हमीरपुर - वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ।। हमीरपुर - वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े मुद्दे पर हल्लाबोल प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया विरोध, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, मामले की जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई की मांग को लेकर उठाई आवाज, कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जताया अपना विरोध,वीडियो हुई वायरल, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में हुए शामिल, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की भी करी मांग, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्ञापन सौंपे जाने की भी कही गई बात, कांग्रेस ने मामले को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही,
हमीरपुर - वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ।। हमीरपुर - वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी
ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े मुद्दे पर हल्लाबोल प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया विरोध, प्रदर्शन
के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, मामले की जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई की मांग को लेकर उठाई आवाज, कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जताया अपना विरोध,वीडियो हुई वायरल, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में हुए
शामिल, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की भी करी मांग, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्ञापन सौंपे जाने की भी कही गई बात, कांग्रेस ने मामले को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही,
- हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानी मौदहा (हमीरपुर)। रेलवे अधिकारियों द्वारा बिना किसी सार्वजनिक सूचना के मौदहा क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक नंबर S14 को अवरुद्ध किए जाने से राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक फाटक बंद होने से आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे की ओर से फाटक बंद किए जाने से पहले किसी तरह की पूर्व सूचना सार्वजनिक नहीं की गई। रेलवे कार्य का हवाला देकर कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से फाटक को बंद कर दिया, जिससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रेलवे को किसी कार्य के चलते फाटक बंद करना था तो पहले से सूचना जारी कर लोगों को अवगत कराया जाना चाहिए था, ताकि आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। अचानक फाटक बंद किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर फाटक पर आवागमन की व्यवस्था बहाल कराने अथवा स्पष्ट सूचना जारी करने की मांग की है।1
- 320 करोड़ की बाईपास परियोजना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण 📍 बेतवा पुल के 13 स्पैन का निर्माण पूरा, जल्द शुरू हो सकता है एक लेन पर यातायात। 📍 यमुना पुल के 32 में से 5 स्पैन तैयार। 📍 डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।1
- 🔥 हुसैनगंज में धूमधाम से मनाई गई भगत सिंह जयंती 📍 हुसैनगंज, फतेहपुर शिव शक्ति अखाड़ा निरंजनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने क्रांतिकारी भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। 📍 हुसैनगंज, फतेहपुर #BhagatSingh #BhagatSinghJayanti #Fatehpur #Hussainganj #ShivShaktiAkhada #DeshBhakti #YouthPower #FatehpurNews #UPNews #ViralReels #TrendingReels #InstagramReels #NewsUpdate1
- कानपुर देहात : से बड़ी खबर। *लगातार बारिश के चलते तालाब ओवरफ्लो, जल भराव के कारण सड़क पर आवागमन बाधित। रिपोर्टर - रोहित कुमार एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार कानपुर देहात : से बड़ी खबर। *लगातार बारिश के चलते तालाब ओवरफ्लो, जल भराव के कारण सड़क पर आवागमन बाधित। रिपोर्टर - रोहित कुमार एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार कानपुर देहात/ग्राम पंचायत फतेहपुर रोशनाई में लगातार 36 घंटे बारिश होने से बस्ती के बीच सड़क पर जल भराव, तालाब ओवरफ्लो गया जिससे तालाब के पास बने सड़क ऊपर एक फिट पानी चढ़ गया है| जिससे ग्रामीणों कोआवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर रोशनाई ,विद्यालय में बच्चों को ग्रामीण को आने जाने में दिक्कत हो रही है। शासन व प्रशासन से ग्रामीणों की मांग है। कि इसमें जो नाले जाम हो गये है।और सुंदरीकरण साफ कराया जाए ताकि तालाब ओवरफ्लो पानी निकासी हो सके , ग्रामीणों एवं बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।3
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिया के पास सड़क किनारे पलटा डस्ट से भरा डंपर, ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिया के पास सड़क किनारे पलटा डस्ट से भरा डंपर, डम्पर पलटने के बाद हादसे में बाल बाल बचा चालक, डंपर के पलटने से मार्ग पर आवागमन हुआ प्रभावित, नहीं निकल पा रहे बड़े वाहन सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य होने के चलते गड्ढा खोदे जाने से सड़क की चौड़ाई हुई कम, इसी दौरान निकलते समय सड़क के किनारे खिसककर डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, स्थानीय लोगों ने सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य धीमी गति से होने का लगाया आरोप, जालौन के कोटरा-एट मार्ग स्थित करथरा पुलिया के पास का हादसा।4
- *भोगनीपुर में धुलाई सेंटरों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई।* उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि धुलाई सेंटरों के संचालन के संबंध में बीती रात्रि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कोई भी धुलाई सेंटर संचालित अवस्था में नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त, NHAI की टीम के सहयोग से संबंधित केंद्रों तक आवागमन के रास्तों को JCB के माध्यम से कटवा दिया गया है, जिससे इन स्थानों पर धुलाई सेंटरों का संचालन न हो सके। उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा धुलाई सेंटरों के संचालन को पूर्णतया बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को जनपद में गरिमा, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाए जाने की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 2 अक्टूबर को सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण, गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा उनके जीवन एवं राष्ट्र सेवा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जनपद में प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रामधुन, पदयात्रा, खेलकूद प्रतियोगिताएं, विचार गोष्ठियां, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, मलिन बस्तियों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई कराते हुए स्वच्छता एवं संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, अस्पतालों एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण तथा विद्यालयों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि, राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग में नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यक्रमों की समुचित तैयारी समय से पूर्ण कर लें। तहसील स्तर पर भी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अल्का शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- हमीरपुर :गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को ध्वजारोहण, माल्यार्पण, प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा अस्पतालों और वृद्धाश्रम में फल वितरण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाए और कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अल्का शुक्ला समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में सोने चांदी की दुकान में लाखों की चोरी से हड़कंप 📍 दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, चोरी करते CCTV कैमरे में हुए कैद। 📍 दुकानदार गणेश उत्सव में शामिल होने मुंबई स्थित अपने घर गया था, पीछे बंद दुकान को चोरों ने बनाया निशाना। 📍 सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये की चोरी का अनुमान। 📍 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 📍 मामला राठ कोतवाली कस्बे का।1