राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नागौर जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा के नेतृत्व में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक को देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सामूहिक गिरफ्तारियां दीं। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, संसद में इस गंभीर विषय पर चर्चा कराने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की पुरजोर मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतंत्र के खिलाफ है और जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी व छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रखेगी। पूर्व मंत्री श मंजू देवी मेघवाल ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों एवं युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सचिव आईदानराम भाटी, कुचेरा नगर पालिका चेयरमैन तेजपाल मिर्धा, ब्लॉक अध्यक्ष पुनाराम मेघवाल, दिलफराज खान, मनीष मिर्धा और मोतीलाल चंदेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उप सभापति सदाकत सुलेमानी, प्रतापराम भाकर, प्रेमसुख जाजड़ा, प्रवीण सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नागौर जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा के नेतृत्व में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक को देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सामूहिक गिरफ्तारियां दीं। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय
शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, संसद में इस गंभीर विषय पर चर्चा कराने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की पुरजोर मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों को तोड़ने
का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतंत्र के खिलाफ है और जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी व छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रखेगी। पूर्व मंत्री श मंजू देवी मेघवाल ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर जवाब देने से बच रही
है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों एवं युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सचिव आईदानराम भाटी, कुचेरा नगर पालिका चेयरमैन तेजपाल मिर्धा, ब्लॉक अध्यक्ष पुनाराम मेघवाल, दिलफराज खान, मनीष मिर्धा और मोतीलाल चंदेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उप सभापति सदाकत सुलेमानी, प्रतापराम भाकर, प्रेमसुख जाजड़ा, प्रवीण सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो साइट पर जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन कर राजधानी के आधुनिक परिवहन नेटवर्क के विस्तार कार्यों का शुभारंभ किया गया है। ₹13 हजार करोड़ से अधिक की लागत से विकसित होने वाली 41 किलोमीटर से अधिक लंबी यह परियोजना सार्वजनिक परिवहन तंत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी। इससे लाखों विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं परिवारों के लिए तेज, सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध आवागमन का नया आधार बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार आधुनिक आधारभूत संरचना के विस्तार के माध्यम से विकसित राजस्थान और विकसित भारत के विजन को तीव्र गति से साकार कर रही है। यह परियोजना राजधानी के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए भविष्य के जयपुर की मजबूत नींव सिद्ध होगी। इस अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगा राम पटेल तथा नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।4
- एक वरिष्ठ नागरिक ने देश को बर्बाद करने की सोच रखने वाले लोगों का पर्दाफाश करते हुए उनकी पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग विदेशी ताकतों से फंडिंग हासिल कर रहे हैं और देश का माहौल लगातार बिगाड़ रहे हैं। इसके अलावा, बच्चों के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है और प्रधानमंत्री हाउस तक धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक ने प्रधानमंत्री आवास तक इस तरह के प्रदर्शन करने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सवाल उठाया है कि आखिर यह कहां तक ठीक है।1
- राजस्थान में लोकतंत्र की मर्यादा के सम्मान में बीजेपी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।1
- रियांबड़ी के बस स्टैंड स्थित रोहीसी चौराहे पर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, संसद में नीट पेपर लीक पर विस्तृत चर्चा कराने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की भी मांग रखी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में मेड़ता के पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, मेड़ता विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मानक चंद पाराशर, कालू खां ठेकेदार, ओबीसी प्रदेश सचिव भरत कुमार सैनी, एडवोकेट सुखदेव भाटी, जिला प्रवक्ता अजय गोदारा, जिला सचिव जरार कुरेशी, मंडल अध्यक्ष तैयब मोहम्मद, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल, संपत राज भाटी, ब्लॉक सचिव देवी सिंह बडगूजर, पंचायत राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश खालिया, ब्लॉक महासचिव मोइनुद्दीन कुरैशी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष बरकत सिपाही, कालूराम बेड़ा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अफजल कुरेशी, नगर महामंत्री कृष्ण कुमार चौहान, युवा कांग्रेसी हरेंद्र तेतरवाल, आमिर खान, माजिद मोहम्मद, सुलेमान लोहार, अशोक भाटी, अशोक दगदी, अरविंद सिरोही और निखिल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नागौर जिले के रियां बड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता रोहीसी चौराहा स्थित बस स्टैंड पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर अपना रोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।3
- मात्र 10 से 15 मिनट की बारिश ने सूरतगढ़ की जल निकासी व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी है। तेज बारिश के चलते शहर का मुख्य बाजार, सड़कें और कई वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो गए। हालात इस कदर खराब हो गए कि नगरपालिका कार्यालय के बाहर ही नहीं, बल्कि अंदर भी पानी भर गया। इस वजह से वहां कार्यरत कर्मचारियों को पार्क के रास्ते से होकर कार्यालय पहुंचना पड़ा। स्थानीय शहरवासियों का कहना है कि इलाके में जलभराव की यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन बार-बार की दिक्कतों के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या सूरतगढ़ को इस जलभराव की समस्या से कभी राहत मिलेगी या नहीं।1
- आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत की।1
- बिहार की राजधानी पटना में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के लिए छात्रों द्वारा आंदोलन तेज कर दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और वॉटर कैन का उपयोग किया जा रहा है।1