टिहरी : ऋषिकेश में गूंजा योग का वैश्विक संदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का भव्य समापन, राज्यपाल ने युवाओं से किया आह्वान ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का भव्य समापन राज्यपाल ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर दिया जोर ऋषिकेश से विश्व को योग का संदेश, राज्यपाल ने जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान योग भारत की सॉफ्ट पावर का प्रतीक-राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ऋषिकेश में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पर्यटन विभाग और गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा आयोजित इस महोत्सव में एक सप्ताह तक देश- विदेश से आए 2500 से अधिक योग साधकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह केवल समापन समारोह नहीं, बल्कि एक नए संकल्प का श्रीगणेश है, जिसके माध्यम से योग का संदेश सम्पूर्ण मानवता तक पहुँचाया जाना है। उन्होंने कहा कि हिमालय की पावन गोद एवं माँ गंगा के तट पर स्थित ऋषिकेश विश्व में आध्यात्मिक चेतना और साधना का प्रमुख केंद्र है। यहाँ की पवित्र भूमि से योग का संदेश सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित होता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे उत्तराखण्ड, विशेषकर ऋषिकेश और हरिद्वार आकर योग एवं आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़ें। राज्यपाल ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा की एकता का माध्यम है। यह केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक विधा है। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में आनंद, शांति और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करना है, तो योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक संकट ने हमें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। योग और आयुर्वेद के माध्यम से हम अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बना सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की विशेष जिम्मेदारी है कि वह योग और आयुर्वेद के संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करे। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे “अमृत पीढ़ी” के रूप में योग को अपनाएँ और इसे जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है, यह भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ का प्रतीक है। आज विश्व योग को अपनी सांस्कृतिक सीमाओं से ऊपर उठकर अपना रहा है। राज्यपाल ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रतीक रहा है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि योग को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योगाचार्यों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के बच्चों ने योगा के करतब भी दिखाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंदरजीत सिंह बिंद्रा, एवं स्वामी प्रेम बाबा, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, एमडी जीएमवीएन श्री प्रतीक जैन, एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती श्रीमती नीलम बिजल्वाण एवं स्वामी आत्मस्वरूप आनंद, स्वामी भारत भूषण योगिनी उष उपस्थित रहे।

- Post by Parvat Paigaam1
- चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने में महज 2 सप्ताह का समय शेष है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा के सरल, सुगम तथा सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी है। चारधाम यात्रा के दौरान सदृढ़ व व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन हेतु यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मे गंगोत्री यात्रा रूट के मुख्य पडाव उत्तरकाशी, ज्ञानसू, तांबाखानी, सब्जी मंडी, भटवाडी टैक्सी स्टैण्ड, गंगोरी आदि में रोड किनारे रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे वाहन खडे करने वालों को लाउड स्पीकर के माध्यम से हाईवे/रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण को तुरन्त हटाने की सख्त हिदायत के साथ वाहनों को निर्धारित पार्किग मे पार्क करने की चेतावनी दी गयी। सभी से सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात प्रबंधन मे पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। जनपद उत्तरकाशी पर्यटन व चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, यात्रा के दौरान श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर प्रतिदिन भारी तादाद मे श्रद्धालु यात्रा पर पहुँचते है, यात्रा रूट पर पड़ने वाले विभिन्न पड़ाव/कस्बा मे अत्यधिक भीड़ व ट्रैफिक दबाव से कई बार जाम की स्थितियां बन जाती है, जिससे निजात पाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग तथा हाईवे पर अनावश्यक अतिक्रमण के विरुद्ध जल्द ही अभियान चलाया जायेगा। उत्तरकाशी सहित यात्रा रूट पर पड़ने वाले अन्य पड़ाव/क़स्बा मे यह अभियान चलाया जायेगा। सभी समय से रोड किनारे अवैध अतिक्रमण, भवन निर्माण सामग्री आदि को हटाकर व्यवस्थित यातायात एवं यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग करें। अन्यथा पुलिस द्वारा रोड पर रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे खडे वाहनों के खिलाफ चालानी व क्रेन से टो कार्रवाई के साथ अन्य कडे एक्शन लिये जायेंगे।3
- The Aman Times 🚨 हरिद्वार में पुलिस का एक्शन मोड 🚨 कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 👮♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 अप्रैल 2026 को ज्वालापुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। 👉 प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग और रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग पर छापेमारी की। ⚠️ कार्रवाई के दौरान: खुले में शराब पीते मिले 39 लोग गिरफ्तार सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाली बुलेट बाइक सीज 🚫 👥 अभियान में उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, समीप पांडेय, अंशुल अग्रवाल, बारु सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद। 📢 पुलिस का सख्त संदेश: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं — आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई!1
- कलियर शरीफ आस्था के नाम पर हुड़दंग दरगाह साबिर पाक के पास रॉकेट विस्फोट1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 4/4/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई। फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/- संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, जमालपुर खुर्द इलाके में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली एक युवती, जो अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत थी, आज सुबह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली थी। इसी दौरान युवक ने रास्ते में उसे रोककर पहले कहासुनी की और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना नजदीकी गैस प्लांट पुलिस चौकी में दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इस पूरे मामले में एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और सुबह युवक के साथ हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी मदद से युवक का लोकेशन ट्रेस किया, जहां वह म्रतक अवस्था में मिला। युवक के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे उसने खुद को गोली मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया। मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी पत्नी-* पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन 2. सल्फास का पैकेट 3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास 5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे 6. घटना में प्रयुक्त 01 तकिया *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 3. का0 सुदेश खरोला 4. का0 मनमोहन सैनी 5. म0का0 रेशमा सुल्ताना 6. म0का0 माधुरी 7. चालक मोहन सिहं रावत 8. म0हो0गा0 रीना रानी 9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)1