दुनिया में धार्मिक विविधता और अलग-अलग मजहब के मानने वालों पर प्यू रिसर्च सेंटर ने रिपोर्ट जारी की है। इससे पता चलता है कि दुनिया में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों का दबदबा बरकरार है। वहीं सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म इस्लाम है। ईसाई और इस्लाम के बाद नास्तिकों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद दुनिया में हिंदुओं की आबादी तकरीबन 15 फीसदी है। 201 देशों पर की गई स्टडी में सिंगापुर को दुनिया का सबसे ज्यादा धार्मिक रूप से विविधता वाला देश माना गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईसाई 2.3 अरब की आबादी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रुप बने हुए हैं। हालांकि दुनिया की आबादी की रफ्तार कुछ कम हुई है। इस्लाम दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला बड़ा धर्म है। मुस्लिम पिछले दस सालों में 347 मिलियन (34.7 करोड़) बढ़े हैं। हिंदुओं की आबादी 126 मिलियन (12.6 करोड़) बढ़कर 1.2 अरब हो गई है। हिंदू अब दुनिया की आबादी का 14.9% है। #NavbharatTimes #PewResearch #GlobalReligionTrends #MuslimGrowth #WorldDemographics

- Post by SUSHIL KUMAR BOILER1
- बिहार के मधेपुरा जिले में आज से मैट्रिक वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। 25 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में 44 केंद्रों पर 28 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मधेपुरा में आज से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा जिले के कुल 44 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जहां 28,115 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित की जा रही है। पहली पाली में 14,095 और दूसरी पाली में 14,020 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिले के 44 केंद्रों में से 25 केंद्र जिला मुख्यालय क्षेत्र में और 19 केंद्र उदाकिशुनगंज अनुमंडल में बनाए गए हैं। छात्राओं के लिए 21 और छात्रों के लिए 23 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण—जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी—ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और केंद्राधीक्षक की तैनाती की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। समय सीमा के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।4
- 😢😢😢🤔🤔🤔1
- ye bhabhi ji Kho gaya hai dosto 🥺 please pata jarur karna/ #news #madhepura #kumarkhand #shankarpur #shurulocalapps1
- मधेपुरा मे कीरीमन का तांडव1
- Post by Vinod Kumar bindas1
- महाशिवरात्रि पर्व1
- #shuruapps #madhepura1