UPTET 2026 Notification जारी – पूरी जानकारी के लिए UPESSC की वेबसाइट चेक करें। Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने 20 मार्च 2026 को UPTET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 🗓️ महत्वपूर्ण तिथियां 📌 नोटिफिकेशन जारी: 20 मार्च 2026 📝 ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026 ⏳ आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026 🎫 एडमिट कार्ड: 30 जून 2026 🧪 परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026 ⚠️ जरूरी अपडेट 👉 इस बार One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य होगा 🎓 योग्यता (Eligibility) 📘 Primary (कक्षा 1-5): ग्रेजुएशन + D.El.Ed / BTC 📗 Upper Primary (कक्षा 6-8): ग्रेजुएशन + B.Ed 🖥️ आवेदन प्रक्रिया OTR रजिस्ट्रेशन करें आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं आवेदन फॉर्म भरें फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें फीस जमा करें फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकालें 📝 परीक्षा पैटर्न 🖊️ मोड: ऑफलाइन (Pen & Paper) 📚 पेपर: Paper 1 (Primary), Paper 2 (Upper Primary) 🌐 भाषा: हिंदी और अंग्रेजी ❌ नेगेटिव मार्किंग नहीं 📢 जरूरी सलाह 👉 सभी अभ्यर्थी समय-समय पर UPESSC की वेबसाइट चेक करते रहें
UPTET 2026 Notification जारी – पूरी जानकारी के लिए UPESSC की वेबसाइट चेक करें। Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने 20 मार्च 2026 को UPTET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 🗓️ महत्वपूर्ण तिथियां 📌 नोटिफिकेशन जारी: 20 मार्च 2026 📝 ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026 ⏳ आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026 🎫 एडमिट कार्ड: 30 जून 2026 🧪 परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026 ⚠️ जरूरी अपडेट 👉 इस बार One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य होगा 🎓 योग्यता (Eligibility) 📘 Primary (कक्षा 1-5): ग्रेजुएशन + D.El.Ed / BTC 📗 Upper Primary (कक्षा 6-8): ग्रेजुएशन + B.Ed 🖥️ आवेदन प्रक्रिया OTR रजिस्ट्रेशन करें आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं आवेदन फॉर्म भरें फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें फीस जमा करें फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकालें 📝 परीक्षा पैटर्न 🖊️ मोड: ऑफलाइन (Pen & Paper) 📚 पेपर: Paper 1 (Primary), Paper 2 (Upper Primary) 🌐 भाषा: हिंदी और अंग्रेजी ❌ नेगेटिव मार्किंग नहीं 📢 जरूरी सलाह 👉 सभी अभ्यर्थी समय-समय पर UPESSC की वेबसाइट चेक करते रहें
- आरोप : घर में घुसकर युवती व परिवार पर हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी उच्चाधिकारियों के यहां लगाई न्याय की गुहार झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट अंदर मोहल्ले में दबंगों द्वारा एक युवती के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सायना पुत्री मंजूर ने डीआईजी झांसी परिक्षेत्र से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10 बजे सायना अपने घर के बाहर निकली थी। तभी वहां पहले से मौजूद दबंग युवक लोग खड़े थे। आरोप है कि सभी ने अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। भयभीत होकर पीड़िता घर के अंदर चली गई, लेकिन आरोपी जबरन घर में घुस आए और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई आसिफ, पिता और माता ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने डंडों से उन पर भी हमला कर दिया, जिससे भाई और पिता को गंभीर चोटें आई हैं। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहीं, थाने में शिकायत करने के बाद जब वह वापस घर लौटी, तो आरोपी दोबारा आ गए और पत्थरबाजी कर दी। किसी तरह परिवार ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है2
- Post by SONI DEVI1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।4
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- Admission open1
- बसखारी थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो लुटेरों ने एक ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया और कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए 10 लाख से अधिक का जेवर लूट लिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच करते हुए नजर आ रही है।1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02 अप्रैल 2026 को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की दिनांक 02 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ के दिनांक घटना 02 अप्रैल 2026 समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02 अप्रैल 2026 को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।2