Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहडोल-चिरमिरी से लेकर शहडोल की और जाने वाली ट्रेन हुई प्रभावित
NP Ashish Dubey Journalist
शहडोल-चिरमिरी से लेकर शहडोल की और जाने वाली ट्रेन हुई प्रभावित
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गाडरवारा के समाजसेवी मुकेश बसेड़िया की अनूठी पहल आदिवासी अंचल में पहुंचकर वितरित कर रहे बरसात की राहत सामग्री1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : ब्रह्माकुमारीज ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : ब्रह्माकुमारीज ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प साईखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, साईखेड़ा के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा "उठो जगत के वास्ते – सशक्त युवा, आत्मनिर्भर भारत की पहचान" अभियान के अंतर्गत चैतन्य हायर सेकेंडरी स्कूल एवं स्वामी विद्यानंद आइडियल पब्लिक स्कूल, साईखेड़ा में प्रेरणादायी युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास करना, उन्हें नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी वंदना दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। यदि युवा अपने जीवन का लक्ष्य स्पष्ट रखें, सकारात्मक सोच अपनाएँ तथा आत्मिक रूप से सशक्त बनें, तो वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल धन अर्जित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें सेवा, संस्कार, चरित्र, राष्ट्रप्रेम एवं समर्पण की भावना भी शामिल होनी चाहिए। प्रत्येक युवा को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए प्रेम, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों से स्वयं को दूर रखते हुए दूसरों को भी सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अपने संबोधन में दीदी ने युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन को आत्मबल बढ़ाने और नशे जैसी बुरी आदतों से मुक्ति पाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को मेडिटेशन का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने कुछ सरल घरेलू उपाय भी बताए, जिनकी सहायता से नशे की लत से बाहर निकलने में सहायता मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त रहने, स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने यह भी प्रतिज्ञा की कि वे अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अंत में सभी ने इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।1
- दमोह- सावन के पहले सोमवार को जागेश्वरनाथ धाय में उमड़ा आस्था का सैलाव1
- नरसिंहपुर - दतिया उपचुनाव में जीत: नरसिंहपुर कांग्रेस कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत के बाद नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में जबरदस्त उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया। सोमवार चुनावी नतीजे आते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय में जमा होने लगे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।इस दौरान कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते और थिरकते नजर आए। जश्न में शामिल स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता की आवाज है और आने वाले समय में पार्टी के मजबूत भविष्य का संकेत है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' के नारे भी लगाए। दतिया की इस जीत ने नरसिंहपुर के कार्यकर्ताओं में नया जोश दिखाई दिया।1
- *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया-*1
- हाथों के बल चलकर संत कर रहे नर्मदा परिक्रमा नरसिंहपुर में हुआ भव्य स्वागत1
- OPERATION EAGLE CLAW" *अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* "OPERATION EAGLE CLAW" *अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* • *अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार।* • *मुखबिर की सूचना पर ग्राम उमरिया के पास पुलिस द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई।* • *10 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन शराब के साथ एक स्विफ्ट कार जप्त।* • *जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये।* • *आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध।* नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है। इसी क्रम में चौकी झोतेश्वर क्षेत्र अंतर्गत एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोटेगांव की ओर से श्रीनगर मार्ग होते हुए एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन कर ले जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की गई तथा ग्राम उमरिया के पास प्रभावी घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। *चौकी झोतेश्वर, थाना गोटेगांव अंतर्गत बड़ी कार्यवाही :* *आरोपी :* राहुल उर्फ छोटू पिता संजय कुमार श्रीवास्तव, उम्र 23 साल निवासी ग्राम रीछा, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर। *जप्ती :* आरोपी के कब्जे से 10 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन शराब तथा एक स्विफ्ट कार जप्त की गई है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये है। *वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। *कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी झोतेश्वर, सहायक उप निरीक्षक सुमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र झारिया तथा आरक्षक गौरीशंकर पटेल एवं मनोज सिलावट की सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।3