विश्वविद्यालय : मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. दिव्या भनोट “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से हुई सम्मानित* * सागर | डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिव्या भनोट को यूथ रेडक्रॉस की सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) द्वारा “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 8 मई 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल की गरिमामयी अध्यक्षता में मध्यप्रदेश रेडक्रॉस राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमरे (आईएएस) द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. भनोट मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक कल्याण एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। मनोविज्ञान के क्षेत्र तथा सामुदायिक सहभागिता में उनके योगदान की व्यापक सराहना की गई है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर ने डॉ. दिव्या भनोट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
विश्वविद्यालय : मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. दिव्या भनोट “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से हुई सम्मानित* * सागर | डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिव्या भनोट को यूथ रेडक्रॉस की सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) द्वारा “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 8 मई 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में
मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल की गरिमामयी अध्यक्षता में मध्यप्रदेश रेडक्रॉस राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमरे (आईएएस) द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. भनोट मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक कल्याण एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। मनोविज्ञान के क्षेत्र तथा सामुदायिक सहभागिता में उनके योगदान की व्यापक सराहना की गई है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर ने डॉ. दिव्या भनोट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
- *मध्य प्रदेश में भक्ति का सैलाब, जया किशोरी ने बताया ईश्वर का रहस्य!*1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जेपी पावर प्लांट एवं फिलाई एस की मनमानी के विरोध में किसानों-मजदूरों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, रोजगार, शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे उठाए जेपी पावर प्लांट एवं फिलाई एस की कथित मनमानी के विरोध में किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिनमें क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में उद्योगों के संचालन से स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि प्रदूषण और अन्य समस्याओं का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। किसान मजदूर महासंघ ने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए और उद्योग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह दांगी, सत्येंद्र सिंह, शुभम सिंह ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, चंद्रभान ठाकुर, बिहारी जोध, बृजेंद्र सिंह, दीपेश ठाकुर, वीरेंद्र सिरचोपी, सोहेल खान, कृष्णकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जेपी पावर प्लांट एवं फिलाई एस की मनमानी के विरोध में किसानों-मजदूरों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, रोजगार, शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे उठाए जेपी पावर प्लांट एवं फिलाई एस की कथित मनमानी के विरोध में किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिनमें क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में उद्योगों के संचालन से स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि प्रदूषण और अन्य समस्याओं का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। किसान मजदूर महासंघ ने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए और उद्योग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह दांगी, सत्येंद्र सिंह, शुभम सिंह ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, चंद्रभान ठाकुर, बिहारी जोध, बृजेंद्र सिंह, दीपेश ठाकुर, वीरेंद्र सिरचोपी, सोहेल खान, कृष्णकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- मालगाड़ी आने से पहले कार ने तोड़ा रेलवे गेट खुरई के खिमलासा मार्ग पर लगा दो घंटे लंबा जाम, धूप में परेशान हुए लोग लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना:-खुरई के खिमलासा मार्ग स्थित रेलवे फाटक संख्या 6 पर एक कार ने गेट तोड़ दिया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची और कार जब्त कर कार्रवाई शुरू की। इस घटना के कारण फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से धूप में लोग परेशान होते रहे। यह घटना तब हुई जब एक मालगाड़ी आ रही थी और गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। एक फाटक बंद हो चुका था और दूसरा बंद हो रहा था, तभी खिमलासा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (एमपी 15 बीए 2385) ने फाटक को टक्कर मार दी। टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। फाटक की मरम्मत के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। फाटक का बूम टूटने के कारण कई बाइक चालक जान जोखिम में डालकर फाटक के नीचे से या बगल से बने अस्थाई रास्ते से रेलवे पटरियां पार करते देखे गए। यहां तक कि बीना की ओर से आ रही एक मालगाड़ी के गुजरने के बाद भी लोग जोखिम उठाकर पटरियां पार करते रहे। जाम में छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र एवं पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद* * सागर 11 मई 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र केसरी नंदन और पुत्रवधू प्रेरणा के परिणय सूत्र में बंधने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और नव दम्पत्ति को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने सागर के निजी होटल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव-दंपति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उनके परिवार से भेंट कर खुशियां साझा कीं। उन्होंने नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। ईश्वर आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भी आत्मीय चर्चा की। इस शुभ अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, , नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, वीरेंद्र पाठक ,प्रभारी संभाग कमिश्नर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक सचिंद्रनाथ चौहान, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंट दीपक कौशल अपर कमिश्नर श्री पवन जैन, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं परिजन मौजूद थे।4
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र एवं पुत्रवधू को दिया आशीर्वाद लोकेशन - सागर मध्य प्रदेश रिपोर्ट - संजय कुमार सेन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र श्री केसरी नंदन और पुत्रवधू प्रेरणा के परिणय सूत्र में बंधने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और नव दम्पत्ति को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने सागर के निजी होटल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव-दंपति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उनके परिवार से भेंट कर खुशियां साझा कीं। उन्होंने नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। ईश्वर आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भी आत्मीय चर्चा की। इस शुभ अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, श्रीमती संध्या भार्गव, डॉ. निवेदिता रत्नाकर, डॉ. अखिलेश रत्नाकर, श्री राजेंद्र सिंह, श्री विक्की खस, श्रीमती सविता दिनेश साहू, श्री अनिरुद्ध पिंपलापुरे, श्री मुदित सेजवाल, श्रीमती शालिनी तिवारी, श्री रोहित बुंदेला, पंडित कपिल शास्त्री, श्री अभय दरे, श्री जगन्नाथ गुरिया, डॉ. वीरेंद्र पाठक ,प्रभारी संभाग कमिश्नर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सचिंद्रनाथ चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंट श्री दीपक कौशल अपर कमिश्नर श्री पवन जैन, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं परिजन मौजूद थे।4
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेलेईश्वर को पाने के लिए कठिन तपस्या नहीं, सच्चे मन का भाव और समर्पण आवश्यक है,जया किशोरी लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश ईश्वर को पाने के लिए कठिन तपस्या नहीं, सच्चे मन का भाव और समर्पण आवश्यक है,जया किशोरी बीना में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों भक्तों ने किया धर्मलाभ राजेश बबेले बीना। बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार बीना की पावन धरती इन दिनों भक्ति,श्रद्धा और सनातन संस्कृति के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो रही है। विधायक निर्मला सप्रे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के तृतीय दिवस श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण “राधे-राधे”, “जय श्री कृष्ण” एवं भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से भक्तिमय हो उठा।भव्य एवं विशाल कथा पंडाल में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ से प्रवाहित हो रही कथा गंगा का श्रवण कर आत्मिक शांति एवं धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की भारी उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि बीना की धरती पर सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था कितनी गहरी और अटूट है। *अतिथियों ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया* तृतीय दिवस के अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया एवं युवा नेता अविराज सिंह विशेष रूप से कथा स्थल पहुंचे। सभी अतिथियों ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। *भगवान समय नहीं देखते, वे भाव देखते हैं* अपने ओजस्वी, मधुर एवं भावपूर्ण वचनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध करते हुए सुश्री जया किशोरी ने कहा कि “मनुष्य चाहे कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए, यदि उसके जीवन में भगवान का स्मरण नहीं है तो उसका जीवन अधूरा है। ईश्वर को पाने के लिए वर्षों की कठिन तपस्या आवश्यक नहीं होती, बल्कि सच्चे मन से किया गया स्मरण, प्रेम और समर्पण ही भगवान तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है। भगवान समय नहीं देखते, वे भाव देखते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में मनुष्य भौतिक सुखों की दौड़ में इतना व्यस्त हो गया है कि वह अपने भीतर की शांति खोता जा रहा है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय भक्ति, सत्संग और सेवा के लिए निकाल ले, तो उसके जीवन की अनेक परेशानियां स्वतः समाप्त होने लगती हैं। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति भगवान के प्रेम एवं धर्म के महत्व का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा श्रवण करते समय अनेक श्रद्धालु भावुक हो उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि “जहां प्रेम होता है, वहां भगवान स्वयं निवास करते हैं। मन में द्वेष, अहंकार और ईर्ष्या रखकर कोई भी व्यक्ति सच्ची भक्ति नहीं कर सकता। भगवान को पाने का सबसे सरल मार्ग सेवा, करुणा और विनम्रता है। कथा के दौरान भजनों एवं संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में पूरी तरह रंग दिया। जैसे ही भक्ति गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं, पूरा पंडाल तालियों और जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु घंटों तक कथा स्थल पर बैठकर भक्ति रस का आनंद लेते रहे।4
- हेडलाइन: ग्राम सुनहरा में सीसी रोड जर्जर, ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष हेडलाइन: ग्राम सुनहरा में सीसी रोड जर्जर, ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष** **सुनहरा:** ग्राम सुनहरा की मुख्य सीसी रोड पिछले काफी समय से पूरी तरह **जर्जर** हो चुकी है। सड़क की ऊपरी परत उखड़ने से नुकीली गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गाँव की **'जीवनरेखा'** है, लेकिन बदहाली के कारण अब यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की **उदासीनता** बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सड़क का **नवनिर्माण** जल्द से जल्द कराया जाए, अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। **सोशल मीडिया (फेसबुक/व्हाट्सएप) के लिए छोटा संदेश:** 📢 **ग्राम सुनहरा की बदहाल सड़क की सुध ले प्रशासन!** ग्राम सुनहरा की मुख्य सीसी रोड पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क पर सिर्फ गड्ढे और पत्थर बचे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में **भारी आक्रोश** है। हमारी मांग है कि इस समस्या का तुरंत समाधान हो।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहानगांधी चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा गाड़ियों की चेकिंग और चालान काटे गए1