डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश मेजा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 209 शिकायतें सुनी गईं, 13 का मौके पर निस्तारण मेजा,प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मेजा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 209 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण अभियान के अंतर्गत 4 महिलाओं—सविता देवी, रचना कुमारी, कविता कुमारी व अंजली की गोदभराई तथा 3 बच्चों—दिव्यांशी, वेदांश व अर्पिता का अन्नप्राशन भी कराया। सुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेकर उन्हें संतुष्ट करना भी जरूरी है। समाधान दिवस में डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव, अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा, उपजिलाधिकारी मेजा सुरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- कोरांव, प्रयागराज।भोगन गांव में बेलन नदी पर बने पुलिया/रपटा पर दिनाक 3/4/2026 शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते टल गया। एक ही परिवार के चार-पांच लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नदी में गिर पड़े, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में केवल हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए कहा कि समय रहते सभी की जान बच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने पुलिया पर रेलिंग बनवाने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। #प्रयागराज #कोरांव #भोगनगांव #बेलन_नदी #हादसा प्रमुख_समाचार1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- बारा तहसील में तैनात लेखपाल अशोक त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठी है। आज शनिवार दोपहर करीब 03:00 के आसपास स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील करते हुए उनकी संपत्ति की जांच कर कुर्क करने की भी मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।1
- Post by Pari Mathur1
- Post by Aman Kumar1
- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- कौंधियारा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को आज शनिवार दोपहर 02:00 के आसपास गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र पुत्र रोहिणी प्रसाद, चन्द्र पाल पुत्र रंगू लाल और श्याम बिहारी पुत्र स्व0 सिपाही लाल, निवासी ग्राम खुल्ली बैरी शामिल हैं। इनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।1
- Post by Pari Mathur1