहना है कि वे नियमित सर्विसिंग कराते थे, लेकिन इस बार बिल बढ़ा-चढ़ाकर मांगा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टाफ की गुंडागर्दी खुलकर सामने आई है। लोग पियाजियो कंपनी और दिल्ली पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित ने कहा, “ये लोग चोर और गुंडे हैं, जान का खतरा है।” यह मामला उपभोक्ता अधिकारों और अधिकृत सर्विस सेंटरों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां पहले भी शिकायतें आई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली पुलिस से अब सख्त एक्शन की मांग हो रही है। पियाजियो कंपनी को भी जवाब देना चाहिए कि उनके नाम पर ऐसे गुंडे कैसे काम कर रहे हैं। ग्राहकों को सलाह है कि बिल की डिटेल चेक करें और विवाद होने पर तुरंत वीडियो रिकॉर्ड करें। जहांगीरपुरी का यह सेंटर अब चर्चा में है। उम्मीद है कि जल्द न्याय मिलेगा।1