विधायक आवास के पीछे नारकीय हालात: बारिश के बाद नाली और सड़क हुई एक, नगर पालिका बेखबर घाटमपुर। कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल उत्तरी में नगर पालिका की एक बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिल रही है। यहाँ लंबे समय से सड़क न बनने के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। सबसे हैरत की बात यह है कि यह बदहाली क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील के आवास के ठीक पीछे की है।हाल ही में हुई बारिश के बाद इस इलाके के हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़क न होने की वजह से पूरी गली में जलभराव हो गया है, जिससे नाली और सड़क का अंतर पूरी तरह खत्म हो चुका है। गंदा पानी और कीचड़ लोगों के घरों के सामने जमा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।इस अव्यवस्था के कारण मोहल्ले के आम लोगों को आने-जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सत्ताधारी विधायक के घर के पीछे होने के बावजूद नगर पालिका इस समस्या पर आंखें मूंदे बैठी है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की इस अनदेखी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

- यूपी, कानपुर बिग ब्रेकिंग गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में दो लोगों के मौत की सूचना। मौके पर राहत-बचाव और पुलिस की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया1
- *अफीम कोठी लोहा मंडी में सड़क धंसी, 8-10 फीट गहरा गड्ढा; बार-बार नाला धंसने से उठे काम की गुणवत्ता पर सवाल* कानपुर के अफीम कोठी लोहा मंडी में सीएनजी पंप के सामने सड़क धंसने से करीब 8-10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यहां पिछले कई महीनों से नाला बार-बार धंस रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और बिना प्लानिंग के काम किए जाने पर सवाल उठाए हैं। गड्ढे वाली जगह जीटी रोड से सटी है, जहां वाहनों का भारी दबाव रहता है। सामने यू-टर्न होने के कारण जाम और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। #Kanpur #KanpurNews #kanpurcity #thekanpurreporter #कानपुर1
- कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा। रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 6 महीने से गायब 611 मोबाइल फोन बरामद। जीआरपी की 16 टीमों ने यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी कर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल बरामद किए। मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए तो चेहरे पर खुशी नजर आई। रक्षाबंधन पर बहनों ने जीआरपी का आभार जताया। #Kanpur #GRP #KanpurCentral #RakshaBandhan #MobileRecovery1
- Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids1
- आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे। आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।1
- NH 35 mein tahsil nauvi Kareeb 20 sadak mein gaddha hone ke sambandh mein jal bharav AVN durghatna tahsil Mau jila chitrkut Uttar Pradesh janhit mein jari2
- छात्रा को परेशान कर अभद्रता और मारपीट, युवक हुआ गिरफ्तार हमीरपुर। थाना बिवांर क्षेत्र के सायर गांव निवासी राजू पुत्र हरदयाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री शिक्षा के लिए विद्यालय आती-जाती है। इस दौरान गांव का युवक वशिष्ठ कुमार पुत्र चंद्रशेखर उसे परेशान करता था। पुत्री द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने थाना बिवार में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी वशिष्ठ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक विजय बहादुर ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया।1
- Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया1
- कानपुर कमिश्नरेट पश्चिम डीसीपी एस एम कासिम आबदी ने जेएमडी वर्ड स्कूल के बच्चे ने रक्षाबंधन पर्व पर बांधी राखी आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।1