विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा, विद्युत व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चंदर सिंह सोंधिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पर्वत यादव सहित जिला पंचायत सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एजेंडा अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम के कार्यों की भी विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में मोहनपुरा-कुंडालिया एवं सुठालिया सहित जिले की अन्य सिंचाई योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही आदिम जाति कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जिले में विद्युत व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने असंतोष व्यक्त किया। विद्युत आपूर्ति एवं व्यवस्थाओं में आ रही समस्याओं के कारण जिला पंचायत सदस्यों द्वारा नाराजगी जताई गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी उठाए गए, जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी प्रस्तुत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सोंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

- Post by Raja Yadav1
- शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।1
- राजगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग। राजगढ़ में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की। राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।7
- मोहन बड़ोदिया रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य 7 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक निर्धारित किया गया था। शासन निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि 10 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी ने जिले के समस्त किसानो से अनुरोध किया हैं कि नियत अवधि में अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने एवं असुविधा से बचने के लिए अपनी भूमि के निकटतम पंजीयन केन्द्र एवं एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं किसान अपना पंजीयन अनिवार्य1
- सीहोर में 960 बच्चों का टीकाकरण: 107 गर्भवती महिलाओं की जांच; 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगी हाथों की स्वच्छता के लिए सीहोर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाओं और शिविरों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनसार हाल ही में आयोजित शिविमें शून्य से एक वर्ष तक की आयु के 700 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं एक वर्ष से अधिक आयु के 260 बच्चों को भी टीके लगाए गए। इसके अलावा 107 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। बालिकाओं को भी लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी टीका लगा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे गंभीर कैंसर है। इस बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो अगले तीन महीनों तक चलाया जाएगा।1
- मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के मोहन बड़ौदिया जनपद की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ौदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिनंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष , संदीप सिसोदिया,गोकुल ,एवं ग्राम पंचायत तिनंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- दतिया में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज उतरा सड़कों पर दतिया। 9 मार्च सोमवार सुबह दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के खिलाफ अहिरवार समाज सड़कों पर उतर गया कुछ दिन पूर्व दतिया के जिगना गांव में 4 मार्च होली उत्सव में अहिरवार समाज के दो पक्षों में सामाजिक ध्वनि यंत्र नगड़िया फोड़ने को लेकर झड़प हो गई थी भीम आर्मी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुनेरिया ने अहिरवार समाज को गाली देते हुए बोला कि चले जाओ कर आओ रिपोर्ट मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मेरे भाई ने नगड़िया फोड़ी है इसी बीच जिगना से 150 लोगों से ज्यादा दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के आतंक के खिलाफ दतिया एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर रामनिवास अहिरवार दीपू अहिरवार कौशल अहिरवार सहित अहिरवार समाज की महिलाएं बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।3
- सीहोर के निपानिया खुर्द में खेत में लगी आगः 20 क्विंटल गेहूं जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू निपानिया खुर्द में खेत में लगी आग सीहोर जिले के ग्राम निपानिया खुर्द में सोमवार दोपहर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी से सुरेश, सजन सिंह, हरिप्रसाद और कमल सिंह नामक ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य शफीकखान ने बताया कि उन्हें निपानिया खुर्द में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया गया है कि खेत में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।1