प्रारंभिक विद्यालयों में तीसरे दिन गणित और विज्ञान की हुई परीक्षा हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग से एक से आठवीं तक के चल रहे अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में वर्ग 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा ली गई। वहीं द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं की संस्कृत विषय की परीक्षा ली गई। वहीं आज शुक्रवार उर्दू विद्यालयों को छोड़कर वर्ग 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं की सह शैक्षिक गतिविधि का समेकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा 1 से 8 तक के कक्षाओं के विभिन्न विषयों के पाली के अनुसार 20 सितंबर तक मूल्यांकन की परीक्षा आयोजित है। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने परीक्षा संचालन से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि मूल्यांकन परीक्षा कदाचार मुक्त टैग विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विभाग द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार लिया जा रहा है। परीक्षा दोनो पालियों में लिया जा रहा है। जहां प्रथम पाली 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 1 बजे से 3 बजे तक संचालित हो रही है। इस दौरान सभी शिक्षक अपने टैग विद्यालयों पर पहुंच ईशिक्षा एप पर प्रश्न पत्र को डाउन लोड कर बच्चों की परीक्षा सम्पन्न करवा रहें हैं। इस अवसर पर शिक्षकों में ब्रिज कुमार साह गोंड, जमा अहमद रिजवी, माधवी कुमारी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार राम, शिरीन, सुषमा कुमारी, प्रहलाद कुमार, विजय यादव, मोबशेरा कौसर, विनोद कुमार, कृष्णा नंद त्रिपाठी आदि सभी शिक्षक एचएम उपस्थित थे।
प्रारंभिक विद्यालयों में तीसरे दिन गणित और विज्ञान की हुई परीक्षा हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग से एक से आठवीं तक के चल रहे अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में वर्ग 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा ली गई। वहीं द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं की संस्कृत विषय की परीक्षा ली गई। वहीं आज शुक्रवार उर्दू विद्यालयों को छोड़कर वर्ग 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं की सह शैक्षिक गतिविधि का समेकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा 1 से 8 तक के कक्षाओं के विभिन्न विषयों के पाली के अनुसार 20 सितंबर तक मूल्यांकन की परीक्षा आयोजित है। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने परीक्षा संचालन से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि मूल्यांकन परीक्षा कदाचार मुक्त टैग विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विभाग द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार लिया जा रहा है। परीक्षा दोनो पालियों में लिया जा रहा है। जहां प्रथम पाली 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 1 बजे से 3 बजे तक संचालित हो रही है। इस दौरान सभी शिक्षक अपने टैग विद्यालयों पर पहुंच ईशिक्षा एप पर प्रश्न पत्र को डाउन लोड कर बच्चों की परीक्षा सम्पन्न करवा रहें हैं। इस अवसर पर शिक्षकों में ब्रिज कुमार साह गोंड, जमा अहमद रिजवी, माधवी कुमारी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार राम, शिरीन, सुषमा कुमारी, प्रहलाद कुमार, विजय यादव, मोबशेरा कौसर, विनोद कुमार, कृष्णा नंद त्रिपाठी आदि सभी शिक्षक एचएम उपस्थित थे।
- बलिया: मां-बेटी की संदिग्ध हत्या, घर में मां तो खेत में मिला बेटी का शव रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान करीब 65 वर्षीय मानती गुप्ता और उनकी करीब 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी गौरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की आशंका है। घटनास्थल की जांच में घर के अंदर खून के निशान और उन्हें धोए जाने के संकेत भी मिले हैं, जिसके चलते पुलिस साक्ष्य मिटाने के प्रयास की आशंका से भी जांच कर रही है। गौरी का शव घर के पीछे धान के खेत में करीब 25–30 मीटर दूर मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीमें जांच में जुटी हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवार के मुखिया रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारण और आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।1
- भैयाभैया मै तो #छक्का बन #गया #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share1
- *भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन* *परमेश्वर गिरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, सेवा और जनकल्याण का लिया संकल्प* भगवानपुर (बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भूमि विकास बैंक बलिया के चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के पूर्व अध्यक्ष श्री परमेश्वर गिरि ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री परमेश्वर गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीबों के कल्याण और देश को मजबूत बनाने के संकल्प से प्रेरित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी प्रभावशाली पहचान बनाई है और देश के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। गरीबों के लिए आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, जन-धन खाते, हर घर नल से जल तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को लाभ पहुंचा है। श्री गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। बैरिया विधानसभा क्षेत्र और बलिया की जनता हमेशा राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा-भाव से जोड़ते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता श्री कुबेर यादव ने की तथा संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बीरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष श्री अमिताभ उपाध्याय, वरिष्ठ नेता श्री अरविंद सेंगर, श्री सुरेंद्र यादव, श्री प्रदीप यादव, श्री रोशन यादव, श्री रामदेव यादव, श्री शिवजी रजक, श्री मंगरू गोंड, श्री अनिरुद्ध गोंड, श्री बासुदेव यादव, श्री सत्येंद्र यादव, पंडित नंहक तिवारी, श्री कामता यादव, श्री विश्राम निषाद, श्री अकछैवर प्रजापति, श्री विनीत सिंह, श्री बीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की तथा जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।1
- intercity express se katkar 30bakriyon ki mout1
- गोपालगंज,बरहीमा टोल प्लाजा पर 159 लीटर शराब के साथ कुचायकोट का तस्कर गिरफ्तार कार जप्त बररिमा टोल प्लाजा पर 159 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार गोपालगंज। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बररिमा टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान 159 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान शराब ले जा रही मारुति कार को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के डोमनपुर भागलपुर गांव निवासी सुमित कुमार (21) के रूप में हुई है। वह राजेंद्र प्रसाद का पुत्र बताया गया है। उत्पाद विभाग की टीम बररिमा टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर मारुति कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 159 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने कार को जब्त कर लिया और सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग ने शराब और वाहन को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।1
- रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी रसड़ा (बलिया)। सरायभारती क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृ@तकों की पहचान रामचीज की पत्नी मानती और उनकी पुत्री गौरी गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मानती का शव घर के अंदर मिला। उनके शव की जानकारी रात में ही हो गई थी। वहीं, उनकी पुत्री गौरी गुप्ता का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में मिला, जिसकी जानकारी सुबह हुई। एक ही परिवार की मां-बेटी के शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों और दोनों की मौत के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- बलिया में मां_बेटी की नृशंस हत्या, घर में मां और खेत में मिला बेटी का शव....जांच में जुटी पुलिस...इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने कही यह बात....1
- रसड़ा में मां-बेटी की संदिग्ध हत्या से सनसनी, घर में मिले खून के निशान; खेत में मिला युवती का शव बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के अनुसार, गुरुवार 17 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि सराय भारती में करीब 65 वर्षीय मानती गुप्ता और उनकी लगभग 22 वर्षीय पुत्री गौरी के शव पड़े हैं। सूचना पर पुलिस के साथ स्वान दस्ता, एफएसएल तथा स्वाट-सर्विलांस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक, परिवार में रामचीज गुप्ता (लगभग 70 वर्ष), उनकी पत्नी मानती गुप्ता और पुत्री गौरी रहती थीं। गौरी के दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित होने की जानकारी भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस को घटनास्थल पर साक्ष्य मिटाने के प्रयास के संकेत भी मिले हैं। घर के अंदर खून के निशान धोए जाने की बात सामने आई है। वहीं गौरी का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में, घर से करीब 25-30 मीटर दूर खेत के किनारे मिला। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि घटना घर के अंदर हुई और बाद में शव को खेत में ले जाकर डाला गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी घटना के कई पहलू स्पष्ट नहीं हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और चोटों की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिजनों से किसी तरह की रंजिश अथवा विवाद के संबंध में भी जानकारी ली गई, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस की विभिन्न टीमें सुराग जुटाने में लगी हैं और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।1