Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, निवाड़ी जिले में शून्य प्रकरण का लक्ष्य
Ashish Patrkar
विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, निवाड़ी जिले में शून्य प्रकरण का लक्ष्य
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- "चुप रहो…बच्चे का नाम काट कर बाहर निकाल दूंगी"… बाहर से किताब खरीदने पर भड़की सनबीम स्कूल प्रिंसिपल! #hardoi #viralvideo #principal #school #upnews #cmyogi #bharatsamachar #SchoolControversy #SunbeamSchool #EducationNews1
- बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने बबीना क्षेत्र से दो भैंसों को चोरी कर लिया था, जिसके बाद पीड़ित द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बबीना थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। कड़ी मेहनत और सतर्कता के चलते पुलिस ने झांसी के भगवन्तपुरा इलाके में दबिश देकर दोनों भैंसों को बरामद कर लिया, साथ ही इस मामले में शामिल दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। बबीना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।”1
- Post by Bablu Ramaiya1
- बघैरा में अराजक तत्वों ने किसान का छीना सहारा,लाखों रुपए के पाइपों एवं इंजनो में लगाई आग तहसील टहरौली क्षेत्र के बघैरा में आज दोपहर करीब 3 बजे किसान प्रहलाद सिंह पटेल के खेत पर रखे 3 इंजन करीब 700 पानी वाले पाइपों में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गई है जिसके कारण किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है ग्राम प्रधान रोहित ने बताया कि किसी अराजक तत्वों की खुराफात से किसान की रोजी रोटी का सहारा छीन लिया गया है थाना टहरौली एवं तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया किसान को सरकार से आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की जा रही है दीपक झां ने कहा कि किसान खेतों में पानी लगा एवं कृषि कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था आग लग जाने से किसान का भारी नुकसान हुआ है मौके आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय पर काबू पाया लिया नहीं तो आग का विकराल रूप गांव को भी अपने चपेट में ले सकता था आग काबू में आने के बाद सभी ने राहत भरी सांस ली है लेखपाल शिखा पटेल ने घटना स्थल का जायजा लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है1
- झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा (70) की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार के अगले पहिये में फंसकर मनीराम वर्मा करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद स्कूटी भी वाहन के नीचे फंस गई। घटना के तुरंत बाद वाहन में सवार वर्दीधारी पुलिसकर्मी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड और आसपास मौजूद लोगों की मदद से थार को पीछे किया गया और गंभीर रूप से घायल मनीराम वर्मा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि घटना के समय विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में होमगार्ड का पेपर चल रहा था। उसी दौरान पुलिसकर्मी थार लेकर परिसर में तेज गति से निकल रहे थे। मृतक मनीराम वर्मा मूल रूप से एरच थाना क्षेत्र के भदरवारा गांव के निवासी थे और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद से सेवानिवृत्त थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ विश्वविद्यालय परिसर में ही रह रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूटी से सामान लेने निकले थे, तभी तेज रफ्तार काले रंग की थार ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी में चार पुलिसकर्मी सादे वर्दी में सवार थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया घटना के बाद आरोपी चालक रजत को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि थार गाड़ी प्रभात अग्रवाल के नाम रजिस्टर्ड है।1
- झांसी। महानगर के नवाबाद थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बजरंग कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने ही भाइयों और भाभी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है। पीड़िता नीता सचकपूर ने बताया कि उनके माता-पिता के निधन के बाद से पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है। वह अपने दो बेटों के साथ उसी घर में रहकर पार्लर का काम करती हैं। महिला का आरोप है कि उनके भाई विनोद कारनानी और अमित कारनानी लगातार उन पर घर खाली करने का दबाव बना रहे थे। शनिवार शाम को विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि कहा सुनी के बाद उनके भाई और अन्य परिजनों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उन्हें धक्का देकर गिराया गया, गमले फेंके गए और मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देने के साथ मेडिकल परीक्षण भी कराया है और दावा किया है कि उनके पास घटना के वीडियो सहित सभी साक्ष्य मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।4
- Smartphone लेने का plan है तो ये video जरूर देखो Samsung, Vivo, Oppo ने बढ़ा दिए दाम ! अब phone लेना पहले से ज्यादा expensive हो गया ह ै आप क्या सोचते हो? अभी खरीदे ं या wait करें? " #smartphone #mobileprice #technews #viralreels #TRENDINGNOW1
- बंगरा बंगरी में एक महीने से खराब पड़ा हैंडपंप,प्रधान ने ग्रामीणों की नहीं सुनी समस्या तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगरा बंगरी में सड़क किनारे लगा हैंडपंप एक महीने से खराब पड़ा हुआ है लेकिन ग्रामीणों की भला कोई क्यों ही सुने ग्राम पंचायत चुनाव चुनाव की भी आहट शुरू हो चुकी है लेकिन ऐसे समय में भी ग्रामीणों ने जब अपनी पानी की समस्या के बारे में ग्राम प्रधान को बताया तो उन्होंने सुनवाई नहीं की ऐसा आरोप ग्रामीणों ने आज रविवार को समय 4 बजे लगाया है ग्रामीण राकेश आर्य ने कहा कि यह पानी का हैंडपंप आधे गांव के लोगों की प्यास बुझाता है क्योंकि गांव में पानी खारा होने से इसी नल से पानी भरने आते हैं हैंडपंप खराब होने ग्रामीण एवं पास के दुकानदार भी काफी परेशान हैं लेकिन उनकी समस्या को जब ग्राम प्रधान ने ही नहीं सुना तो वह काफी निराश बने हुए हैं इस मौके पर मनसुख आर्य मोहित गुप्ता चिंतामन हल्के सेन महेंद्र सेन राकेश आर्य सहित आदि मौजूद रहे1
- Post by Abhishek Jain1